उन्नति ने किया कमाल, बैडमिंटन में जीता सोना

वर्ल्ड की चौथे नंबर की रैंकिंग वाली खिलाड़ी को हराकर जीता फाइनल खेलपथ संवाद पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटी उन्नति हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता है। 14 साल की उन्नति लगातार एक-एक करके चैम्पियनशिप जीत रही है। उन्नति ने वर्ल्ड की चौथे नम्बर की रैंकिंग वाली खिलाड़ी तसनीम मीर को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महिलाओं की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में उन्नति.......

अन्य राज्य भी खेलों का आधारभूत ढांचा करें तैयार: अनुराग ठाकुर

हरियाणा व महाराष्ट्र की लड़कियों के कबड्डी फाइनल को देखा खेलपथ संवाद पंचकूला। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह हरियाणा ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर खेल आधारभूत ढांचा तैयार किया है, उसी प्रकार अन्य राज्य भी खेलों का आधारभूत ढांचा तैयार करें ताकि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर खेलों को बढ़ावा देने के अपने मिशन को साकार कर सकें। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स -20.......

अदालत का दरवाजा खटखटाने वाली दीया टेबल टेनिस टीम में

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अर्चना कामथ की जगह लिया गया  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल नहीं किए जाने पर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वालीं युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दीया चितले को जुलाई-अगस्त में होने वाले खेलों के लिए मंगलवार को अर्चना कामथ की जगह टीम में शामिल किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करने वाले मानुष शाह हालांकि रिजर्व खिलाड़ी बने हुए हैं। पुरुष .......

कुश्ती में चला हरियाणा का सिक्का

तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद पंचकूला। हरियाणा ने मंगलवार को भी कुश्ती में कमाल कर दिया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती के छह इवेंट में राज्य के खिलाड़ियों ने नौ पदक झटके। इसमें तीन स्वर्ण, दो सिल्वर और चार कांस्य पदक शामिल हैं। 71 किलोग्राम भारवर्ग के ग्रिको रोमन स्टाइल में हरियाणा के अंकित गुलिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।  दूसरी तरफ 80 किलोग्राम भारवर्ग में अंकित ने भी गोल्ड पदक पर अपना कब्जा ज.......

महाराष्ट्र की सुदेशना शिवांकर बनी फर्राटा चैम्पियन

रोहतक की शटलर उन्नति हुड्डा ने जीता स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद पंचकूला। उबेर कप टीम की सबसे युवा सदस्य रोहतक की उन्नति हुड्डा ने पंचकूला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बैडमिंटन के महिला एकल का खिताब जीत लिया। उन्नति ने बेहद रोमांचक संघर्ष में पूर्व विश्व नंबर एक शटलर तस्नीम मीर को चार मैच प्वाइंट बचाकर हराया। वहीं महाराष्ट्र की 16 वर्षीय संयुक्ता काले ने जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते। .......

कबड्डी में हरियाणा की छोरियों का चला जादू

छोरों ने रजत पदक जीता खेलपथ संवाद पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर 3 के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की छोरियां लगातार कमाल कर रही हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के बीच लड़कियों की कबड्डी के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं पुरुषों के कबड्डी मुकाबले में हरियाणा को रजत से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा वालीबॉल के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम हरियाणा को पछाड़क.......

अवनि लेखरा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्वर्ण जीतकर पेरिस पैरालम्पिक में किया स्थान पक्का चेटौरौक्स। टोक्यो पैरालम्पिक चैम्पियन अवनि लेखरा ने मंगलवार (सात जून) को फ्रांस के चेटौरौक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। 20 वर्षीय निशानेबाज ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालम्पिक में अपना स्थान पक्का किया। पोलैंड की एमिलिया बाबस्का ने कुल 247.6 अंक के .......

अनुशासन के साथ प्रशिक्षण हासिल कर बनें सफल खिलाड़ीः ऋषिकेश मीणा

सीएसपी मुरार एवं जिला खेल अधिकारी ग्वालियर ने प्रदान कीं खिलाड़ियों को खेल किट खेलपथ संवाद ग्वालियर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर के तत्वावधान में स्थानीय दर्पण मिनी स्टेडियम पर चल रहे ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार का दिन खिलाड़ियों के लिए खुशी का पैगाम साबित हुआ। सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी ग्.......

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस से बढ़ाई जाएगी खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अब विदेशों की तर्ज पर भारत में भी खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस से बढ़ाया जाएगा। इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के प्रोफेसर की टीम लगी हुई है। उनका मकसद ऐसा मॉडल तैयार करना है, जिसका फायदा छोटे शहरों से आने वाले खिलाड़ियों को भी मिल सके। एडवांस टेक्नोलॉजी आज भी छोटे शहर के एथलीट की पहुंच से बाहर है। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया .......

मेजबान हरियाणा का स्वर्ण जीतो अभियान

16 स्वर्ण के साथ हरियाणा शीर्ष पर कुश्ती में पांच में से चार गोल्ड खेलपथ संवाद चंडीगढ़। हरियाणा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण बटोरो अभियान जारी है। कुश्ती में मेजबान राज्य ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चार और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिए हैं। अब हरियाणा के खाते में 16 स्वर्ण, 8 रजत और 16 कांस्य पदक हो गए हैं। इसके अलावा हरियाणा ने भारोत्तोलन, निशानेबाजी, योग, साइक्लिंग और गतका में भी स्वर्णिम सफलताएं हासिल कीं। .......