दीपिका-हरिंदर को स्क्वाश में मिश्रित युगल का गोल्ड

खेलपथ संंवाद हांगझोऊ। भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को यहां फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों का स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता। दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया।  दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी आसान जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन इसके बाद उनकी एकाग्रता टूटी जिससे मलेशिया की जोड़ी म.......

एशियन गेम्स तीरंदाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक का क्लीन स्वीप खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत की महिला तीरंदाज टीम ने बृहस्पतिवार को कड़े मुकाबले में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुष टीम को खिताब के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा जिससे भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने तीनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। भारत ने इस तरह एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ अभियान को आगे बढ़ाया। महिला कंपाउंड टीम ने.......

कमर दर्द के बावजूद प्रणय बैडमिंटन एकल के सेमीफाइनल में पहुंचे

पदक किया पक्का; पीवी सिंधू हार के साथ बाहर खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी एचएस प्रणय ने गुरुवार को हांगझोऊ एशियाई खेलों में मलयेशिया के ली झी जिया को तीन गेम तक चले पुरुष एकल के रोमांचक क्वार्टर फाइनल में हराकर भारत के लिए बैडमिंटन का पदक सुनिश्चित किया। कमर की चोट से जूझ रहे दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी जिया को 78 मिनट चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 21-16 21-23 22-2.......

होनहार पहलवान अंतिम पंघाल ने जीता कांस्य

महिला कुश्ती में खुला खाता, पूजा-मानसी और चीमा हारे खेलपथ संवाद हांगझोऊ। महिला रेसलिंग में भारत की नई स्टार अंतिम पंघाल ने 53 किलो भारवर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया। भारतीय पहलवान ने पदक मुकाबले में मंगोलिया की बैट ओचिर बोलोरतुया को 3-1 से हराया। बैट ओचिर टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता हैं। यह 19वें एशियाई खेलों में कुश्ती में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले ग्रीको रोमन में सुनील ने पदक दिलाया था। वहीं, इन खेलों में महिला कुश.......

नुक्कड़ नाटक से गांव सिहाना में दिया स्वच्छता का संदेश

जी.एल. बजाज के छात्र-छात्राएं पांच गांवों में जगा रहे जनचेतना मथुरा। शिक्षा का मकसद सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकार से रूबरू कराना भी है। इसी उद्देश्य को लेकर जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा मथुरा जनपद के गोद लिए पांच गांवों में साफ-सफाई, शिक्षा, प्लास्टिक का प्रयोग न करने आदि के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में जी.ए.......

शिखर धवन का पत्नी आयशा से हुआ तलाक

कोर्ट ने माना-पत्नी ने मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पारिवारिक अदालत ने बुधवार को क्रिकेटर शिखर धवन को उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी। अदालत ने माना कि पत्नी ने उन्हें मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया है। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश हरीश कुमार ने तलाक याचिका में धवन द्वारा पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को इस आधार पर स्वीकार कर लिया कि पत्नी ने या तो उक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का.......

मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम पर बनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने को तैयार

स्टार फुटबॉल खिलाड़ी और उनकी पत्नी ने कथित अफेयर पर की खुलकर बात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंग्लैंड मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम पर बनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज के लिए तैयार है। इस डॉक्यूमेंट्री में बेकहम के पेशेवर मोर्चे, निजी जीवन और विक्टोरिया बैकहम के साथ उनके संबंधों में उतार-चढ़ाव के बारे में भी दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में विक्टोरिया और डेविड ने बेकहम की पूर्व निजी सहायक रेबेका लूस के साथ अफेयर की अफवाहों पर भी बात की है। डेवि.......

किशोर जेना दो साल से नहीं गए अपने घर

आठ साल पहले वॉलीबॉल छोड़कर भाला फेंक में उतरे 19वें एशियाई खेलों में किसान के बेटे ने जीती चांदी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के भाला फेंक खिलाड़ी किशोर कुमार जेना ने एशियाई खेलों में कमाल कर दिया। उन्होंने बुधवार (चार अक्टूबर) को पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। किशोर  फाइनल में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। व.......

किशोर जेना ने प्रतियोगिता को काफी मजेदार बनायाः नीरज चोपड़ा

किशोर से पिछड़ने पर घबराए नहीं थे नीरज चोपड़ा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुषों के भाला फेंक में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पर कब्जा जमाया। नीरज ने 88.88 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण और किशोर जेना ने 87.54 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से रजत जीता। 1951 से पुरुषों का भाला फेंक एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। यह 72 वर्षों में पहली बार है जब इस स्पर्धा में भारत के ही दो एथलीट .......

एशियाई खेल: चीन में लगे हिमाचल-हिमाचल के जयकारे

रितु नेगी की कप्तानी में कबड्डी टीम की दूसरी बड़ी जीत खेलपथ संवाद हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ शहर में चल रहे एशियाई खेलों में बुधवार को हिमाचल की रितु नेगी के नेतृत्व वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में थाइलैंड को करारी शिकस्त दे सेमीफाइनल में जगह पक्की है। भारत ने थाइलैंड को एकतरफा मुकाबले में 54-22 से अंतर से हराया। खास बात यह रही कि मैच के दौरान पूरा स्टेडियम हिमाचल की पुष्पा राणा और निधि शर्मा के सर्वश्रेष्ठ प्.......