मैच फिक्सिंग के लिये तीन इंडोनेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंधित!

नयी दिल्ली। बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को तीन इंडोनेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग, मैच में हेराफेरी और सट्टेबाजी में लिप्त होने के लिये आजीवन प्रतिबंधित लगा दिया। खेल की संचालन संस्था ने कहा, ‘एशिया में 2019 तक निचले स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले आठ इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने बीडब्ल्यूफ के इंटीग्रिटी नियमों का उल्लंघन किया जो बैडमिंटन में मैच फिक्सिंग, मैच में हेराफेरी और/या सट्टेबाज.......

आगरा में तीन दिन तक जगमगाएंगे 10 हजार मकान

राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता आठ दिन तक भ्रमण करेगी मशाल यात्रा  आगरा। आगरा में राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत लड़ामदा, ग्राम पंचायत सहारा, ग्राम पंचायत बिचपुरी और ग्राम पंचायत पथौली के लगभग 10 हजार मकान झालरों से सजाए जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।  आयोजन स्थल पर अलाव जलाने की आयोजन समिति ने भी व्यवस्था की है। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय .......

टोक्यो ओलम्पिक को लेकर आईओसी के वरिष्ठ सदस्य का विवादित बयान

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि जापान और अन्य देशों में कोविड-19 महामारी के बढ़ने के कारण उन्हें यकीन नहीं है कि छह महीने बाद टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो पाएगा। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने गुरुवार को टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की जिसके बाद कनाडा के आईओसी सदस्य रिचर्ड पाउंड ने यह टिप्प्णी की। पाउंड ने टोक्यो खेलों के भविष्य के बारे में बीबीसी से कहा, &#.......

बिना तालमेल की मोदी सरकार

खेल और रेल मंत्रालयों का अपनी ढपली, अपना राग खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वस्थ राष्ट्र का राग अलाप रहे हैं, योग में भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखा रहे हैं लेकिन उनकी ही सरकार के रेल और खेल मंत्रालयों में तालमेल न होने के चलते खिलाड़ियों के हक पर डाका डाला जा रहा है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने के लिए रेलों के माध्यम से एक राज्य से दूसरे राज्यों को आना-जाना पड़ता है लेक.......

क्रिस्प और खेल विभाग के मध्य हुआ अनुबंध

अधिकारियों ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर खेलपथ प्रतिनिधि भोपाल। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा खेल विभाग के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी पहल पर खिलाड़ियों और खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की क्षमता विकास के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की एक स्वायत्त संस्था क्रिस्प (सेंटर फार रिसर्च एण्ड इंडस्.......

भारत ने दो विकेट पर बनाए 96 रन

तीसरा टेस्ट के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया की पारी 338 रन पर सिमटी शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा, रोहित नहीं खेल सके बड़ी पारी सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मुकाबले के दो दिन का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। दो दिन के खेल के बाद मुकाबला बराबरी पर दिख रहा है। मैच के पहले दिन मेजबान.......

रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों का बनाया खास रिकार्ड

सिडनी। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों की सेंचुरी बनाने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर नाथन लायन की गेंद पर जबर्दस्त छक्का लगाकर यह खास मुकाम हासिल किया।  रोहित के बल्ले से निकला यह उनका 224वां इंटरनेशनल छक्का था। सिडनी टेस्ट में रोहित ने शुभमन गिल क.......

लाबुशेन ने शुभमन से पूछा- सचिन फेवरेट या विराट?

गिल का जवाब- मैच के बाद मिलो फिर बताता हूं सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और शुभमन गिल के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में लाबुशेन शुभमन से उनके फेवरेट प्लेयर के बारे में पूछ रहे हैं। इसके जवाब में शुभमन ने कहा कि  यह घटना भारतीय पारी के तीसरे ओवर की है। उस वक्त मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे.......

नवोदित शूटर मनु भाकर टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने को उत्साहित

टोक्यो गेम्स में चीन, ग्रीस और सर्बिया के निशानेबाज होंगे चुनौती  खेलपथ प्रतिनिधि भोपाल। युवा ओलम्पिक खेलों की चैम्पियन शूटर मनु भाकर टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए पदक की बड़ी उम्मीद हैं। 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्ड जीतने के बाद से दुनिया की नम्बर दो खिलाड़ी मनु किसी बड़ी प्रतियोगिता में नहीं उतरी हैं। नेशनल ट्रायल से पहले 18 साल की मनु मध्य प्रदेश की स्टेट शूटिंग एकेडमी, भोपाल में ट्रेनिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ओलम्.......

भारत के स्टार राइडर संतोष की बाइक डकार रैली में दुर्घटनाग्रस्त, हालत गंभीर

नई दिल्ली। भारत के मशहूर राइडर सीएस संतोष की बाइक डकार रैली के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सऊदी अरब में चल रही इस रेस में हुए हादसे के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें दवा देकर कोमा की स्थिति में रखा गया है। दुनिया की सबसे बड़ी रैलियों में से एक में हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले 37 वर्षीय संतोष की बाइक बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई और उन्हें 24 घंटे निरीक्षण में रखा गया।  हीरो .......