टी20 विश्व कपः एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान

दुबई। आईसीसी द्वारा घोषित किये गये पूल में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिये एक ग्रुप में रखा गया है। इस ग्रुप दो में चैम्पियन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान भी हैं।  ग्रुप एक में वेस्टइंडीज, इंगलैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। आईसीसी के अनुसार सुपर 12 के ग्रुप को 20 मार्च 2021 तक की टीम रैंकिंग के आधार पर चुना गया है। क्वालीफाइंग राउंड से प्र.......

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगे नोवाक जोकोविक

गोल्ड मेडल जीतने का है पूरा मौका नई दिल्ली। सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने आगामी टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने की पुष्टि की है। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी कि उन्होंने टोक्यो के लिए अपनी उड़ान बुक कर ली है और वह गर्व से ओलम्पिक में सर्बिया की टीम में शामिल होंगे। नोवाक जोकोविक इंग्लैंड में विम्बलडन का खिताब जीतने के बाद सर्बिया लौटे हैं। नोवाक जोकोविक के पास ओलम्पिक खेलों में टेनिस में गोल्ड जीतने का मौका है। नो.......

मीडिया पर भड़कीं पहलवान विनेश फोगाट

कहा- राजपाल फोगाट हैं मेरे पिता, मां ने पाल पोसकर किया बड़ा खेलपथ संवाद हिसार। भारत की महिला स्टार पहलवान विनेश फोगाट को ओलम्पिक में पदक का दावेदार माना जा रहा है। 2016 में हुए रियो ओलम्पिक में बीच मैच के दौरान चोटिल होने की वजह से प्रतियोगिता से बाहर हुई इस पहलवान का इरादा इस बार पिछली बार की अधूरी कसर पूरी करना है। टोक्यो ओलम्पिक से पहले आत्मविश्वास से भरी इस महिला पहलवान के साथ हाल ही में एक विवाद हो गया, जिसको लेकर विनेश भड़क उठी.......

मार्श और स्टार्क ने थामा विंडीज का विजय अभियान

ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया)। मिशेल मार्श की 75 रन की पारी और तीन विकेट के बाद अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में चार रन की जीत के साथ वेस्टइंडीज के जीत के क्रम को तोड़ दिया।  वेस्टइंडीज की टीम पांच मैचों की शृंखला के पहले तीन मैच जीतकर पहले ही शृंखला अपने नाम कर चुकी है और बुधवार को लगातार चौथा मैच जीतने के भी बेहद करीब थी। टीम को अंतिम ओवर में 11 रन की दरकार थ.......

वायट का तूफानी पचासा, इंग्लैंड जीता

भारतीय महिला टीम ने गंवाई लगातार चौथी सीरीज चेम्सफोर्ड। सलामी बल्लेबाज डैनी वायट की 56 गेंद में नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर शृंखला 2-1 से जीत ली। भारतीय टीम को महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला में भी 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी।  मिताली राज और हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम सीमित ओवरों की लगातार चार शृंखलाए.......

ऋषभ पंत इंग्लैंड में संक्रमित

बीसीसीआई ने दी सतर्कता की नसीहत नयी दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से पांच टेस्ट मैचों की शृंखला खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने पुष्टि की है कि पंत को पिछले आठ दिन से अलग-थलग रखा गया है।  सूत्र के अनुसार इस समय उनमे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। सूत्र ने कहा, ‘वह अपने.......

टोक्यो में भारतीय खेल सामान बनाएंगे पहचान

टोक्यो ओलंपिक एथलेटिक्स स्पर्धाओं में होगा ‘मेड इन इंडिया' का जलवा नयी दिल्ली। एथलेटिक्स में भले ही भारत के महाशक्ति बनने के आसार नहीं हों, लेकिन भारत की उपकरण निर्माता कंपनियां टोक्यो ओलम्पिक स्टेडियम में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के दौरान अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करायेंगी।  विश्व एथलेटिक्स ने जिन छह कंपनियों को शॉटपुट, चक्का और तारगोला फेंक स्पर्धाओं के दौरान उपकरण प्रदान करने की मंजूरी दी है, उनमें भारत की आनंद ट्रैक .......

फिटनेस चैम्पियनशिप में हंसिका व राज्यवर्धन रहे प्रथम

राष्ट्रीय ऑनलाइन फिटनेस सीरीज में हासिल किए सर्वाधिक अंक खेलपथ संवाद ग्वालियर। ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए ऑनलाइन फिटनेस सीरीज का आयोजन किया गया जिसमें ग्वालियर की हंसिका वर्मा और राज्यवर्धन सिंह तोमर को पहला स्थान मिला। हंसिका वर्मा एवं राज्यवर्धन ने ऑनलाइन फिटनेस सीरीज में सूर्य नमस्कार, पुशअप्स, स्क्.......

39 वर्षीय शरत कमल का बढ़ा जोश

अपने खेल को लेकर किया खुलासा नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस स्टार शरत कमल ने सोचा था कि टोक्यो उनका चौथा और अंतिम ओलंपिक होगा लेकिन अपने दो दशक के करियर में उन्होंने अब से पहले इतना फिट और बेहतर महसूस नहीं किया था। अब यह भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भविष्य की योजना पर फिर से विचार कर रहा है। टोक्यो ओलंपिक के लिए रवानगी से दो दिन पहले समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ने कहा कि वह इस समय खुद को अपने खेल क.......

पीवी सिंधु के सामने होगी इस्राइली चुनौती

पोलिकारपोवा के खिलाफ शुरू करेंगी अभियान नई दिल्ली। ओलम्पिक पदक विजेता और विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को टोक्यो ओलम्पिक में इस्राइली खिलाड़ी से मिलेगी पहली चुनौती। वह टोक्यो ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया के खिलाफ करेंगी। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है। रियो ओलंपिक 2016 के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ शिकस्त झेलनी वाली.......