बयान से पलटे श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री, कहा-फिक्सिंग का संदेह है

कोलंबो। श्रीलंका के कई पक्षों के 2011 विश्वकप फाइनल भारत को ‘बेचने’ का दावा करने वाले देश के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे ने अब अपने इस दावे को ‘संदेह’ करार दिया है जिसकी वह जांच चाहते हैं। श्रीलंका सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस की विशेष जांच इकाई ने बुधवार को अलुथगामगे का बयान दर्ज किया। उन्होंने पुलिस टीम से कहा कि उन्हे.......

एमसीसी की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी कोनोर

क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है लंदन। इंगलैंड की पूर्व कप्तान क्लेयर कोनोर क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के 233 साल के इतिहास में इस संस्था की पहली महिला अध्यक्ष बनने जा रही हैं। कोनोर को बुधवार को वर्तमान प्रमुख कुमार सं.......

वैशाली ने पूर्व विश्व चैंपियन स्टेफनोवा को हराया

चेन्नई। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने फिडे चेस.कॉम महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के पहले चरण में पूर्व विश्व चैंपियन एंटोनेता स्टेफनोवा को हराकर उलटफेर किया लेकिन शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी को हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की रहने वाली वैशाली क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अंतरराष्ट्रीय मास्टर मुनखजुल तुरमुंख का सामना करेंगी। वैशाली ने बुल्गारिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 6-5 से जीत दर.......

डोप के दाग से मुक्त चानू को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना होगा खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। डोप के दाग से मुक्त राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजीता चानू को अंतत: प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार मिलेगा जो 2018 से रुका हुआ है। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि चानू को 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। .......

टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगीः शिवेन्द्र सिंह चौधरी

भारतीय रक्षापंक्ति मजबूत, फारवर्डों को डी में बनाने होंगे अवसर श्रीप्रकाश शुक्ला भारतीय हॉकी टीम अगले साल टोक्यो (जापान) में होने वाले ओलम्पिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगी क्योंकि हमारी रक्षापंक्ति बहुत मजबूत है तथा हमारे फारवर्ड भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम धीरे-धीरे दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार होती जा रही है। यह कहना है भारत के .......

'ओलम्पिक पावर बनने भारत को हर खेल में एक सचिन तेंदुलकर की जरूरत'

हमें कठोर और नरम दोनों तरह के बुनियादी ढांचे की आवश्यकताः आदिल सुमरीवाला खेलपथ प्रतिनिधि मुंबई। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरीवाला ने कहा है कि भारत को ओलम्पिक पॉवर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए हर खेल में एक सचिन तेंदुलकर की जरूरत है। स्पोर्ट्स फॉर ऑल द्वारा आयोजित स्टार-स्टड वेबिनार के दौरान अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर टोक्यो ओलम्पिक में भारत की सम्भाव.......

निशानेबाज मनु भाकर को भा रही घुड़सवारी

मानसिक और शारीरिक समस्या से निपटने में मददगार है यह सब चण्डीगढ़। कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम होता नहीं दिख रहा जिससे शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर रोजमर्रा की एक जैसी ट्रेनिंग की बोरियत को खत्म करने के लिए खेतों में ट्रैक्टर चलाने के अलावा अपने शौक जैसे पेंटिंग और घुड़सवारी करने में समय बिता रही हैं। मनु का कहना है कि इससे उन्हें मानसिक और शारीरिक समस्या से निपटने में मदद मिल रही है। कोविड-19 महामारी के चलते अभी खेल गतिविधियां.......

खेल क्षितिज पर बाराबंकी चमक बिखेरने को तैयार

क्रिकेट और एथलेटिक्स में युवा दिखा रहे दम शुभम मिश्रा की खास रिपोर्ट बाराबंकी। खेलना-कूदना हर जीव का शगल है। हर जीव-जंतु बचपन से ही उछल-कूद शुरू कर देता है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवाओं ने बेशक अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर अभी तक शोहरत न हासिल की हो लेकिन अब इस दिशा में मुकम्मल प्रयास शुरू हो गए हैं। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में .......

खिलाड़ियों का नजीर राजिंदर गोयल

दुनिया में क्रिकेट पर राज कर रहा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कई नायाब शख्सियतों की प्रतिभा का हत्यारा भी है। हम भारतीय समय के साथ कई कष्टों को भूल जाना पसंद करते हैं। बीती बात बिसारि दे आगे की सुधि लेय, की तर्ज पर मैं भी चलने का हिमायती हूं लेकिन एक कलमकार होने के नाते कुछ बातें प्रायः कचोटती हैं और खराब सिस्टम के खिलाफ मुखर होने को उकसाती भी हैं। हाल ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने राजिंदर गोयल के रूप में एक नायाब शख्सियत को खोया है। मुझे गम इस बात का है कि फिरकी.......