डोपिंगः नाडा ने 11 खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को घटाया

इनमें तीन राष्ट्रीय खेलों के प्रतिभागी शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए 11 खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को कम करने का निर्णय लिया। इनमें तीन राष्ट्रीय खेलों के प्रतिभागी शामिल हैं। खिलाड़ियों को डोपिंग आरोप तुरंत स्वीकार करने का फायदा मिला है। नाडा ने प्रतिबंध को घटाकर तीन साल कर दिया है। डोपिंग के दोषी पाए गए खिलाड़ियों पर अमूमन चार साल का प्रतिबंध लगाया जाता है। .......

भारतीय शातिर प्रगनाननंदा ने फिर किया कमाल

विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद से आगे निकले खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनाननंदा ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने मंगलवार (16 जनवरी) को टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह अनुभवी शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर पहली बार नम्बर एक रैंक वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए।  चीन के विश्व चैम्पियन लि.......

प्रदेश संघ जयपुर नहीं, पुणे में टीमें भेजेंगे

निलम्बन हटवाने को खेल मंत्रालय से बातचीत करेगा कुश्ती महासंघ खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को तय किया कि वह निलम्बन हटवाने के लिये खेल मंत्रालय से बातचीत करेगा और यह भी कहा कि फिलहाल वह सरकार से टकराव नहीं चाहता, लेकिन बातचीत नाकाम रहने पर कानूनी विकल्पों पर विचार किया जायेगा। डब्ल्यूएफआई की बैठक में अधिकांश प्रदेश संघों ने कहा कि उनके पहलवान पुणे जाएंगे, जयपुर नहीं जाएंगे। डब्ल्यूए.......

धोनी की छोटी सी सलाह ने बदला शिवम दुबे का करियर

शॉर्ट गेंद पर आक्रमण न करने की दी थी महेन्द्र सिंह ने सलाह  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टीम में छक्के लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखे जाने वाले शिवम दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। अपनी बल्लेबाजी के चलते वह फैंस और क्रिकेट पंडितों के पसंदीदा खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। वह 2024 टी20 विश्व कप में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को दिया, लेकिन स.......

संगीता ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

सफलता का श्रेय प्रशिक्षक सुधीर खेवड़ा को दिया खेलपथ संवाद सोनीपत। कहते हैं यदि दिल में कुछ पाने की ललक और कुछ गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो एक न एक दिन मंजिल जरूर मिलती है। इस बात को संगीता ने फरीदाबाद में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया महिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 70 किलो से अधिक भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर साबित कर दिखाया है। .......

यशस्वी तूफानी बैटिंग के लिए खुद को इस तरह करते हैं तैयार

कहा- विराट भैया के साथ बल्लेबाजी करना सम्मान की बात खेलपथ संवाद इंदौर। भारत ने रविवार को अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में हराकर सीरीज पर कब्जा किया। टीम इंडिया की जीत में युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 34 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। यशस्वी ने कहा है कि वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं और दूसरे टी20 में वह टीम को अच्छे स्ट्राइक रेट से अच्छी शु.......

कूचबिहार ट्रॉफी में प्रखर चतुर्वेदी ने रचा इतिहास

कर्नाटक के बल्लेबाज ने खेली ब्रायन लारा जैसी पारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट कूचबिहार ट्रॉफी में कर्नाटक के बल्लेबाज प्रखर चतुर्वेदी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में मुंबई के खिलाफ नाबाद 404 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। प्रखर की बल्लेबाजी देखकर सबको लारा की याद आ गई। हालांकि, दोनों बल.......

पूर्वोत्तर में खेल विकास की अपार सम्भावनाएंः राष्ट्रपति

मेघालय गेम्स के पांचवें संस्करण का शानदार आगाज खेलपथ संवाद तुरा (मेघालय)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास की जबरदस्त संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पारम्परिक रूप से एक मजबूत खेल संस्कृति है। विविधता हमारे देश की सुंदरता है और हमें इसका उपयोग खेल क्षेत्र में भारत की वैश्विक छवि को और बढ़ावा देने के लिए करना चाहिए। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं का समर्थन .......

निशानेबाज योगेश सिंह ने एशियाई क्वालिफायर में दो स्वर्ण जीते

शॉटगन में लक्ष्य ने कांस्य पदक पर साधा निशाना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों का एशियाई ओलम्पिक क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन जारी है। योगेश सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। योगेश ने 573 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। ओमान के मुराद अल बालुशी (570) दूसरे और इंडोनेशिया के अनंग यूलियांतो (567) तीसरे स्थान पर रहे। भारत के पंकज यादव ( 56.......

भारतीय ओलम्पिक संघ में सीईओ की नियुक्ति पर बखेड़ा

12 सदस्यों ने 20 लाख मासिक वेतन-भत्तों पर जताया एतराज योगेश्वर, राजलक्ष्मी ने जताया था सबसे पहले विरोध खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ में पांच जनवरी को सीईओ के पद पर नियुक्त रघुराम अय्यर को लेकर विद्रोह के स्वर मुखर हो गए हैं। भारतीय ओलम्पिक संघ के 15 में से 12 कार्यकारी सदस्यों ने इस नियुक्ति पर एतराज जताया है। इन सदस्यों ने आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया।  भ.......