चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर तीन साल का प्रतिबंध

प्रतिबंध 29 मार्च, 2022 से होगा प्रभावी  खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली भारत की शीर्ष चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर बुधवार को प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल के इस्तेमाल के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई (एआईयू) ने यह घोषणा की। कमलप्रीत पर लगा प्रतिबंध 29 मार्च, 2022 से प्रभावी होगा। एआईयू ने सात मार्च को पटियाला में उनका जो नमूना जांच के लिए.......

हरियाणा ने फिर साबित की बादशाहत

महाराष्ट्र के खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं खेल नीति अनुसार हरियाणा के खिलाड़ियों को पुरस्कार व नौकरियां मिलेंगी खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में गए 36वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हो गया। इस बार भी सर्विसेज पदक तालिका में सिरमौर रही। दूसरे स्थान के मुकाबले में महाराष्ट्र ने हरियाणा से बाजी मार ली। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 140 मेडल जीते वहीं हरियाणा के खाते में 116 मेडल दर्ज हुए। हरियाणा के 38 स्वर्ण पदकों में 37 स्वर.......

एशिया कप क्रिकेट में भारत का मुकाबला कल थाईलैंड से

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल बारिश के कारण मेजबान बांग्लादेश को हुआ नुकसान सिलहट। बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जा रहा महिला टी20 एशिया कप अपने आखिरी चरण पर पहुंच चुका है। नॉकआउट मैचों के लिये चारों टीम का पता चल गया है। भारत की टीम ने 6 मैचों में से 5 जीत दर्ज कर टॉप पर रही वहीं पाकिस्तान टीम भी 5 जीत के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। श्रीलंका की महिला टीम चार जीत के साथ तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम बनी वहीं थाईलैंड .......

वेंकटेश अय्यर ने गेंद और बल्ले से किया धमाका

देवदत्त पडिक्कल का तूफानी शतक उत्तर प्रदेश की जीत से शुरुआत नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत मंगलवार (11 अक्टूबर) को हुई। पहले दिन कई स्टार खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, तो कुछ ने निराश किया। वहीं, कुछ मैच बारिश के कारण नहीं हो सके। केरल, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, बड़ौदा, गोवा, मेघालय, उत्तराखांड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ ने जीत से शुरुआत की। भारत के लिए.......

भारत ने तीसरा वनडे सात विकेट से जीता

घरेलू वनडे सीरीज में 12 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को हराया नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच भारत ने सात विकेट से अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम .......

राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियों ने जीता कांस्य

झारखण्ड को 5-2 से हराया, साधना, ऐश्वर्या और ज्योति ने किए गोल खेलपथ संवाद ग्वालियर। मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियों ने अपने बेजोड़ और दमदार खेल से मंगलवार को मजबूत झारखण्ड टीम को 5-2 से पराजित कर राष्ट्रीय खेलों का कांस्य पदक अपने नाम किया। यह पहला अवसर है जब मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियां न केवल किसी बड़ी प्रतियोगिता में खेलीं बल्कि अंतरराष्ट्.......

हॉकी में कर्नाटक ने गोल्ड तो यूपी के खिलाड़ियों ने जीता दिल

37 साल बाद उत्तर प्रदेश की टीम को मिला राष्ट्रीय खेलों में पदक खेलपथ संवाद राजकोट। गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुष हॉकी के फाइनल में उत्तर प्रदेश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इन खेलों के फाइनल में 37 साल बाद पहुंची उत्तर प्रदेश टीम को कर्नाटक ने पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 गोल से हराया। कर्नाटक ने बेशक गोल्ड मेडल जीता हो लेकिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने जोरदार खेल से हॉकीप्रेमियों का दिल जरूर जीता। पुरु.......

राष्ट्रीय खेलों से मजबूत हॉकी टीम बनाने में मदद मिलेगी: रीड

रीड खिलाड़ियों के कौशल से प्रभावित, लेकिन कहा सुधार की गुंजाइश खेलपथ संवाद राजकोट। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड 36वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिस्पर्धा के स्तर से बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा कि इससे 2024 पेरिस ओलम्पिक के लिये मजबूत टीम बनाने में मदद मिलेगी। रीड यहां आठ टीमों की हॉकी स्पर्धा देखने आये थे। उन्होंने कहा,‘‘ मैं पहली बार राष्ट्रीय खेल देख रहा हूं। मैं यही कहूंगा कि खेल सही समय पर हो रहे.......

सॉफ्ट टेनिस में जय और आध्या की जोड़ी को स्‍वर्ण

मध्य प्रदेश का 36वें राष्ट्रीय खेलों में फीका प्रदर्शन खेलपथ संवाद गांधीनगर। गुजरात में आयोजित 36वें राष्‍ट्रीय खेलों की सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में मध्य प्रदेश के जय मीणा और आध्‍या तिवारी की जोड़ी ने जोरदार प्रदर्शन कर स्‍वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश अभी तक कुल 66 पदकों के साथ तालिका में सातवें स्‍थान पर है। पिछले दो आयोजनों की सफलता को देखते हुए इस बार का प्रदर्शन फीका ही कहा जाएगा। मध्य प्रदेश ने 34वें राष्ट्रीय खेलों मे.......

लक्ष्य सेन ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया था स्वर्ण नई दिल्ली। भारत को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक दिलाने वाले स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग में लम्बी छलांग लगाई है। वह ताजा रैंकिंग में अपने करियर बेस्ट पोजिशन आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मेन्स डबल्स की जोड़ी एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को भी फायदा हुआ है। यह जोड़ी टॉप-20 में जगह बनाने में कामयाब हुई है। इनकी जोड़ी को दो स्थानों का फायदा हुआ है।&n.......