भोपाल में पहले दिन हुई गोलों की बरसात

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 खेलपथ संवाद भोपाल। देश में हॉकी का स्तर क्या है, इस बात का अंदाजा भोपाल में शुरू हुई प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 के आयोजन से लगाया जा सकता है। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन गोलों की बरसात देखने को मिली। साई भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक सत्यजीत संकृत के मुख्य आतिथ्य में प्रत.......

ओलम्पिक चैम्पियन ज्वेरेव पर घरेलू हिंसा का आरोप

एटीपी ने शुरू की जांच, ज्वेरेव ने आरोपों का खंडन किया पेरिस। टोक्यो ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पर उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। टेनिस टूर चीफ ने सोमवार को कहा कि जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। पिछले साल पूर्व जूनियर महिला खिलाड़ी ओलगा शेरिपोवा ने जर्मन खिलाड़ी पर शारीरिक और भावनात्मक शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों को ज्वेरेव ने बाद में खारिज कर दिया था। वर्ल्ड .......

टेबल टेनिस में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

युगल स्पर्धा में दो कांस्य के साथ झोली में आए कुल तीन पदक दोहा। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2021 में इतिहास रच दिया है। कतर के दोहा में सोमवार को भारत की दो युगल जोड़ियों को हालांकि सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा बावजूद इसके उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। युगल स्पर्धा में दो और टीम स्पर्धा में एक कांस्य के साथ भारत के खाते में अब कुल तीन पदक हो गए हैं।  बात करें युगल मुकाबले की तो सोमवार .......

बांग्लादेश ने भारतीय टीम को 1-1 की बराबरी पर रोका

सैफ कप फुटबॉल चैम्पियनशिप सुनील क्षेत्री ने 76वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा माले। सैफ कप फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 10 खिलाड़ियों से खेल रही बांग्लादेश की टीम ने भारत को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान सुनील क्षेत्री ने दागा। अपना 121वां मैच खेल रहे 37 साल के छेत्री ने 27 मिनट में गोल दागा था। यह उनका 76वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले के रिकॉर.......

जापानी स्टार नाओमी ओसाका को झटका

2018 के बाद पहली बार शीर्ष 10 से बाहर नई दिल्ली। जापान की महिला टेनिस स्टार नाओमी ओसाका को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। मेजर टूर्नामेंट में लगातार मिल रही हार का असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा है। ताजा डब्लूटीए रैंकिंग्स में ओसाका शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गई हैं। वह पांच स्थान की नुकसान के साथ 12वीं पायदान पर पहुंच गई हैं। 2018 के बाद पहली बार है जब ओसाका शीर्ष 10 से बाहर हुई हैं। उस समय उन्होंने यूएस ओपन जीतकर पहली बार ग.......

गार्बिन मुगुरुजा ने जीता खिताब

फाइनल में ओंस जेबुर की दी मात नई दिल्ली। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता दुनिया की नौवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी ट्यूनीशिया की ओंस जोबुर को हराया। इस मैच में मुगुरुजा ने जेबुर को 3-6, 6-3, और 6-0 से शिकस्त दी। यह स्पेन की खिलाड़ी मुगुरुजा का कुल नौवां डब्ल्यूटीए खिताब है जबकि, इस साल वह दूसरा फाइनल जीतन.......

अनुभवी रमनदीप, चिंगलेनसाना और कोथाजीत हॉकी कैंप से बाहर

आज से बेंगलूरु में अभ्यास करेगी 30 सदस्यीय टीम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एसवी सुनील, बीरेन्द्र लाखरा और रुपिंदर पाल सिंह के संन्यास के कुछ दिन बाद ही तीन सीनियर खिलाड़ियों को बेंगलूरु में होने वाले हॉकी कैंप से बाहर कर दिया गया है। बेंगलूरु में आज से (चार अक्टूबर) भारतीय हॉकी टीम के संभावित 30 खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण के कैंप में अभ्यास शुरू करेंगे। इन 30 खिलाड़ियों में रमनदीप सिंह, चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम और कोथाजीत सिंह को शामिल .......

सचिन तंवर को पटना पाइरेट्स ने 84 लाख में खरीदा

प्रो कबड्डी लीग में दिखाएंगे जौहर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। किसी चीज का शौक और उसके प्रति लगाव हो जाए तो सफलता मिलना तय है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बड़बर गांव के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर की कहानी भी कुछ ऐसी है। उनका शुमार देश के बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ियों में किया जाता है। हालांकि, वह राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। बीते दिनों प्रो कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। पटना पाइरेट्स ने उन्हें 84 लाख रुपये में ख.......

वोग इंडिया ने भारत के सबसे सफल ओलम्पिक का जश्न मनाया

कवर पर इन तीन स्टार को दी जगह नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले भारत के तीन स्टार खिलाड़ियों को वोग इंडिया मैगजीन के कवर पर जगह मिली है। इनमें बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू शामिल हैं। मीराबाई ने भारत को रजत पदक दिलाया था।  लवलीना और सिंधु ने कांस्य पदक जीता था। भारत ने टोक्यो ओलम्पिक में सात मेडल जीते थे, जोकि अब तक खेले गए ओलम्पिक में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2012 लंदन ओलम्पिक में.......

भारत की शातिरों ने लहराया तिरंगा

विश्व महिला टीम शतरंज चैम्पियनशिप में पहली बार जीता रजत पदक नई दिल्ली। भारत ने फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में पहली बार रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम गोल्ड मेडल से चूक गई, उसे फाइनल में रूस के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में रूस ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।  यूक्रेन और जॉर्जिया ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किए। पहला मैच 1.5.-2-5 से गंवाने के बाद भारत को दूसरे मैच म.......