सात्विक-चिराग घरेलू मैदान में भी खिताब से चूके

इस साल लगातार दूसरे फाइनल में मिली हार इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अपार घरेलू समर्थन के बावजूद इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सके। नई दिल्ली में विश्व चैम्पियन और तीसरी वरीय कोरियाई जोड़ी कांग मिन ह्यूक और सियो सियोंग जेई के हाथों भारतीय जोड़ी को तीन गेमों के संघर्ष में 21-15, 11-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। .......

एशियन शूटिंग में भारत को मिले आठ पदक

गुरजोत और रेजा ने जीता कांस्य, तालिका में चौथा स्थान मिला खेलपथ संवाद कुवैत सिटी। 19 वर्षीय रेजा ढिल्लों ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को अपना तीसरा पदक जीता। उन्होंने गुरजोत खंगूड़ा के साथ मिलकर स्कीट की मिश्रित स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने महिला स्कीट में रजत जीतकर देश को एक और ओलंपिक कोटा दिलाया था। साथ ही उन्होंने टीम का स्वर्ण भी जीता था। भारत ने इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, ती.......

अयोध्या में खिलाड़ियों की भी जयश्रीराम

प्राण प्रतिष्ठा के लिए सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल, पीटी ऊषा अयोध्या पहुंचे खेलपथ संवाद अयोध्या। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखते ही बनती है। इस समारोह में देश वि.......

तीरंदाजी के प्रथम ट्रायल में 30 का चयन

अब होगी पेरिस पैरालम्पिक की तैयारी खेलपथ संवाद सोनीपत। पेरिस पैरालम्पिक के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में आयोजित प्रथम चरण के ट्रायल के बाद महिला व पुरूषों की कंपाउंड व रिकर्व श्रेणी में 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमेंं 14 महिला और 16 पुरूष तीरंदाज शामिल हैं।  मार्च में दूसरे व मई में तीसरे चरण के ट्रायल आयोजित किए जायेंगे। उसके बाद जून में फाइनल ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर मह.......

निशानेबाजी में रेजा ढिल्लों और अनंत जीत सिंह ने दिलाया ओलम्पिक कोटा

पेरिस ओलम्पिक में 19 भारतीय निशानेबाज साधेंगे पदक पर निशाना खेलपथ संवाद कुवैत सिटी। युवा निशानेबाज रेजा ढिल्लों और अनंत जीत सिंह नरूका ने शॉटगन के लिए एशियाई ओलम्पिक क्वालीफिकेशन में अपनी स्कीट स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर पेरिस खेलों के लिए भारत को दो और कोटे दिलाये जिससे इनकी कुल संख्या 19 हो गयी है। ढिल्लों (19 वर्ष) ने महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर 18वां कोटा जीता। इसके बाद नरूका ने पुरुष स्कीट फाइनल में 56 के .......

पिछले 14 महीने में पीसीबी के तीसरे अध्यक्ष का इस्तीफा

रमीज-सेठी के बाद जका अशरफ ने भी छोड़ा पद खेलपथ संवाद कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशरफ ने शुक्रवार को लाहौर में प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद अपने पद छोड़ने की घोषणा की। वह पिछले साल जून में नजम सेठी के पद छोड़ने के बाद पीसीबी प्रमुख पद पर काबिज हुए थे। अशरफ की अध्यक्षता में समिति की बैठक के दौरान उन्होंने पीसीबी सदस.......

इंग्लैंड के खिलाफ विराट के निशाने पर होंगे छह रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका सुनील गावस्कर-ब्रैडमैन से निकल सकते हैं आगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी को शुरू होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के सामने टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लैंड की चुनौती है। इस सीरीज के दौरान विराट कोहली पर भी सबकी नजरें होंगी। कोहली ने हमेशा इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और .......

पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के हुए शोएब मलिक

शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान किया निकाह  अब क्या होगा सानिया मिर्जा का भविष्य खेलपथ संवाद कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है। शोएब ने खुद पोस्ट कर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि की। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया। पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शा.......

सोमवार को श्रीराम के जयघोष से गूंजेंगे आर.के. ग्रुप के शैक्षिक संस्थान

के.डी. मेडिकल कॉलेज में 108 सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद होगा विशाल भण्डारा मथुरा। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ भक्तिभाव और उल्लास का माहौल है। दुनिया भर के मंदिरों में जहां सोमवार को विशेष उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं वहीं ब्रज मण्डल में शिक्षा का मंदिर बने आर.के. ग्रुप के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में भी सोमवार को श्रीरामलला की प्.......

तमाशा बने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

यह एक वार्षिक मामला बन गया है। जी नहीं, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि पुरस्कार विजेताओं के चयन से जुड़े विवाद हैं। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की चाहे कितनी भी कोशिश कर ली हो, चाहे इसे कितना भी निष्पक्ष क्यों न बना दिया हो, अंततः एक ही बात सामने आती है। “इन पुरस्कारों का राजनीतिकरण किया जाता है; आपको अपना मामला आगे बढ़ाने की ज़रूरत है, आपके पास सम्पर्क होने चाहिए।" यह अतिशयोक्ति हो सकती है क्योंकि हमें प.......