मुंबई इंडियंस का खिताबी पंजा

के.एल. राहुल को ओरेंज और रबाडा को पर्पल कैप, आर्चर प्लेयर ऑफ द सीरीज  दुबई। मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतकर अन्य टीमों को कई गहरे संकेत दिए हैं। मुंबई सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम बन गई। रोहित की टीम ने पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। दिल्ली फाइनल में 160 से कम रन बनाकर हारने वाली पहली टीम बन गई। के.एल. राहुल को ओर.......

फाइनल में पहुंचना शानदार अहसास, जज्बा बनाये रखना होगा : अय्यर

अबूधाबी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने को ‘शानदार अहसास' करार देते हुए कहा कि उनकी टीम को खिताबी मुकाबले में अपना जज्बा बनाये रखने की जरूरत है। दिल्ली ने दूसरे क्वालीफायर में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराया। फाइनल में वह मंगलवार को मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगा, जिसने उसे पहले क्वालीफायर में पराजित किया था। अय्यर ने मैच के बाद कहा कि शानदार। यह अब तक का सबस.......

अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं ओलम्पिक टेस्ट टूर्नामेंट

टोक्यो। पिछले सप्ताह हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा से उत्साहित टोक्यो ओलम्पिक के आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि वे ओलम्पिक टेस्ट टूर्नामेंट अगले साल की शुरूआत में कराने को तैयार हैं। रविवार को हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा में 22 रूसी, चीनी और अमेरिकी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कई हजार दर्शक भी इसे देखने के लिये मौजूद थे। टोक्यो ओलम्पिक के ‘गेम्स डिलीवरी' अधिकारी हाइडमासा नकामूरा ने आनलाइन कांफ्रेंस में कहा कि वे मार्च में और टेस्ट टूर्नामेंट करा.......

जन्मदिन पर खिताबी मुकाबले में कोर्डा से हारे रामकुमार

रैंकिंग में लगाई 21 स्थान की छलांग नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को चैलेंजर सर्किट में एक बार फिर उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा जब वह एकेंटल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को यहां अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा के खिलाफ हार गए। अपना 26वां जन्मदिन मना रहे गैरवरीय भारतीय को खिताबी मुकाबले में दुनिया के 135वें नंबर के खिलाड़ी और सातवें वरीय कोर्डा के खिलाफ एक घंटे और 23 मिनट में 4-6 4-6 से हार झेलनी पड़ी। पहले से.......

प्रदूषण से परेशान विजेंद्र ने छोड़ी दिल्ली

भिवानी। जिले को मिनी क्यूबा का नाम दिलवाने वाले बॉक्सर विजेंद्र इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के साथ बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से परेशान होकर अपने गांव कालूवास लौट आये हैं।  यहां पर वे रोज़ाना अपने बच्चों के साथ बगीचे में ही काम करते हैं और शुद्ध हवा के साथ हरियाली का मजा ले रहे हैं।बॉक्सर विजेंद्र सिंह का मानना है कि इस समय दिल्ली से कहीं अच्छा उनका अपना गांव है। यहां का भाईचारा व पर्यावरण दोनों ही दिल्ली से अच्छे हैं.......

कोहली को पेटर्निटी लीव, रोहित टेस्ट टीम में शामिल

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान विराट कोहली को सोमवार को अगले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश लेने की स्वीकृति दे दी जबकि सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआत में टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अब टीम में शामिल कर लिया गया है।  कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहेंग.......

दिल्ली के पास पहला खिताब जीतने का मौका

मुंबई 5वीं बार चैम्पियन बनने से एक जीत दूर धवन आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर दुबई। दिल्ली कैपिटल्स आज में अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। उसके सामने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस की चुनौती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई छठवीं बार फाइनल खेलेगी, जिसमें 4 बार (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब अपने नाम किया। मुंबई अपना खिताब बरकरार रखना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर है।.......

स्मृति ने छीना हरमनप्रीत से खिताब

महिला आईपीएल के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 16 रन से हराया ट्रेलब्लेजर्स की पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप शारजाह। वुमेंस टी-20 चैलेंज यानी महिलाओं के आईपीएल के फाइनल में स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स ने हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज को हराकर पहली बार चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। खिताबी मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 16 रन से हरा दिया। इसी के साथ स्मृति मंधाना ने पिछले दो बार से टूर्नामेंट जीतती आ रही हरमनप्.......

ओलम्पिक को लेकर खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला

67.32 करोड़ रुपये स्वीकृत और छह खेल सुविधाओं का होगा उन्नयन खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। भविष्य के ओलंपिक खेलों के लिए प्रतिभा को निखारने के मकसद से खेल मंत्रालय ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया। देश की छह खेल सुविधाओं को उन्नयन (अपग्रेड) करके उन्हें खेलों इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) में बदलने की मंजूरी दी। मंत्रालय ने इसके साथ ही चार वर्षों के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 67.32 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इन छह केंद्र.......

प्रशांति सिंह ने भारत में महिला बास्केटबॉल को दी पहचान

2017 में ‘अर्जुन अवार्ड’ तो 2019 में मिला ‘पद्मश्री’  सिंह सिस्टर्स- कोई किसी से कम नहीं खेलपथ प्रतिनिधि वाराणसी। प्रशांति सिंह भारतीय राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। इन्होंने इस खेल में भारत को एक अलग पहचान दी है। 2019 में ‘पद्म श्री’ और 2017 में ‘अर्जुन अवार्ड’ से सम्मानित प्रशांति सिंह को भारत की सबसे खूबसूरत महिला एथलीटों में शुमार किया जाता है। अद्भुत सौंदर्.......