रोनाल्डो 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

सबसे ज्यादा गोल रियल मैड्रिड के लिए किए
नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड का बेताज बादशाह पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को उन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए आर्सेनल के खिलाफ दो गोल कर 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। अब उनके 801 गोल हो चुके हैं। इसके साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को 3-2 से हराया।
ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले और रोमारियो के लिए दावा किया जाता है कि दोनों 1000 से ज्यादा गोल किए हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। अन-ऑफिशियल स्टैटीशियन आएएसएसएसएफ का कहना है कि पेले ने 769 और फेरेंक पुस्कास ने 761 गोल हैं।
रोनाल्डो ने हाफ टाइम के बाद 10 वें मिनट में अपना पहला गोल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना 800 वां गोल पूरा किया। मैच के 70 वें मिनट पेनाल्टी किक को गोल में तब्दील कर उन्होंने अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ ही अब उनके 801 गोल हो चुके हैं।
किस -किस के लिए कितने गोल
रोनाल्डो ने 801 गोल में यूनाइटेड के लिए दो स्पैल में 130 गोल किए। जबकि, स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए 5, रियल मैड्रिड के लिए सबसे ज्यादा 450 गोल और यूवेंटस के लिए 101 गोल किए है। वहीं पुर्तगात के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 115 गोल किए हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने हाल ही में ईरान के अली देई के 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था। उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 115 गोल हो गए हैं। जबकि वर्तमान में खेल रहे कोई भी अन्य फुटबॉलर 100 का भी आंकड़ा नहीं छू सका है। वर्तमान खिलाड़ियों में रोनाल्डो से पीछे 80 गोल के साथ सुनील छेत्री और लियोनल मेसी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स