पलक ने चूमा स्वर्णिम फलक

गांव निमाणा में बिटिया की सफलता पर लड्डू बंटे खेलपथ संवाद झज्जर। एशियन गेम्स में झज्जर जिले की पलक गुलिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया तो पूरे देश के साथ उनका गांव खुशी से झूम उठा। गांव में परिजनों ने लड्डू बांटे और पटाखे फोड़कर बेटी की जीत का जश्न मनाया।  झज्जर जिले के गांव निमाणा की 17 वर्षीय पलक की चचेरी बहन निशा का कहना है कि पलक बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रही है। खेल ही नहीं पढ़ाई में भी वह खू.......

पूरा षड्यंत्र मुझे बदनाम करने के लिये रचा गया

महिला पहलवानों से विवाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह खेलपथ संवाद रोहतक। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों से विवाद के मामले में खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ ऐसा माहौल बनाया गया जो लोगों को सच लगने लगा था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, सारी बातें शीशे की तरह साफ होती जा रही हैं।  मामला कोर्ट में विचाराधीन है अभी उनके खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं। पुलिस ने जो चार्जशीट दाखि.......

टेनिस में रामकुमार-माइनेनी की जोड़ी की चांदी

रोहन बोपन्ना-रूतुजा भोसले की जोड़ी फाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद हांगझोऊ। टेनिस में भारत को शुक्रवार (29 सितम्बर) को एक रजत पदक मिला। रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की पुरुष जोड़ी युगल स्पर्धा के फाइनल में हार गई। दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीनी ताइपै के सू यु सियू और जैसन जुंग ने फाइनल में सीधे सेटों में हराया।  टेनिस में इस बार भारत का यह पहला पदक है। जकार्ता में 2018 में भारत ने ती.......

भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने किया ऑडिटोरियम का लोकार्पण

के.डी. मेडिकल कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल मेहुल श्रीवास और अदिति शर्मा बने मिस्टर तथा मिस फ्रेशर मथुरा। ब्रज क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षा संस्थान के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में गुरुवार की शाम डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए .......

एशियाड में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

पदकों पर लग रहे शूटरों के निशाने खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। सरबजोत, चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक 17 पदक जीत चुके हैं।  भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 अंक जुटाए जो .......

रितु नेगी को महिला कबड्डी टीम की कमान

हिमाचल की बेटी और हरियाणा की बहू हैं खेलपथ संवाद सोलन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की बेटी और हरियाणा की बहू रितु नेगी को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान बनाया गया है। एशियाई खेलों में रितु देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। हालांकि, 12 सदस्यीय दल का ऐलान कबड्डी फेडरेशन ने पहले ही कर दिया था, लेकिन टीम रवाना होने से पहले रितु नेगी को कप्तान बनाया गया है। इस बार हिमाचल की 5 खिलाड़ियों का चयन महिला कबड्डी टीम में हुआ है। इनमें तीन सिरमौर से .......

दादाओं की वीरगाथाएं सुन अर्जुन बने निशानेबाज

शिवा ने एशियाड तो भाई मनीष ने विश्व कप में जीता सोना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाड में 10 मीटर एयर पिस्टल का टीम स्वर्ण जीतने वाले अर्जुन सिंह चीमा को बचपन से ही अपने परिवार की पाकिस्तान के साथ हुए 1971 के युद्ध की वीरगाथाएं सुनने को मिलीं। आखिर उनके दादा अमरजीत सिंह चीमा सेना से कर्नल पद पर सेवानिवृत्त हुए।  अमरजीत सिंह के बड़े और छोटे दो भाई और बहनोई भी सेना में थे और पाकिस्तान के साथ 1971 का युद्ध लड़े। दो को इस युद्ध .......

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किया जापान फतह

भारत ने 2018 एशियाई स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराया खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराकर न सिर्फ लगातार तीसरी जीत दर्ज की बल्कि सेमीफाइनल की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। भारत के लिए दो गोल अभिषेक (13, 48 मिनट) में किए, जबकि एक-एक गोल मनदीप सिंह (24), अमित रोहिदास (34) ने किया। जापान ने अंतिम क्षणों में दो गोल कर अंतर 2-4 किया। य.......

हिंसा में फंसे माता-पिता की बेटी ने चीन में जीती चांदी

मणिपुर की वुशू खिलाड़ी रोशिबिना की दिलचस्प कहानी खेलपथ संवाद इम्फाल। रोशिबिना देवी ने एशियाई खेलों में वुशू में भारत के लिए रजत पदक जीता। रोशिबिना के लिए बीते चार माह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहे। एक ओर मणिपुर हिंसा में जल रहा था, जहां उनके माता-पिता और भाई-बहन फंसे हुए थे, दूसरी ओर वह एशियाई खेलों की तैयारियां श्रीनगर में कर रही थीं। जहां वह रोजाना माता-पिता से बात करती थीं, वहां वह दोनों से सप्ताह तक बात नहीं कर पाती थीं.......

भारत ने शूटिंग में तोड़े दो रिकॉर्ड

पलक-ईशा ने किया कमाल ऐश्वर्य-स्वप्निल-अखिल की तिकड़ी भी छाई खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितम्बर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक भारत के खाते में जोड़े। इसके अलावा दो बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 17 पदक हो गए। छठे दिन ईशा सिंह और पलक ने दो-दो पदक जीते। महिलाओं की.......