सिंधू की जीत के साथ शुरुआत

टोक्यो। भारत की पदक उम्मीद विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने 58वीं रैंकिंग वाली इस्राइली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 21-7, 21-10 से 28 मिनट में यह मुकाबला जीता।  सिंधू का सामना अब हांगकांग की चियुंग एंगान यि से होगा जो विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं। जीत के बाद सिंधू न.......

मनिका शानदार वापसी कर तीसरे दौर में

ज्ञानशेखरन साथियान बाहर टोक्यो। भारत के लिये टोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा। जहां मनिका बत्रा ने पहले दो गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करके महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनायी वहीं पुरुष एकल में ज्ञानशेखरन साथियान शुरुआती बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रहे और अपने से कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी से हार गये।  विश्व रैंकिंग में 62वें नंबर की मनिका ने यूक्रेन की 20वीं वरीयता प्राप्त मारग्.......

नौकायनः अर्जुन और अरविंद सेमीफाइनल में

टोक्यो। भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रविवार को यहां पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने 6 : 51 . 36 का समय निकाला। सेमीफाइनल्स 28 जुलाई को होंगे।  इस जोड़ी ने कहा, ‘हमने बिल्कुल वही किया जो हमारे कोच ने हमें कहा था। कोच ने कहा था कि हमें भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने की कोशिश करनी है।’ नौकायन लाइटवेट डबल स्किल्स.......

मैरीकॉम प्री क्वार्टर फाइनल में

मनीष कौशिक पहले ही दौर में खा गए मात टोक्यो। छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किलोग्राम) ने शुरुआती दौर में डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया पर शानदार जीत से ओलम्पिक खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन मनीष कौशिक (63 किलोग्राम) का यहां खेलों में पदार्पण निराशाजनक रहा और वह पहले दौर में हार गये।  लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम ने अपने से 15 साल जूनियर और पैन अमेरिकी खेलों की.......

खिलाड़ियों को योगी का तोहफा, खेल कोटे से मिलेगी नौकरी

इस फैसले से खिलाड़ी वर्ग को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा खेलपथ संवाद लखनऊ। खेलों के महाकुंभ “ओलम्पिक” की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को बड़ा उपहार दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में अब खिलाड़ियों के लिए पद आरक्षित होंगे। इन पदों पर योग्यतानुसार खिलाड़ियों की नियुक्ति होगी। शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सभी जरूरी .......

टोक्यो में चांदी सी चमकी वेटलिफ्टर मीराबाई चानू

भारत का सिल्वर मेडल से खुला खाता  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की दमदार बेटी भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलम्पिक में दूसरे ही दिन नया अध्याय लिखते हुए चांदी सी चमक बिखेर दी। उसने 49 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल से भारत का खाता खोला। भारोत्तोलन में मीराबाई ने यह उपलब्धि 21 साल बाद भारत की झोली में डालने वाली दूसरी महिला वेटलिफ्टर बनी। इससे पहले 2000 सिडनी ओलम्पिक में कर्णम मल्लेश्वरी कांस्य पदक जीतकर पहली ओलम्पिक पदकधार.......

शानदार आतिशबाजी के साथ टोक्यो में ओलम्पिक-2020 का आगाज़

टोक्यो। पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोविड-19 महामारी के भय के बीच 32वें ओलंपिक खेलों की एक साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को यहां रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गयी और इसके साथ ही उन तमाम आशंकाओं पर भी विराम लग गया जो इस खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर लगायी जा रही थी।  दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भी भावनाओं का ज्वार उमड़ता दिखा और ऐसे में &lsqu.......

आखिरी वनडे में श्रीलंका ने भारत को 3 विकेट से हराया

भारतीय बल्लेबाज पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए  कोलंबो। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को तीन विकेट से जीत लिया। तीन मैचों की इस सीरीज में भारत पहले 2 मैच जीतकर सीरीज जीत चुका है। बारिश के कारण मैच को 47 ओवर का कर दिया गया था। लेकिन भारतीय बल्लेबाज पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए और 43.3 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हो गए।  जवाब में श्रीलंका ने 39 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया, इससे.......

मैरीकॉम-मनप्रीत ने थामा तिरंगा

भारतीय दल का मार्च पास्ट 21वें नंबर पर हुआ टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक का उद्घाटन समारोह शुरू हो चुका। इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को शुक्रवार को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया गया। भारत की तरफ से मैरीकॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक रहे। भारतीय दल 21वें नम्बर पर रहा। टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह की शुरुआत 1896 में हुए पहले समर ओलम्पिक गेम्स के आयोजक ग्रीस के दल के मार्.......

दीपिका-प्रवीण तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवान ने किया निराश टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक का 23 जुलाई को रंगारंग उद्घाटन हुआ। खेलों के महाकुंभ के दूसरे दिन भारत की ओर से निशानेबाजी में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवान ने आगाज किया। लेकिन अपने प्रदर्शन से दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश किया। यह दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्वालीफाई नहीं कर सकी वहीं तीरंदाजी में मिक्स्ड डबल्स टीम स्पर्धा में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जो़ड़ी क्वार्टर फ.......