तैयारियां चुनौतीपूर्ण पर सोच सकारात्मकः नीरज चोपड़ा

एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलम्पिक की शुरूआत होने में दो हफ्ते से कम वक्त बचा है। ऐसे में देश के कई एथलीट संबंधित स्पर्धाओं की जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस बार उम्मीद की जा रही है कि भारत ओलम्पिक पदकों की संख्या में इजाफा करेगा। भारतीय ओलम्पिक दल में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पदक जीतने का करिश्मा कर सकते हैं। जबकि कुछ एथलीट अपने पदकों का रंग बदलने के लिए प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर द.......

मीराबाई चानू के पास मल्लेश्वरी की उपलब्धि दोहराने का मौका

टोक्यो जा रही एकमात्र भारतीय वेटलिफ्टर खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। विश्व और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू के पास आगामी टोक्यो खेलों में पदक जीतकर भारोत्तोलन में ओलम्पिक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी की उपलब्धि को दोहराने का सुनहरा मौका होगा। क्लीन एवं जर्क में विश्व रिकॉर्ड धारक मीराबाई 49 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी जहां वह पदक की प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।  वह इस बार .......

तो सेमीफाइनल हारने वाली टीम को मिलेगा फाइनल में खेलने का मौका!

टोक्यो ओलम्पिक हॉकीः कोविड से अगर एक फाइनलिस्ट टीम बाहर हुई तो  नयी दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में अगर कोविड-19 के कारण हॉकी के फाइनल में पहुंची किसी टीम को बाहर होना पड़ता है तो सेमीफाइनल में उससे हारने वाली प्रतिद्वंद्वी को स्वर्ण पदक मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। रविवार को जारी किये गये खेलों के खेल-विशिष्ट नियमों (एसएसआर) में यह चीज स्पष्ट की गयी है।  अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और अंतरराष्ट्रीय महासंघों (आईएफ) न.......

भारत की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत

होव। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की तूफानी पारी और स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी से भारत ने रविवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 8 रन से हराकर 3 मैचों की शृंखला को 1-1 से बराबर किया।  शेफाली (38 गेंदों पर 48 रन) और स्मृति मंधाना (16 गेंदों पर 20 रन) ने पहले विकेट के लिये 70 रन जोड़े। इन दोनों के बीच में धीमे पड़ने और फिर 2 रन के अंदर पवेलियन लौटने से भारत दबाव में आ गया। भारत ने 4 विकेट पर 148 रन बना.......

मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने जीता खिताब

करीब तीन दशक बाद ब्राजील को हराकर बना चैम्पियन नई दिल्ली। अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2021 के फाइनल मुकाबले में ब्राजील को हराकर इतिहास रच दिया है। मेसी के शानदार प्रदर्शन पर अर्जेंटीना इंटरनेशनल लेवल पर पहला बड़ा खिताब जीता। अर्जेंटीना ने 1993 के बाद पहली बार कोपा अमेरिका का खिताब जीता है। अर्जेंटीना ने फाइनल में ब्राजील को 1-0 से शिकस्त दी है। अर्जेंटीना के साथ लियोनेल मेसी की यह पहली बड़ी ट्रॉफी है।  मैच खत्म होने के बाद मेसी .......

इटली ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया

जीता दूसरा यूरो कप खिताब 55 साल बाद भी नहीं हो सका इंग्लैंड का सपना पूरा नई दिल्ली। वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड और इटली के बीच चले यूरो कप के फाइनल में इटली टीम की जीत हुई है। इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीत लिया है। हालांकि इस जोरदार मुकाबले में इंग्लैड ने शुरुआत में ही बढ़ ले ली थी। यूरो 2020 के फाइनल में इटली की टीम ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट 3-2 से हराया। शानदार चले मैच में इंग्लैंड के ल्यूक शॉ ने यूरो फाइनल के.......

शहडोल की बांधवी साधेंगी अमेरिका में निशाना

शूटिंग विश्व कप के लिए हुआ चयन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते खेलपथ संवाद शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल की बांधवी सिंह का चयन अमेरिका के पेरू में होने वाले शूटिंग विश्व कप के लिए हुआ है। विश्व कप के लिए बांधवी इस महीने भोपाल में रहकर ही अभ्यास करेंगी। इसके बाद 1 अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली में ट्रायल होंगे, वहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और इसके बाद दक्षिण अमेरिका में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने जाएंगी। .......

दुबई की कसक टोक्यो में करूंगा पूरा

भारतीय मुक्केबाज अमित ने कहा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अपने भार वर्ग में दुनिया के शीर्ष मुक्केबाज अमित पंघाल दुबई में हुई एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में मिली अप्रत्याशित हार से उबर चुके हैं और 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलम्पिक में वह स्वर्ण पदक जीतकर उस निराशा को दूर करना चाहते हैं। ओलम्पिक में भारत की पदक उम्मीद पंघाल अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ इटली के असिसि में अभ्यास कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समि.......

एश्ले बार्टी ने जीता दूसरा ग्रैंड स्लैम

खत्म किया 41 साल का सूखा बचपन का सपना किया पूरा विम्बलडन। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने विम्बलडन का खिताब इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को 6-3, 6-7(4), 6-3 से हराकर पहली बार विम्बलडन महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।  इस जीत के साथ ही बार्टी ने दूसरी बार ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। बता .......

कानपुर ने बढ़ाया टोक्यो जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह

सुनीता यादव को शानदार आयोजन के लिए सम्मानित किया गया खेलपथ संवाद कानपुर। 11 जुलाई की सुबह कानपुर का नजारा खेलमय नजर आया। हर उम्र के लोगों ने ओलम्पिक खेलने जा रही भारतीय टोली का उत्साहवर्धन करते हुए एक स्वर में कहा कि जीत लो जहां। दरअसल, टोक्यो ओलम्पिक में खेलने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कल मोतीझील से निकाली गई रैली में समूचा कानपुर उमड़ पड़ा। इस शानदार और सफल आयोजन के लिए सुनीता यादव का विशेष रूप से सम्मान किया गया.......