ऋषभ पंत को मुंबई ले जाया गया

लिगामेंट की हाेगी सर्जरी, अनिश्चितकाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहेंगे खेलपथ संवाद देहरादून। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को कहा कि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ‘लिगामेंट की चोट की सर्जरी कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं’, जिसके कारण वह अनिश्चितकाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पंत को देहरादून के एक अस्पताल से एयरएंबुलेंस में मुंबई .......

हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में लगेगा सितारों का मेला

रणवीर-दिशा सहित ये सितारे होंगे शामिल खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। भारत को लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। इससे पहले भी यह टूर्नामेंट में भारत में ही खेल गया था और सभी मैच ओडिशा के भुवनेश्वर में हुए थे। इस बार भुवनेश्वर के साथ-साथ राउरकेला में भी मैच खेले जाएंगे। हॉकी विश्व कप का उद्घाटन समारोह 11 जनवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा। इस उद्घाटन समारोह.......

अब मंत्री संदीप सिंह पर आलाकमान करेगा फैसला

महिला कोच उत्पीड़न: विपक्ष के निशाने पर हरियाणा सरकार आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं होता: मनोहर खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर अब भाजपा आलाकमान अंतिम फैसला करेगा। संदीप सिंह राज्य मंत्री के साथ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं, लिहाजा केंद्रीय कार्यकारिणी में इस विषय पर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन दिन के लिए दिल्ली में हैं। गुरुवार का उनका कार्यक्रम रिजर्व है। सूत्रों का क.......

हरियाणा की महिला कोच से आठ घंटे पूछताछ

कहा- देश छोड़ने का बनाया जा रहा दबाव मामला हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का पीड़िता के वकील बोले- संदीप सिंह की गिरफ्तारी हो   खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यमंत्री मंत्री संदीप सिंह पर लगे छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने महिला कोच के बयान दर्ज किए। सेक्टर-26 थाने में डीएसपी पलक गोयल के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने लगभग आठ घंटे तक महिला कोच से सवाल पूछे। पुलिस अब महिला कोच से.......

हॉकी विश्व कप का श्रेय पाकिस्तान के एयर मार्शल नूर खान को

भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी है रोचक कहानी स्पेन को मिली थी पहले विश्व कप की मेजबानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत में 15वें हॉकी विश्व कप की शुरुआत 13 जनवरी को होनी है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। भुवनेश्वर को लगातार दूसरी बार मेजबानी का मौका मिला है। 2018 में भी उसने हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। तब बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउ.......

शिवा, मनीष सेमीफाइनल में, राष्ट्रमंडल खेल विजेता गौरव हारे

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद हिसार। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता असम के शिवा थापा और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सेना के मनीष कौशिक ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 63.5 भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (60) को रेलवे के वरिंदर सिंह ने पराजित कर अंतिम चार में जगह बना ली।  सेना के मोहम्मद हुसामुद्दीन .......

रविकांत चौहान की चालबाजी से दिव्यांग क्रिकेटर स्तब्ध

हारुन को बदनाम करने दिव्यांग क्रिकेटरों से बनवाए फर्जी वीडियो पीड़ित हारुन रशीद के मन में आया था आत्महत्या का विचार  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल संगठन में कुर्सी की खातिर इंसान किस हद तक नीचे गिर सकता है, इसका जीता जागता उदाहरण रविकांत चौहान हैं। इन्होंने हारुन रशीद को रास्ते से हटाने की खातिर षड्यंत्र का सहारा लिया और दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों से फर्जी वीडियो बनवाए तथा उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल भी करवाया लेकिन सांच को आं.......

उत्तर प्रदेश खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की करेगा ब्रांडिंग

लखनऊ में ओपनिंग सेरेमनी और वाराणसी में क्लोजिंग सेरेमनी होगी खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अप्रैल माह में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की खेल निदेशालय ब्रांडिंग करेगा। इन्वेस्टर्स समिति में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग की जाएगी। उत्तर प्रदेश में इस बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। पूरे देश की यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। इसको लेकर शासन स्तर पर वेन्यू वाइज कमेटी बनाई.......

अल नस्र से जुड़े रोनाल्डो, उन्हें देखने जुटी भारी भीड़

रियाद। पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने नए क्लब अल नस्र को जॉइन कर लिया है। मगंलवार को अल नस्र ने मरसूल पार्ट में उनके किट का अनावरण किया। इस दौरान रोनाल्डो अपने नए क्लब की जर्सी में स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में रोनाल्डो ने खुद को एक 'अनोखा खिलाड़ी' बताया और जोर देकर कहा कि उनका करियर खत्म नहीं हुआ है। मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड.......

क्या पाकिस्तानी टीम से बाहर हो जाएंगे बाबर-रिजवान?

अफरीदी के बयान के बाद फैंस ने उठाए सवाल कराची। पाकिस्तान क्रिकेट में जब से रमीज राजा की रवानगी हुई है तब से हलचल काफी तेज है। नजम सेठी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चेयरमैन बने। वहीं, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को चयन समिति का अंतरिम प्रमुख बनाया गया। अफरीदी ने इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद से कई बदलाव किए। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में वापसी कराई है। अब वह टी20 टीम में चयन के लिए नई प्रक्रिया लागू करना चाहते हैं।.......