सिंधू अंतिम ग्रुप मैच में हारीं, श्रीकांत बाहर

बाली। बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में पहले ही सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर चुकी भारत की पीवी सिंधू को शुक्रवार को ग्रुप ए के अपने तीसरे और अंतिम महिला एकल मैच में थाईलैंड की शीर्ष वरीय पोर्नापावी चोचुवोंग से तीन गेम तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।  दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधू दुनिया की 10वें नंबर की चोचुवोंग पर दबाव नहीं बना सकीं और एक घंटे 11 मिनट तक चले मैच में 12-21 12-19 14-21 से हार गयीं। यह 2016 विश्व जूनियर च.......

दबाव के बीच मयंक ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के लिये एजाज पटेल बने विकेट टेकर खेलपथ संवाद मुम्बई। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दबाव भरी परिस्थितियों में शानदार शतक जड़ा जिससे भारत ने शीर्ष क्रम के चरमराने के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 221 रन बनाये। बारिश के कारण पहले सत्र का खेल नहीं हो सका और खेल देर से शुरू हुआ। मयंक 136 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर अक्षर पटेल डटे हैं।  अगली शृंखला (दक्षिण अफ्रीका मे.......

भारत को हराकर जर्मनी आठ साल बाद फाइनल में

जूनियर विश्व कप हॉकी में अर्जेंटीना से होगा खिताबी भिड़ंत खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी टीम का लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब जीतने का सपना शुक्रवार को जर्मनी के हाथों सेमीफाइनल में 2-4 की हार के साथ टूट गया। आठ बार फाइनल में पहुंची छह बार की चैम्पियन जर्मनी का रविवार को खिताब के लिए सामना 2005 के विजेता अर्जेंटीना से होगा वहीं 2016 की चैम्पियन भारतीय टीम तीसरे स्थान के लिए उसी फ्रांस से खेलेगी जिससे.......

अनुराग ठाकुर ने दिव्यांग खिलाड़ियों को सराहा

सुगम्य भारत अभियान के छह साल पूरे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत सरकार के सुगम्य भारत अभियान के छह साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2020 पैरालंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन को याद किया है। टोक्यो में हुए पैरालम्पिक में भारत ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस साल भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीते थे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया था और आने वाले समय में उन्हें और बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया गया .......

एक्सेलसेन और ताई बीडब्ल्यूएफ के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने चुना है दुबई। टोक्यो ओलम्पिक के चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन और रजत पदक विजेता ताई त्जू यिंग को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) के साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया है। ऑल इंग्लैंड 2020 के दोनों चैंपियनों के लिए सत्र के आखिरी में दिया जाने वाला यह पहला पुरस्कार है। पुरस्कार के सभी आठ विजेताओं को वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।  एक्सेलसेन को फरवरी 202.......

नौ साल बाद पुरुष स्क्वॉश टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप में हांगकांग को 2-0 से हराया कुआलालम्पुर। भारतीय पुरुष टीम ने हांगकांग को 2-0 से हराकर नौ साल में पहली जबकि कुल तीसरी बार एशियाई स्क्वॉश टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इससे पहले 1981 और 2012 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी सौरव घोषाल ने यिप त्ज फंग को 55 मिनट में 10-12, 11-6, 11-6, 15-13 से पराजित कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। इससे पहले रमित टंडन ने हेनर.......

खेल मंत्रालय नहीं चाहता भारतीय ओलम्पिक संघ चुनाव हों

10 दिसम्बर को दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई यदि ऐसा हुआ तो आईओसी लगा सकता है आईओए पर प्रतिबंध खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ के चुनावों को लेकर भारतीय खेल मंत्रालय भी अनिर्णय की स्थिति में है। खेल मंत्रालय नहीं चाहता भारतीय ओलम्पिक संघ चुनाव हों लेकिन भारतीय ओलम्पिक संघ का एक धड़ा चाहता है कि चुनाव समय से हों। भारतीय ओलम्पिक संघ के चुनाव पर लगी रोक के खिलाफ आईओए का एक धड़ा सुप्रीम कोर्ट की शरण लेने की तैयारी में ह.......

तेरह पारियों के बाद मयंक अग्रवाल ने जड़ा शानदार शतक

विकेटों के पतझड़ ने बढ़ा दी थी टीम इंडिया की मुश्किल खेलपथ संवाद मुम्बई। विकेटों के पतझड़ के बीच प्रारम्भिक बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार सैकड़ा जमाकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को राहत प्रदान कर दी है, मयंक का साथ रिद्धिमान साहा बखूबी दे रहे हैं। मयंक का यह शतक 13 पारियों के बाद सामने आया है।  भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। मैच की शुरुआत टीम इंडिया के टॉस जीतकर बैटिंग करने के साथ.......

रोनाल्डो 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

सबसे ज्यादा गोल रियल मैड्रिड के लिए किए नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड का बेताज बादशाह पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को उन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए आर्सेनल के खिलाफ दो गोल कर 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। अब उनके 801 गोल हो चुके हैं। इसके साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को 3-2 से हराया। ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले और रोमारियो के लिए .......

उत्तर प्रदेश में एक जिला, एक खेल स्कीम फेल

मथुरा में लड़ाई की भेंट चढ़ा कुश्ती हॉल खेलपथ संवाद मथुरा। प्रशिक्षकों के अभाव में उत्तर प्रदेश में एक जिला, एक खेल स्कीम फेल होती दिख रही है। मथुरा में 29 नवम्बर को पहलवानों द्वारा किए गए बालिका पर कमेंट के बाद जमकर लात-घूंसे चले थे। इसके चलते सांसद खेल स्पर्धाएं भी स्थगित करनी पड़ी थीं। अब चार दिसम्बर को सांसद खेल स्पर्धाएं तो हो जाएंग.......