देश भर में हो रही हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसाः अजय गौड़

सीही क्लब का फाइनल में प्रवेश खेलपथ संवाद फरीदाबाद। सांसद खेल महोत्सव के तहत सरूरपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयोजन से सेक्टर-12 ग्राउंड में चल रही हॉकी प्रतियोगिताओं में 34 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शनिवार को मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ ने शिरकत की और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।  अजय गौड़ ने कहा कि हॉकी खेल भारत का र.......

एशियन चैम्पियनशिप में दिखेगा हरियाणा के पहलवानों का दम

कजाकिस्तान में 9 से 14 अप्रैल तक होगी प्रतियोगिता बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट ने ट्रायल से बनाई दूरी, 30 में से 24 पहलवान हरियाणा के खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण पर कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच कुश्ती संघ की ओवरसाइट कमेटी ने एशियन चैंम्पियनशिप के लिए ट्रायल लेकर 30 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा कर दी है। चयनित 30 पहलवानों में से 24 हरियाणा से हैं। ये.......

अहमदाबाद टेस्ट का तीसरा दिन भारत के नाम

शुभमन के सैकड़े, विराट के पचासे से फालोआन बचाया  भारत का स्कोर 289/3, ऑस्ट्रेलिया 191 रन आगे खेलपथ संवाद अहमदाबाद। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में तीन विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। स्टंप्स पर विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को मुकाबले के तीसरे दि.......

क्या लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनेंगे गुरुनायडू

विश्व यूथ भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत के 13 भारोत्तोलक दिखाएंगे जौहर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारोत्तोलक सेनापति गुरुनायडू एक बार फिर विश्व यूथ चैम्पियन बनने का दावा ठोकने जा रहे हैं। वह डरेस (अल्बानिया) में 25 मार्च से एक अप्रैल तक होने वाली विश्व यूथ भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में खेलने जा रहे हैं। बीते वर्ष जून माह में गुरुनायडू ने लियोन (मैक्सिको) में हुई इस चैम्पियनशिप में 55 किलो भार वर्ग का स्वर्ण जीता था। इस बार भी वह इसी भार म.......

शुभमन गिल ने जमाया शानदार सैकड़ा

तीन महीने में पांचवां इंटरनेशनल शतक खेलपथ संवाद अहमदाबाद। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में शुभमन गिल ने शानदार सैकड़ा जमाकर टीम इंडिया को राहत दी है। गिल का पिछले तीन महीने में यह पांचवां अंतरराष्ट्रीय शतक है। गिल का यह टेस्ट करियर में दूसरा शतक है।  शुभमन गिल ने 194 गेंदों पर टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने टॉड मर्फी की गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से चौका लगाकर शतक पूरा किया। ओवर.......

पैरा स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर बनीं भाविना पटेल

मीराबाई चानू दूसरी बार बनीं बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर प्रीतम सिवाच को बीबीसी लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू ने 2022 का बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड जीत लिया है। चानू को पब्लिक वोटिंग के नतीजे आने के बाद विजेता घोषित किया गया। 2021 का बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड भी उन्होंने ही जीता था। मणिपुर में पैदा हुईं चानू ने बचपन में जलावन के .......

यशवीर ने जीती 1500 मीटर दौड़

फरीदाबाद में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ खेलपथ संवाद फरीदाबाद। सांसद खेल महोत्सव-टू फरीदाबाद का रंगारंग आगाज हुआ। वहीं सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद खेल महोत्सव-टू का विधिवत शुभारम्भ किया। महोत्सव में जूनियर और सीनियर विंग के लड़के व लड़कियों के वर्ग के लगभग छह हजार खिलाड़ी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर 15 सौ मीटर की दौड़ भी आयोजित की गई। इसमें प्र.......

भारतीय कुश्ती संघ में चल रही चौधर की लड़ाई

पहलवान अपना कर्म न छोड़ेंः महेंद्र सिंह मलिक खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि कुश्ती में चौधर की लड़ाई चल रही है, वहीं इससे देश और पहलवानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने खेलने से इनकार करने वाले पहलवानों को सलाह दी कि वे अपना कर्म न छोड़ें क्योंकि इससे देश और उन्हें निजी तौर पर नुकसान हो रहा है। मलिक ने ये बातें रतनगढ़ रोड पर भारतीय महिला कुश्ती टीम के ची.......

प्रीतम सिवाच को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड

बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान के संघर्ष को सलाम खेलपथ संवाद सोनीपत। द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच को बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर के लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी की खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।  प्रीतम सिवाच ने यह अवॉर्ड नयी दिल्ली स्थित ताज होटल में आयो.......

महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली की पहली हार

गेंदबाजों के दम पर मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैटट्रिक खेलपथ संवाद मुम्बई। महिला प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत हासिल की। गुरुवार (नौ मार्च) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसका यह निर्णय गलत साबित हुआ। टीम 18 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। जवाब में मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया.......