एशिया की सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनी तीरंदाज शीतल देवी

एशिया पैरालम्पिक समिति ने किया सम्मानित एशियाई तीरंदाजी में दो स्वर्ण समेत जीते कुल तीन पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश ही नहीं होनहार बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल देवी दुनिया की आंखों का नूर बन गई है। एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया को अपने जज्बे का कायल बनाने वाली शीतल देवी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट चुना गया है। एशियाई पैरालम्पिक समिति ने रियाद (सऊदी अरब) में उन्हें एशिया के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार स.......

दौड़ को बनाएं अपने जीवन का हिस्साः कॉलिन जैक्सन

टाटा स्टील कोलकाता ने अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर घोषित किया खेलपथ संवाद कोलकाता। टाटा स्टील कोलकाता 25K (TSK 25K) के 2023 के लिए पूर्व 110 मीटर बाधा दौड़ विश्व रिकॉर्ड धारक कॉलिन जैक्सन को अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर घोषित किया। प्रोकैम इंटरनेशनल प्रमोटर्स ने यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि 2014 में स्थापित, TSK 25K ने पूर्वी भारत में एक क्रांति ला दी और यह एक विश्व एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस है। यह आयोजन अब कोलकाता की जीवंत खेल भावना.......

रोनाल्डो के प्रथम डिवीजन में 527 गोल

अल नासेर ने अल अहहदोद को 3-0 से हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सऊदी प्रो लीग में दूसरे हाफ में किए दो गोलों की मदद से अल नासेर ने अल अकहदोद पर 3-0 से जीत हासिल की। 38 साल के सुपरस्टार के प्रथम डिवीजन की सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर अपने रिकॉर्ड गोलों की संख्या 527 तक पहुंचा दी। क्लब के लिए उनके इस सीजन में लीग के 15 मैचों में 13 गोल हो गए और सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर वह इस सत्र में 18 गोल कर चु.......

हॉकी इंडिया के महासचिव पर जबरन वसूली का आरोप

भोलानाथ सिंह का कहना 25 लाख तो क्या मैंने कभी किसी से 25 पैसे भी नहीं लिए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पुश्तैनी खेल हॉकी एक बार फिर से विवादों में आ गई है। हॉकी इंडिया के महासचिव पर जबरन वसूली के आरोप लगे हैं। एक राज्य संघ तेलंगाना हॉकी ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर उसके चुनाव कराने के लिए 25 लाख रुपए की जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है।  तेलंगाना हॉकी के चुनाव इस साल अप्रैल में होने थे लेकिन इस राज्य संघ के अध्यक्ष.......

मुक्केबाज बेटियों ने भिवानी को दिलाई मिनी क्यूबा की पहचान

एशियन जूनियर महिला मुक्केबाजी की पदक विजेता प्रिया सम्मानित खेलपथ संवाद भिवानी। कजाकिस्तान में सम्पन्न एशियन जूनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के गांव धनाना निवासी प्रिया घणघस ने कांस्य पदक जीता है। पदक विजेता खिलाड़ी प्रिया घणघस का शनिवार को गांव धनाना में आयोजित एक समारोह में सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता जाटु खाप-84 के प्रधान कैप्टन भीम सिंह ने की।  ग्रामीण डाॅ. फूल सिह धनाना, प्रधान रामकिश शर्मा ने ब.......

खेल हमेशा खेलभावना से खेलना चाहिएः नरवाल

फरीदाबाद के एफएमएस स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता  खेलपथ संवाद फरीदाबाद। हार-जीत खेल का एक हिस्सा है, इसलिए खिलाड़ियों को खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। यह बात सेक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में आयोजित एफएमएस 2023 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए फरीदाबाद पुलिस के संयुक्त आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप मण्डल अधिकारी परमजीत सिंह चहल ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल.......

पहलवानों के पास ओलम्पिक टिकट हासिल करने को दो मौके

एडहॉक कमेटी ने जारी किया चयन प्रक्रिया का शेड्यूल खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ की एडहॉक कमेटी ने पेरिस ओलम्पिक के लिए नयी चयन नीति की घोषणा करते हुए दोहराया है कि पेरिस ओलम्पिक में श्रेष्ठ पहलवानों को ही मौका देंगे। कमेटी ने कहा कि चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और 30 भार वर्गों में 27 से 29 फरवरी तक पहलवानों का पहला चयन होगा।  अभी ओलम्पिक क्वालीफाइंग के लिए दो मौके हैं, जिसमें एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर .......

जलने वाले बहुत, मदद वाले कमः मोहम्मद शमी

खराब वक्त पर बेबाक और साफ बोला दिग्गज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। 24 विकेट के साथ शमी इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। शुरुआती चार मैच नहीं खेलने के बावजूद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर सकी और हार गई। टूर्नामेंट के बाद अब शमी ने अपने खराब दौर के .......

अश्विन ने बताई विश्व विजेता आस्ट्रेलिया के सफलता की कहानी

कंगारुओं ने आईपीएल का इस्तेमाल कर परिस्थितियों का उठाया फायदा खेलपथ संवाद अहमदाबाद। रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि वह वनडे विश्व कप फाइनल में पहले गेंदबाजी करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले से हैरान थे, लेकिन उन्होंने पैट कमिंस और चयनकर्ता जॉर्ज बेली की भी प्रशंसा की, जिन्होंने अहमदाबाद की पिच को अच्छी तरह से पढ़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत को हराकर छठी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने न.......

कभी कैप्टन रूप सिंह मैदान में खेली जाती थी हॉकी

ग्वालियर और हॉकी का पुराना नाता खेलपथ संवाद ग्वालियर। हॉकी और ग्वालियर का पुराना याराना है। यहां एक से बढ़कर एक बेजोड़ हॉकी खिलाड़ी हुए हैं। 1932 और 1936 ओलम्पिक हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रूप सिंह को भला कौन नहीं जानता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छोटे भाई रूप सिंह ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से जहां अतीत में धूम मचाई थी वहीं अब ग्वालियर की हॉकी बेटियां अपना जलवा दिखा रही हैं। ग्वालियर में रेलवे हॉकी स्टेडियम बनने से पहले .......