गावस्कर हमेशा मेरे ‘हीरो' रहेंगे : तेंदुलकर

मुंबई। दुनिया के लाखों करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों के नायक सचिन तेंदुलकर के प्रेरणास्रोत भारत के ‘लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर रहे हैं और वह हमेशा से उनकी तरह बनना चाहते थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर के पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर तेंदुलकर ने ट्विटर पर यह बात लिखी। उन्होंने लिखा,‘50 साल पहले आज के दिन क्रिकेट की दुनिया में एक तूफान आया था।  उन्होंने अपनी पहली ही शृंखला में 774 रन बनाये और हम सभी को एक.......

स्वर्ण पदक की रेस में सरिता मोर

यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज: नीरज-नवीन ने जीते कांस्य पदक नई दिल्ली। एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सरिता मोर ने शुक्रवार को यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता के महिलाओं के 57 किलोग्राम के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया है वहीं, ग्रीको रोमन पहलवान नीरज और नवीन ने कांस्य पदक अपने नाम किए। पिछले साल दिल्ली में हुए एशियाई चैम्पियनशिप के 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता ने अपने दो.......

हिमा दास यूं ही नहीं बनीं 'स्वर्ण परी'

'मेरे जुनूं का नतीजा जरूर निकलेगा, इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा' खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। हमारे समाज में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही महिलाओं का भी योगदान है। मगर फिर भी उन्हें कई बार बराबरी का हक नहीं मिल पाता है। महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। तो आइए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं 'ढि.......

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने लम्बे समय बाद वापसी करते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को उन्होंने तीसरी इंडियन ग्रांप्री में शानदार प्रदर्शन किया और 88.07 मीटर के थ्रो से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।  टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर चुके नीरज कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से ज्यादा समय बाद पहली बार प्रतियोगिता में भाग ले.......

पटियाला के होस्टल में मृत पाए गए एथलेटिक्स कोच

टोक्यो ओलम्पिक से पहले भारत को झटका खेलपथ प्रतिनिधि पटियाला। भारत के एथलेटिक कोच निकोलाई नेजारेव शुक्रवार को पटियाला स्थित अपने होस्टल के कमरे में मृत पाए गए। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देर शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। टोक्यो ओलम्पिक से पहले 72 वर्षीय निकोलाई नेजारेव का जाना निश्चित रूप से भारत के लिए एक बड़ी क्षति है।  बता दें कि नेजारेव को करीब एक महीने पहले ही कोच बनाया गया था। बेलारूस के 72 वर्षीय नेजारेव के मृत .......

कर्णम मल्लेश्वरी को मां के भरोसे ने बनाया महान

ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला की कहानी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने और उनके अधिकारों के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए हर साल आठ मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दौरान हर जगह महिलाओं की उपलब्धियों और उनके हौसले को सराहा जाता है। आज हम बात कर रहे हैं उस खिलाड़ी की जिसने ओलम्पिक में पहली बार महिला वर्ग में देश को पदक दिलाया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 'द आयरन ल.......

सिमरनजीत-जैसमीन फाइनल में

बॉक्सम टूर्नामेंट: सुपरमॉम मैरीकॉम को कांस्य पदक नई दिल्ली। करीब एक साल बाद रिंग में उतरीं छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम को (51 किलोग्राम) सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें अमेरिका की मुक्केबाज वर्जिनिया फुश ने हराया। ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी 37 वर्षीय मैरी ने क्वार्टर फाइनल में इटली की ज.......

रिषभ पंत ने छक्के के साथ ठोका शतक

भारतीय धरती पर खेली दिलकश पारी अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में ये उनका पहला शतक रहा तो वहीं ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक था। रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दूसरा शतक लगाया और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी इंग्लैंड के खिलाफ ही लगाया था, लेकिन उन्होंने ये कमाल द ओवल में साल 2018 में किया था।.......

स्पेन बॉक्सिंग टूर्नामेंट:10 बॉक्सरों के मेडल पक्के

सतीश कुमार, आशीष कुमार और सुमित सांगवान सेमीफाइनल में पहुंचे नई दिल्ली। स्पेन में चल रही 35 वें बॉक्सम इंटरनेशनल टूर्नामेंट में तीन और बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच कर मेडल पक्का कर लिया है। वहीं मैरीकॉम समेत चार महिला बॉक्सर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं। शुक्रवार को सतीश कुमार, आशीष कुमार और सुमित सांगवान ने क्वार्टरफाइनल में अपने- अपने बाउट जीकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।.......

बीच पर दोस्तों संग धनश्री ने शेयर किया वीडियो

चंद सेकेंड में हुआ वायरल नई दिल्ली। भारत के स्टार स्पिनर युजवेन्द्र चहल अपनी पत्नी धनश्री के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों ही अपने छुट्टियों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। एक बार फिर धनश्री ने अपने डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जब से चहल और.......