अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं ओलम्पिक टेस्ट टूर्नामेंट

टोक्यो। पिछले सप्ताह हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा से उत्साहित टोक्यो ओलम्पिक के आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि वे ओलम्पिक टेस्ट टूर्नामेंट अगले साल की शुरूआत में कराने को तैयार हैं। रविवार को हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा में 22 रूसी, चीनी और अमेरिकी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कई हजार दर्शक भी इसे देखने के लिये मौजूद थे।
टोक्यो ओलम्पिक के ‘गेम्स डिलीवरी' अधिकारी हाइडमासा नकामूरा ने आनलाइन कांफ्रेंस में कहा कि वे मार्च में और टेस्ट टूर्नामेंट कराने की सोच रहे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि ये किस रूप में होंगे और क्या इनमें जापान से इतर देशों के खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे। 
उन्होंने कहा कि हम बात कर रहे हैं कि जापान सरकार और टोक्यो महानगर प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगले साल की शुरूआत से हम काम शुरू कर देंगे और मार्च में टेस्ट टूर्नामेंट होंगे। कोरोना महामारी के कारण टोक्यो ओलम्पिक पिछले साल स्थगित कर दिये गए थे।

रिलेटेड पोस्ट्स