पहलवानी में हरियाणा के छोरे-छोरियों का जलवा

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में दिखाएंगे दमखम खेलपथ संवाद सोनीपत (हरियाणा)। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में हरियाणवी पहलवान ही छाए रहे। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हुई ट्रायल में छोरियों के बाद छोरों ने भी झंडे गाड़ दिए। प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छह पहलवान हरियाणा के हैं। इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल लिया गया। ओलम्पिक.......

मथुरा के जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेन्द्र पाल बमनिया निलम्बित

छुट्टी के दिन जांच होना चर्चा का विषय खेलपथ संवाद लखनऊ। आखिरकार खेल निदेशक डॉ. राम प्रकाश सिंह के औचक निरीक्षण में मथुरा के मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिली घोर अव्यवस्थाओं की गाज क्रीड़ाधिकारी सुरेंद्र पाल बमनियां के ऊपर गिर ही गई। खेल निदेशक ने उन्हें निलम्बित कर खेल निदेशालय से सम्बद्ध करते हुए उप निदेशक खेल आर.एन. सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल इस मामले में खेल निदेशक का अवकाश के दिन स्टेडियम का निरीक्षण करना जरूर च.......

नौ जून से भारत और अफ्रीका के बीच होगा टी20 मैचों का रोमांच

भारत में होंगे टी20 मैच  जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ नौ जून से शुरू होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिये ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में नया चेहरा अपनी टीम में शामिल किया है जबकि वायने पर्नेल की पांच साल बाद वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत दौरे के लिये तेम्बा बावुमा की अगुवाई में 16 सदस्यीय टीम चुनी है।  दक्षिण अफ्रीका पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच.......

केकेआर को लखनऊ पर बड़ी जीत की जरूरत

प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए जीत जरूरी नवी मुम्बई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली उम्मीदों को बनाये रखने के लिए अपने अंतिम लीग मुकाबले में बड़ी जीत की जरूरत है, वही लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार को इस मैच को अपने नाम कर तालिका में शीर्ष में जगह बनाने की कोशिश करेगा।  केकेआर 13 मैचों में छह जीत से 12 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है और अगर टीम इस मैच को ब.......

महिला हॉकी की खिताबी जंग उड़ीसा और कर्नाटक के बीच

12वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता खेलपथ संवाद भोपाल। 12वीं राष्‍ट्रीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को उड़ीसा और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा। सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने हरियाणा को 2-0 से पराजित किया वहीं उड़ीसा ने झारखंड को 5-0 से शिकस्‍त देकर खिताबी मुकाबले में अपना स्‍थान पक्‍का किया। राजधानी भोपाल के मेजर ध्‍यानचंद मैदान पर खेले गए पहले सेमी.......

टोक्यो ओलम्पिक के बाद महिला हॉकी में बड़ा बदलावः युवराज वाल्मीकि

भारतीय हॉकी टीम के चयनकर्ता और पूर्व खिलाड़ी को ओलम्पिक न खेलने का मलाल खेलपथ संवाद भोपाल। हीरे की परख तो जौहरी ही कर सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेली गई हॉकी इंडिया की 12वीं सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में बतौर चयनकर्ता उपस्थित रहे युवराज वाल्मीकि ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक के बाद महिला हॉकी में बड़ा बदलाव आया है। हॉकी बेटियों ने अपने आप पर भरोसा करना सीख लिया है। यही वजह है कि घरेलू मुकाबलों में भी जोरदार स्टिक वर्क द.......

लगातार पांच मैच हार चुकी हैदराबाद को जीत जरूरी

मुंबई इंडियंस बिगाड़ सकती है खेल खेलपथ संवाद मुम्बई। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले पांच मैचों से हार का सामना कर रही है। मंगलवार को उसका सामना मुंबई इंडियंस से है। प्लेऑफ में अपनी उम्मीद कायम रखने के लिए केन विलियम्सन की टीम को हर हाल में जीत की जरूरत है। मुंबई इंडियंस तो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वो हैदराबाद को हराकर उसका समीकरण बिगाड़ सकती है।  हैदराबाद के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम क.......

मिशेल मार्श और लॉर्ड शार्दुल ने पंजाब से छीनी जीत

मयंक की टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप खेलपथ संवाद मुम्बई। आईपीएल 2022 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 17 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 का स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 142 रन ही बना सकी। पंजाब का मिडिल ऑर्डर इस मैच में पूरी तरह फेल रहा।  जब से पंजाब के टीम मैनेजमेंट ने मयंक को ओपनिंग की जगह चौथे या.......

आईपीएल करियर में पहली बार स्टम्प आउट हुए ऋषभ पंत

वॉर्नर आठ साल बाद गोल्डन डक का शिकार खेलपथ संवाद मुम्बई। आईपीएल 2022 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन का स्कोर बनाया। दिल्ली को मैच की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा था। डेविड वॉर्नर को लियाम लिविंगस्टोन ने पहली ही गेंद पर राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। वह आईपीएल में आठ साल बाद गोल्डन.......

जोश, जुनून और जिद से जीता थॉमस कप

भारतीय शटलरों के पराक्रम को हिन्दुस्तान का सलाम श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। भारतीय युवाओं में अब असम्भव को सम्भव कर दिखाने का गुण पैदा हो चुका है। वे लगातार अपने जोश, जुनून और हार न मानने की जिद से उस मिथक को तोड़ रहे हैं जिसे कल तक असम्भव की संज्ञा प्राप्त थी। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि 73 साल से बैरंग लौट रहे भारतीय इस बार थॉमस कप के साथ लौटेंगे। आज हर भारतीय गौरवान्वित है कि उसके युवाओं ने टीम भावना से उस मुराद को पूरा क.......