अमेठी के युवाओं ने खेल मैदान बचाने भरी हुंकार

तो मतदान का बहिष्कार करेंगे खिलाड़ी  खेलपथ संवाद अमेठी। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेलों के बढ़ावे की बात करते हैं तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन खेल मैदानों में शासकीय कार्यालय बनाने का हिटलरशाही निर्णय लेकर युवाओं का मनोबल तोड़ने की कुचेष्टा करता है। कुछ ऐसा ही मामला श्री दूल्हाराय बाबा खेल मैदान गाजीपुर भादर अमेठी का संज्ञान में आया है।  प्रशासन के इस निर्णय से युवा जहां आक्रोशित हैं वहीं विधानसभा अमेठी की पूर्व.......

ओलम्पिक क्वालीफाई से चूके मोहम्मद फराह

मैनचेस्टर। चार बार के ओलम्पिक चैम्पियन मोहम्मद फराह 10,000 मीटर स्पर्धा में टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके। वह यहां ब्रिटिश एथलेटिक्स आमंत्रण चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर में क्वालीफाइंग समय हासिल नहीं कर सके।  लम्बी दूरी के दिग्गज फराह को रविवार की अंतिम समयसीमा से पहले टोक्यो का टिकट कटाने के लिये 27 मिनट 28 सेेकेंड के समय की जरूरत थी लेकिन उन्होंने 27 मिनट 47.04 सेकेंड में रेस पूरी की जिससे वह 2012 और 2016 में जीते गये .......

महिला क्रिकेट में भारत की करारी हार

इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराया कप्तान मिताली राज ने बनाए 72 रन ब्रिस्टल। इंग्लैंड की महिला टीम ने रविवार को यहां खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय टीम को आठ विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 34.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।  इससे पहले, भारत ने कप्तान मिताली राज के करियर के 56वें अर्धशतक के बावजूद भारत.......

उम्मीद जगाती लांगजम्पर शैली सिंह

भारतीय एथलीटों की दुनिया का चमकता सितारा उत्तर प्रदेश की यह बेटी अंजू बॉबी जॉर्ज और उनके कोच पति रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज से ले रही ट्रेनिंग  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लम्बीकूद की खिलाड़ी शैली सिंह भविष्य के लिए उम्मीद जगाती हैं। अंडर-18 श्रेणी में वह दुनिया की शीर्ष 20 खिलाड़ियों में रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की 17 साल की शैली लम्बीकूद की जानी-मानी खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज और उनके कोच पति रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज से ट्रेनिंग ले रही हैं।.......

टोक्यो ओलम्पिक में सेरेना विलियम्स नहीं खेलेंगी

लंदन। अमेरिका टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स टोक्यो ओलम्पिक में नहीं खेलेंगी। रविवार को उन्होंने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने कहा कि वह टोक्यो ओलम्पिक के लिए अमेरिकी टीम में नहीं हैं।  विम्बलडन से ठीक एक दिन पहले 39 साल की इस स्टार खिलाड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हां, मैं वास्तव में ओलम्पिक की सूची में नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं.......

हिमा दास की जगह ले सकती हैं एटी धनेश्वरी

मंगलवार को 100 मीटर रिले टीम करेगी अंतिम प्रयास खेलपथ संवाद पटियाला। भारतीय महिला चौकड़ी राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैम्पियनशिप में मंगलवार को चार गुणा 100 मीटर रिले ओलम्पिक क्वालिफिकेशन के लिए अंतिम प्रयास करेगी। फाइनल में चोटिल हिमा दास की जगह कर्नाटक की एटी धनेश्वरी के उतरने की सम्भावना है। धनेश्वरी 100 मीटर स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही थीं जिसमें शनिवार को तमिलनाडु की एस. धनलक्ष्मी ने 11.71 सेकंड के समय से जीत हासिल की थी। .......

टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले होंगे मालामाल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की करोड़ों रुपये देने की घोषणा  चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने अगले महीने होने वाले इस खेलों में रजत पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वालों को एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की।  उन्होंने कहा, 'सरकार उन खिलाड.......

भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने रचा इतिहास

यह कमाल करने वाले बने पहले भारतीय नई दिल्ली। भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने इतिहास रच दिया। वह ओलम्पिक क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए। उन्होंने रोम में सेट्टे कोल्ली ट्रॉफी में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकेंड का समय निकाला।  रियो ओलम्पिक 2016 खेल चुके साजन टोक्यो ओलम्पिक 'ए' स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सेकेंड से कामयाब रहे। टोक्यो ओलम्पिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56.48 सेकेंड .......

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने लगाई स्वर्णिम तिकड़ी

अपने सटीक निशानों से रचा इतिहास पेरिस। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। दीपिका ने 28 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।दीपिका ने इससे पहले अपने पति अतनु दास के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला श.......

हरमिलन ने जीता 800 मीटर में गोल्ड

माता-पिता के पदचिह्नों पर चलती गोल्डन गर्ल खेलपथ संवाद पटियाला। माता-पिता के प्रयासों से ही बच्चे किसी भी क्षेत्र में कामयाबी की दास्तां लिखते हैं। अपने समय की शानदार एथलीट रहीं अर्जुन अवॉर्डी माधुरी सक्सेना की बिटिया हरमिलन अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए जिस तरह ट्रैक पर नई पटकथा लिख रही है, उससे उम्मीद करनी चाहिए कि एक दिन यह बेटी एथलेटिक्स में देश का गौरव जरूर बढ़ाएगी। हरमिलन ने रविवार को इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 800.......