एनआरएआई ने कोर ग्रुप के लिए अनिवार्य शूटिंग कैंप स्थगित किया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालात के मद्देनजर ओलंपिक कोर समूह के लिए अनिवार्य अभ्यास शिविर स्थगित कर दिया है। गुरुवार को कर्णी सिंह रेंज पर एक निशानेबाजी कोच कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। इसके कारण हालांकि रेंज बंद नहीं होगी। दिल्ली में कोरोना के मामले एक लाख से ऊपर हो गए हैं। एनआरएआई सचिव राजीव भाटिया ने कहा, 'शिविर स्थगित कर दिया गया है। हम अगले सप्ताह तक कुछ विकल्प लेकर आएंगे। उम्.......

भारत को एएफसी एशियाई कप की मेजबानी मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) महासचिव कुशल दास ने कहा कि उम्मीद है कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भी भारत एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) पुरुष एशियाई कप 2027 की मेजबानी हासिल करने में सफल रहेगा। भारत फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद भारत अगले साल फरवरी- मार्च में अंडर-17 महिला विश्व की मेजबानी की तैयार है। इसके अलावा भारत ने एएफसी महिला एशियाई कप 2022 की मेजबानी का दावा भी पेश किया हैं। कुशल दास ने एआईएफएफ टेलीव.......

अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का निधन

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोचिंग दे चुके अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उनके परिवार में एक बेटी है, जो लंदन में रहती हैं। अशोक दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। अप्रैल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंतिम सांस ली। वह प्रख्यात दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कोच थे, जो बाद में आर्यन क्लब गैलरीज के दायरे में आया। इसे एक समय .......

खेल पुरस्कारों में होगी देरी!

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में एक या दो महीने का विलंब होने की संभावना है। मंत्रालय ने विजेताओं का फैसला करने के लिए अब तक समिति का गठन नहीं किया है, जबकि निर्धारित समय के अनुसार समारोह के आयोजन के लिए सिर्फ एक महीने का समय बचा है। पता चला है कि मंत्रालय ने अब तक आवेदनों की समीक्षा शुरू नहीं की है और विलम्ब होना लगभग तय है।  मंत्रालय के एक सूत्र .......

हरियाणा की मेजबानी में पंचकूला में होंगे नेशनल यूथ गेम्स

खेलपथ प्रतिनिधि चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘खेलो इंडिया-2021’ का पूरा आयोजन अगले साल के अंतिम महीनों में किया जाएगा। आगामी वर्ष होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद इन खेलों का आयोजन पंचकूला में होगा। यह जानकारी खेल राज्यमंत्री ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि खेलों के लि.......

कर्णी सिंह रेंज पर निशानेबाजी कोच कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। डा. कर्णी सिंह रेंज में यहां एक निशानेबाजी कोच को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया लेकिन इसके कारण रेंज को बंद नहीं किया जाएगा जहां ओलंपिक कोर ग्रुप एक अगस्त से ट्रेनिंग करना शुरू करेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महिला कोच ने गुरुवार को अपने परीक्षण के नतीजे की जानकारी दी लेकिन वह किसी भी निशानेबाज के संपर्क में नहीं आई थीं जिससे रेंज की सुविधाओं को ट्रेनिंग के लिए खुला ही रखा जाएगा। कर्णी सिंह रेंज आठ जुल.......

कविता देवी और बबिता फोगाट खेल विभाग में उप निदेशक नियुक्त

दोनों को एक महीने के अंदर विभाग से जुड़ना होगा खेलपथ प्रतिनिधि चंडीगढ़। खेल मंत्री संदीप सिंह और हरियाणा सरकार के प्रयासों से पहलवान बबिता फोगाट और कविता देवी को खेल विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया गया है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इससे प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इन दोनों पहलवानों ने इस पद के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया था। उन्हें हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 2018 के तहत उप निदे.......

खेल मंत्रालय ने वुशू खिलाड़ी को दी पांच लाख रुपये की मदद को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को हरियाणा की वुशू खिलाड़ी शिक्षा के लिए पांच लाख रुपये की मदद को मंजूरी दी, जिसे कोविड-19 महामारी के चलते वित्तीय संकट के कारण खेत पर मजदूरी करने के लिए बाध्य होना पड़ा। खेल मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 22 साल की खिलाड़ी के लिए यह राशि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष के जरिये मंजूर की गई। शिक्षा ने राज्य वुशु चैम्पियनशिप में 24 स्वर्ण पदक जीते थे और वह खेल विज्.......

मणिपुर में अपने गांव में धान की रोपाई कर रहे अमरजीत

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण आउटडोर ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं की स्वीकृति नहीं मिलने के बाद भारत की 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप टीम के कप्तान अमरजीत सिंह कियाम मणिपुर में अपने पैतृक गांव के धान के खेत में अपने माता-पिता की खेती में मदद कर रहे हैं। राष्ट्रीय सीनियर टीम की ओर से खेल चुके 19 साल में मिडफील्डर अमरजीत मानसून की बारिश के बीच खेतों में अपने पिता के साथ धान की पौध बो रहे हैं।  अमरजीत ने कहा, ''मैं धान के खेत में .......

हार्दिक पंड्या बने पिता, पत्नी नताशा ने दिया बेबी ब्वॉय को जन्म

चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी नताशा ने बृहस्पतिवार सुबह बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। हार्दिक ने नवजात शिशु की तसवीरें अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से हार्दिक पंड्या अपनी पत्नी नताशा के साथ सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर कर रहे थे। पंड्या ने लॉकडाउन के दौरान ही सादे समारोह में नताशा के साथ विवाह रचाया था। हाल.......