महान फुटबॉलर तुलसीदास बलराम का निधन

एशियाई गेम्स में भारत को दिलाया था स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद कोलकाता। भारत के महान पूर्व फॉरवर्ड फुटबॉलर तुलसीदास बलराम का गुरुवार को कोलकाता में निधन हो गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने उनके निधन पर शोक जताया है। तुलसीदास बलराम 1950 और 1960 के दशक में भारतीय फुटबॉल की स्वर्णिम समय के एक प्रमुख सदस्य थे। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा में रहने वाले बलराम का कोलकाता के एक शहर के अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। ग.......

नीरज चोपड़ा की फिटनेस का हर कोई मुरीद

ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट का हर्डल करते वीडियो आया सामने खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भारत के सबसे फिट एथलीट्स में से एक माने जाते हैं। वह फिलहाल इस साल होने वाले एशियन गेम्स के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में नीरज ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में नीरज अपनी फिटनेस का सबूत दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। नीरज इस ट्रेनिंग वीडियो में.......

पृथ्वी शॉ की कार पर हमला, महिला गिरफ्तार

सेल्फी लेने पर हुई कहासुनी मुम्बई। मुंबई में सांताक्रूज स्थित एक लग्जरी होटल के बाहर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ कथित तौर पर हाथापाई की गई और उनकी कार पर बेसबॉल बैट से हमला किया। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। अधिकारियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पृथ्वी शॉ ने एक महिला ‘सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर' के साथ सेल्फी से इनकार कर दिया जिसके बाद उनकी उक्त महिला और उसके पुरुष मित्र के साथ कहासुनी हुई।  .......

तीरंदाजी में 59 मेडल जीतकर कोलकाता की टीम बनी चैम्पियन

ऑल इंडिया अंतर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता  खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, बहालगढ़ में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया अंतर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें कोलकाता के तीरंदाजों ने अपना दबदबा दिखाते हुए 59 मेडल जीतकर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया वहीं भोपाल 40 मेडल के साथ दूसरे और गुवाहाटी 24 मेडल लेकर तीसरे नम्बर पर रहा। द्रोणाचार्य, अर्जुन अवार्डी तीरंदाजों के साथ ही साई क.......

युवाओं का रोल मॉडल बनी शहडोल की पूजा वस्त्राकर

मुम्बई इंडियंस ने एक करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा कभी लड़कों से मुकाबले में लगाती थी छक्के खेलपथ संवाद शहडोल। इस समय मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की क्रिकेटर बेटी पूजा वस्त्राकर देश-दुनिया में चर्चा में है। महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने उसे एक करोड़ 90 लाख में खरीदा है। यह बेटी इस समय सभी युवाओं की रोल मॉडल है। मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके शहडोल के मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा वस्त्राकर को हाल ही म.......

सताक्षी और पुष्कर ने जीते बैडमिंटन के खिताब

राजीव एकेडमी में चार दिवसीय प्रतिस्पर्धा-2023 का समापन खेलपथ संवाद मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन के बालिका वर्ग में जहां सताक्षी अरोरा तथा बालक वर्ग म.......

पंजाब के अक्षदीप सिंह को पेरिस ओलम्पिक का टिकट

20 किलोमीटर पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता खेलपथ संवाद रांची। अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैम्पियनशिप में 20 किलोमीटर स्पर्धा में पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस साल की विश्व चैम्पियनशिप और 2024 पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। पंजाब के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने एक घंटा 19 मिनट और 55 सेकेंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।  पिछला .......

‘विद्यार्थियों के विकास में खेल भी अहम’

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता खेलपथ संवाद नारनौल। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में बुधवार से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल (महिला) 2022-23 टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) द्वारा आयोजित चार दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न विश्वविद्यालयों की 77 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज के समय में खेल विद्यार्थियों.......

आरसीबी की मेंटर बनीं टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा

ऑफर पाकर हैरान है टेनिस खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार को इसकी पुष्टि की। टेनिस खिलाड़ी सानिया ने इस पर बताया कि वह खुद इस बात से हैरान थीं कि उन्हें क्रिकेट टीम की मेंटर बनने का ऑफर मिला है, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार किया। आरसीबी के ट्वीटर हैंडल पर लिखा .......

मजदूर की बेटी जूडोका निधि ने जीता चांदी का मेडल

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः पहले पिता ने जताया था विरोध खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कुछ करने की चाह हो तो अभाव आपके रास्ते की बाधा कभी नहीं बन सकते। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है दिल्ली की जूडो खिलाड़ी निधि ने। निधि शाहाबाद डेयरी के पास स्थित स्लम एरिया में रहती है और उसका जीवन बेहद अभाव में बीत रहा है, लेकिन उसने कभी इसे अपनी सफलता की राह में बाधा नहीं बनने दिया। जूडो खेल के प्रति अपने जुनून और मेहनत के दम पर उसने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में दिल.......