कोरोना वायरस से निपटने को सख्त कदम उठाएगा जापान

ओलम्पिक खेलों का आयोजन बना नाक का सवाल नई दिल्ली। ओलम्पिक खेलों के शुरू होने में तीन महीने से कुछ अधिक समय बचा है और ऐसे में जापान तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के नये प्रकार के प्रसार को रोकने के लिए और अधिक कदम उठाने को तैयार है।  एक सरकारी समिति के विशेषज्ञों ने आपातकालीन उपायों को प्रारम्भिक स्वीकृति दी जिसमें टोक्यो, पश्चिमी जापान में क्योटो और दक्षिणी द्वीप ओकिनावा के लिए कुछ कड़े आदेश शामिल हैं। प्रधानमंत्री योशिहिदे सु.......

ओलम्पिक क्वालीफिकेशन से चूके ग्रीको रोमन पहलवान

एशियाई क्वालीफायर खेलपथ संवाद अलमाटी। देश के शीर्ष ग्रीको पहलवान सुनील कुमार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह शुक्रवार को यहां एशियाई क्वालिफायर के सेमीफाइनल में हारकर अन्य चार भारतीयों के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कट हासिल नहीं कर पाए। इस प्रतियोगिता में केवल फाइनल में पहुंचने वाले पहलवान को ही टोक्यो ओलम्पिक का कोटा मिलता और पांचों भारतीय अंतिम चार चरण में हारकर टूर्नामेंट के शुरुआती दिन ही यह मौका चूक गए।  एशियाई चैम्पियन .......

एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता अजय ठाकुर पर लगा प्रतिबंध

नाडा से ऐसी सजा भुगतने वाले पहले एथलीट साल में चार बार टेस्टिंग के लिए बताना होता है पता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप और 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य नामी खिलाड़ी अजय ठाकुर को नाडा ने अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। पूर्व कप्तान और अर्जुन अवार्डी को व्हेयर अबाउट (टेस्टिंग के लिए अपना पता) नहीं देने पर एंटी डोपिंग गतिविधियों का आरोपी माना गया। व्हेयर अबाउट के लिए .......

खेल संगठनों को खेल मंत्रालय ने दी मोहलत

अगले छह माह में कराएं 2020-21 की छूटी प्रतियोगिताएं कोरोना ने बढ़ाया चैम्पियनशिप का खर्च खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने खेल संगठनों और खिलाड़ियों को राहत देने वाला बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के चलते जो भी खेल संघ साल 2020-21 की विभिन्न आयु वर्गों की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप नहीं करा पाए हैं, अब उन्हें इन चैम्पियनशिप को कराने की छह माह की मोहलत दी गई है। मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संघों को स्पष्ट किया है कि 30 सितम्बर 2021 .......

ओलम्पिक में पहली बार उतरेंगे चार भारतीय सेलर

वर्षों की कड़ी मेहनत का नतीजा: कोच टॉमस नयी दिल्ली। विष्णु सरवनन के अलावा गणपति चेंगप्पा और वरुण ठक्कर की जोड़ी ओमान में एशियाई क्वालीफायर के जरिए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करके भारतीय खेलों के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने में सफल रही क्योंकि पहली बार ऐसा होगा जबकि टोक्यो में होने वाले खेलों में देश के चार सेलर हिस्सा लेंगे।  गत दिवस नेत्रा कुमानन टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला सेलर बनी थी। उन्होंने मुस.......

आज से फिर होगी चौकों-छक्कों की बरसात

आरसीबी को पहला खिताब दिलाने उतरेंगे कोहली चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण की शुरुआत अब से कुछ घंटे में होने वाली है। रोहित शर्मा जहां अपनी विरासत को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे वहीं विराट कोहली नयी विरासत तैयार करना चाहेंगे। साथ ही सभी की नजरें अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी पर भी टिकी होंगी कि पिछले सत्र में अपनी टीम के पहली बार प्ले आफ में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद वे किस रणनीति के साथ उतरते हैं।  कोर.......

खेलों के नाम पर अपनी ढपली, अपना राग अलापती योगी सरकार

सब कुछ चंगा, कठौती में गंगा बहा रहे उत्तर प्रदेश के खेलनहार श्रीप्रकाश शुक्ला लखनऊ। उत्तर प्रदेश खेलों में बेतहाशा तरक्की कर रहा है, यह मैं नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का खेल मंत्रालय कह रहा है। जनता-जनार्दन की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों पर खर्च करना ही यदि खेलों का विकास है तो उत्तर प्रदेश के खेलनहारों लानत है तुम्हारी ऐसी सो.......

सानिया मिर्जा चार साल बाद 'टॉप्स' से जुड़ीं

हासिल कर चुकी हैं टोक्यो ओलम्पिक का टिकट नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को चार साल बाद सरकार की ‘टारगेट ओलम्पिक पोडियम’ योजना (टॉप्स) में शामिल किया गया। कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली 34 वर्षीय सानिया ने चोट के कारण चार साल पहले 2017 में टॉप्स योजना से हटने का फैसला किया था। उन्हें यहां मिशन ओलम्पिक इकाई की 56वीं बैठक के दौरान टॉप्स में शामिल किया गया। सानिया ने बच्चे के जन्म के कारण खेल से ब्रेक लिया था। .......

अब 30 मई से होगा फ्रेंच ओपन

कोरोना के बढ़ते मामलों ने किया प्रतियोगिता को प्रभावित नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से इस साल होने वाले फ्रेंच ओपन की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है। साल का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम का आयोजन 23 मई से होना था जो अब 30 मई से होगा। फ्रेंच टेनिस एसोसिएशन  (FFT) ने गुरुवार को कहा कि, 'क्ले कोर्ट में खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम को बीते साल चार मार के लिए टालना पड़ा था। बाद में गिने-चुने दर्शकों के सामने 1.......

माता-पिता के त्याग का नतीजा है नौकायन में मिली उपलब्धि

भारतीय नौकाचालकों के प्रशिक्षण पर बड़ा खर्च खेलपथ प्रतिनिधि चेन्नई। ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले चार भारतीय नौकाचालकों के माता-पिता ने टोक्यो के लिए टिकट कटाने की उनकी यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की ट्रेनिंग के लिए नौकाओं को किराये पर लेने के लिए प्रत्येक महीना एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए। भारत के लिए पहली बार चार सेलरों ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है।  नेत्रा कुमानन (लेजर रेडियल स्पर.......