मीराबाई चानू विश्व चैम्पियनशिप में वजन नहीं उठाएंगी

पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने पर नजर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू की निगाहें एशियाई खेलों में पदक जीतने पर लगी हैं इसलिए वह अगले सप्ताह होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में वजन नहीं उठाएंगी बल्कि अपनी हिस्सेदारी की जरूरी औपचारिकता पूरी करने के लिए ही जाएंगी। पेरिस ओलम्पिक के लिए विश्व चैम्पियनशिप अनिवार्य क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो चार सितम्बर से रियाद में शुरू होगी जबकि एशियाई खेल इससे .......

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर किया नमन खेलपथ संवाद मथुरा। मंगलवार को राजीव इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपना शानदार कौशल और दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ से पूर्व छात्र-छात्राओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शारीरि.......

ऋषभ पंत अचानक अभ्यास शिविर में पहुंचे

भारतीय टीम को चौंकाया, कुलदीप के साथ की मस्ती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अलूर में एशिया कप के लिए तैयारी कर रहे टीम इंडिया के खिलाड़ियों से अचानक मुलाकात की। भारतीय टीम बेंगलुरु के पास अभ्यास शिविर में है। यहां टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही है। एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला दो सितम्बर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारतीय खिलाड़ियों को अलूर में पसीना बहाते हुए पांच दिन हो गए हैं।.......

इंसान हैं तो गलतियां होंगी हीः रोहित शर्मा

कप्तान ने कहा कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं खेलपथ संवाद मुम्बई। इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को एशिया कप जैसा महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेलना है। उसके लिए टीम की घोषणा हो चुकी है। 18 सदस्यीय टीम में कई बड़े नाम नहीं हैं। टीम की घोषणा के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम सिलेक्शन पर निशाना साधा। अब कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के सामने वर्ल्ड कप से पहले 18 खिलाड़ियों में से फाइनल 15 चुनने की चुन.......

नीरज चोपड़ा को 90 मीटर भाला न फेंक पाने का मलाल

स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद भारतीय स्टॉर निराश खेलपथ संवाद बुडापेस्ट। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। नीरज की इस उपलब्धि पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। हालांकि, नीरज के मन में अभी भी एक टीस बनी हुई है। नीरज ने खुद स्वर्ण पदक जीतने के बाद इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 90 मीटर का आंकड़ा छूना चाहते थे, लेकिन .......

जेवलिन थ्रोवर किशोर जेना पर पैसों की बारिश

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 25 लाख रुपये देंगे खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का झंडा बुलंद करने वाले जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना पर भी पैसों की बरसात हुई है। किशोर कोई पदक जीतने में तो कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने टॉप-पांच में जगह बनाई। भारत के तीन एथलीट्स टॉप छह में रहे थे। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीता, जबकि किशोर पांचवें और डीपी मनु छठे स्थान पर रहे थे। यह भारतीय जेवलिन थ्रो के इतिहास में गौरवपूर.......

खेलनहारों की अकर्मण्यता से हर रोज हारते हॉकी खिलाड़ी

अलीगढ़ का महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम बना मजाक खेलपथ संवाद अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक ही मैदान पर हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट सहित अन्य खेल होते हैं। हॉकी या अन्य खेलों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को शॉट, हिट या किक से चोट लगने का भय रहता है। इस वजह से वह अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पाते हैं। इस दिशा में न खेल निदे.......

दद्दा की हॉकी जादूगरी का हर कोई था कायल

दोस्तों के कारण बदला था ध्यानचंद का नाम 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की 118वीं जयंती पर विशेष खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी में ध्यानचंद को वही मुकाम हासिल है, जो क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन को और फुटबॉल में पेले को है। 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में जन्में ध्यानचंद की जयंती पर हर साल देश में 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। इस खिलाड़ी पर लिखना भगवान भास्कर के सामने दीपक जलाने जैसा है। भारत के महान हॉकी खिलाड़ी म.......

खेल दिवस से पहले भारतीय खिलाड़ियों का कमाल

एक हफ्ते में देश को मिले स्वर्ण, रजत और कांस्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के लिए खेलों में अगस्त का आखिरी हफ्ता यादगार रहा है। देश को तीन अलग-अलग खेलों के बड़े टूर्नामेंट में तीन अलग-अलग पदक मिले। इसने खेल दिवस को खास बना दिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर देश में हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। ध्यानचंद की 118वीं जयंती से पहले भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, शतंरज के युवा स्टार प्रगनाननंदा और बैडमिंटन के अनुभवी.......

सबका प्यारा, सबसे न्यारा नीरज हमारा

पानीपत के लाल का हंगरी में कमाल ओलम्पिक के बाद अब बना विश्व चैम्पियन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आज खेल दिवस की औपचारिता मनाने में देश मशगूल है लेकिन समूची दुनिया में इस वक्त हिन्दुस्तान के लाल नीरज चोपड़ा की ही बातें हो रही हैं। ओलम्पिक के बाद विश्व चैम्पियन बन नीरज चोपड़ा ने खेलों के कई मिथक तोड़ दिए हैं। पानीपत के लाल नीरज ने देश को जो इज्जत दिलाई है, वह अप्रतिम है। राग-रागनियों और पहलवानों के हरियाणा से अब भारत को दुनिया म.......