हॉकी इंडिया कार्ड होगा तभी खेल पाएंगे खिलाड़ी

रियल टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम को लागू करने और इस प्रक्रिया के भरपूर उपयोग की दिशा में पहल करते हुए हॉकी इंडिया ने एक नया एवं कस्टम बिल्ट पोर्टल- हॉकी इंडिया मेंबर यूनिट्स पोर्टल लॉन्च करने की शुक्रवार को घोषणा की। इस पोर्टल के लांच होने के बाद एक बार खिलाड़ी जब हॉकी इंडिया मेम्बर यूनिट पोर्टल पर पंजीकृत हो गया तो उसे हॉकी इंडिया कार्ड प्रदान किया जाएगा। उन्हीं खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाले हॉकी इंडिया राष्ट्रीय आय़ोजनों में हिस्सा लेने की छूट होगी, जो हॉकी इंडिय.......

राफेल नडाल ने फाइनल में बनाई जगह

दानिल मेदवेदेव से होगा मुकाबला तीन बार के चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल ने यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। नडाल ने सीधे सेटों में 24वीं सीड इटली के मैटयो बेरेटिनी को 7-6 (8-6), 6-4, 6-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। नडाल अपने करियर में पांचवीं बार अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।  आर्थर एश स्टेडियम में पहले दो सेटों को जीतने के लिए स्पेनिश दिग्गज को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहला सेट ट.......

एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना पसंद करूंगा: एंड्रयू फ्लिंटॉफ

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपने देश की क्रिकेट टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। टीम के मौजूदा कोच ट्रेवर बेलिस इंग्लैंड में जारी प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के बाद अपने पद से हट जाएंगे और उनके बाद टीम का कोच कौन होगा, इसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। बीबीसी ने फ्लिंटॉफ के हवाले से बताया, “कोचिंग एक सपना जरूर है। दो या तीन टीमें हैं जिनका मैच कोच बनना चाहूंगा- इंग्लैंड, लैंकशायर या लैंकशायर अकादमी।” फ्लिंटॉफ ने कहा, “मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच भी बनना चाहूंगा.......

मनु भाकर ने खोला अपनी और सौरभ चौधरी की सफलता का राज

भारत की युवा महिला निशानेबाज मनु भाकर ने कहा कि सौरभ चौधरी और उनके बीच कम बातचीत से दोनों को रेंज पर फायदा होता है और इसी कारण यह जोड़ी इस साल आईएसएसएफ के चारों विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे हैं। इस जोड़ी ने पहली बार जनवरी-2019 में एक साथ बंदूक थामी थी और हाल ही में ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में दो सितंबर को आईएसएसएफ विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।  मनु के मुताबिक दोनों के बीच कम बातचीत होती है जो फायदे.......

भारतीय खेलों पर निठल्लों का राज

श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। खेल में सिर्फ हुनर ही काम आता है। हुनर जन्मजात नहीं होता, उसे बड़ी लगन और साधना से कमाना पड़ता है। देखा जाए तो भारत में खेलों का बुनियादी ढांचा छिन्न-भिन्न है। खिलाड़ियों पर खर्च किए जाने वाला पैसा खेलनहारों की आराम-तलबी में खर्च हो रहा है। भारत में खेलों की दुर्दशा के लिए सरकार से अधिक खेल संस्थाओं के पदाधिकारी कसूरवार हैं। भारत में खेलों से जुड़ी नियामक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा सरकारी नौकरशाही का छल और छद्म.......

केन्द्र सरकार ने खेलों के विकास का खींचा खाका

खेल मंत्री किरेन रिजिजू लगातार खिलाड़ियों से मिल रहे खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। क्रिकेट और बैडमिंटन के अलावा अन्य खेलों में भी भारत का परचम विश्व में फहराने के लिए केंद्र सरकार ने अनूठी पहल शुरू की है। पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने नए सिरे से तैयार 'खेलो इंडिया' के कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाया तो वर्तमान खेल मंत्री किरेन रिजिजू पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन देने की एक शानदार पहल की है। केंद्र सरकार देश में खेल की स्थिति व स्तर म.......

अब्दुल कादिर के निधन पर क्रिकेट जगत ने जताया शोक

क्रिकेट जगत ने पाकिस्तान के महान लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के निधन पर गहरा शोक जताया है। कादिर का शुक्रवार को लाहौर में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।  लेग स्पिन गेंदबाजी को एक नए अंदाज में दुनिया के सामने पेश करने वाले कादिर के निधन पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम, मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद, पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और आकाश चोपड़ा ने गहरा शोक जताया है। कादिर पाकिस्तान में क्रिकेटरों की कई पीढ़ियों और दुनिया भर .......

लसिथ मलिंगा ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास

चार गेंद में चार विकेट लेने का अनूठा कीर्तिमान बनाया पूरा किया विकेटों का'शतक' श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा शुक्रवार को टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में कोलिन मुनरो के विकेट के साथ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 76वें मैच में इस उपलब्धि को हासिल किया। मलिंगा रविवार (6 सितंबर) को इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी के 97 वि.......

बलात्कार का आरोपी तैराकी कोच दिल्ली में गिरफ्तार

खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) उत्कर्ष प्रसून ने पीटीआई को बताया कि गांगुली को नई दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार किया गया। गोवा पुलिस ने गोवा तैराकी संघ के लिए कोचिंग देने वाले गांगुली के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया था। इसके बाद से वह गायब थे। प्र.......

धवन का अर्धशतक, मगर दक्षिण अफ्रीका से हारा भारत

तिरुवनंतपुरम। फार्म में लौटे शिखर धवन की 43 गेंद में 52 रन की पारी के बावजूद भारत ए को वर्षा से प्रभावित चौथे अनौपचारिक वनडे मैच में यहां दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से मार्को जेनसन (25 रन पर 3 विकेट), एनरिच नोर्तजे (36 रन पर 3 विकेट) और लूथो सिपामला (55 रन पर 3 विकेट) ने भारत ए का मध्यक्रम ध्वस्त कर दिया और मेहमान टीम जीत दर्.......