शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव

10 दिन का क्वारंटाइन लंदन। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं और अगले दस दिन क्वारंटाइन रहेंगे, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांचवें और आखिरी टेस्ट में वह टीम से बाहर रहेंगे। 59 वर्ष के शास्त्री रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए थे।  सोमवार को उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितम्बर से खेला जायेगा। बीसी.......

भारत का आला प्रदर्शन, ओवल में इंग्लैंड नतमस्तक

चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने अंग्रेजों को 157 रन से हराया सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त लंदन। उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को यहां इंग्लैंड को 157 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। उमेश यादव (60 रन पर तीन विकेट), बुमराह (27 रन पर दो विकेट), शार्दुल ठाकुर (22 रन पर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (50 रन पर दो विकेट) की धा.......

कृष्णा को तानों से बचाने को पिता ने थमाया रैकेट

स्पोर्ट्स कप्तान थे फिर भी मिलते थे कम लम्बाई के ताने अपना स्वर्ण कोरोना वॉरियर्स को समर्पित किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। स्कूल में स्पोर्ट्स कप्तान और कॉलेज में क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स के माहिर खिलाड़ी होने के बावजूद चार फुट पांच इंच के कृष्णा नागर की कम लम्बाई उनकी दुश्मन बन गई थी। कॉलेज में जब कृष्णा को लड़के-लड़कियां उनकी लम्बाई को लेकर ताने मारने लगे तो उन्हें बुरा लगने लगा।  उनके पिता सुनील नागर को इसका पता.......

नोएडा के डीएम सुहास बने नजीर

दिन में प्रशासनिक काम तो रात को करते थे अभ्यास खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अगस्त के अंतिम सप्ताह में टोक्यो रवाना होने से पहले जब सुहास एथिराज से उनके बैडमिंटन अभ्यास और डीएम के रूप में काम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि मैं दिन के सभी काम खत्म होने के बाद रात 10 बजे से दो घंटे तक अभ्यास करता हूं। मैं लगभग छह वर्षों से इस तरह से अपने खेल और प्रशासनिक कर्तव्यों का प्रबंधन कर रहा हूं। उनकी पेशेवर यात्रा 2016 में शुरू हुई.......

नौ उपलब्धियों से टोक्यो में लहराया तिरंगा

पैरालम्पिक खेलों में भारत की गौरवगाथा  भारतीय एथलीट्स ने दो नए पैरालम्पिक रिकॉर्ड बनाए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो में 13 दिन तक चले पैरा खेलों के महाकुंभ में भारत ने पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 पदक जीते। यही नहीं भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो में कई उपलब्धियां और कीर्तिमान भी बनाए। इन खेलों में कई गुमनाम खिलाड़ियों ने अपने पराक्रम से नई इबारत लिखी। जापान की राजधानी टोक्यो में एक साल के इंतजार के बाद आयोजित हुए पैरा.......

दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में छाये छत्रसाल स्टेडियम के खिलाड़ी

नौ स्वर्ण, 10 रजत, छह कांस्य पदक सहित 25 पदकों पर किया कब्जा उभरती एथलीट तरनजीत कौर ने 100 और 200 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। 81वीं दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में छत्रसाल स्टेडियम में प्रशिक्षक सुनीता राय की देखरेख में अपना कौशल निखारने वाले एथलीटों ने कमा.......

टोक्यो में दिखा भारतीय सूरवीरों का धमाल

19 मेडलों के साथ मिला 24वां स्थान गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने थामा तिरंगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय दिव्यांग सूरवीरों ने टोक्यो में 19 पदकों के साथ नई पटकथा लिखते हुए यह संदेश दिया कि उन्हें बेचारा न कहा जाए क्योंकि उनमें न केवल बला की ताकत है बल्कि देश का मान बढ़ाने का जज्बा भी है। टोक्यो पैरालम्पिक का समापन हो गया। समापन अवसर पर अवनि लेखरा भारतीय दल की ध्वजवाहक बनीं। 19 साल की इस शूटर ने टोक्यो में एक गोल्ड सहित दो मेडल जी.......

तीसरे दौर में हारी ओसाका, गुस्से में रैकेट तोड़ा

न्यूयॉर्क। पिछली चैम्पियन नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में कनाडा की 18 वर्ष की लेलाह फर्नांडिज से हार गई, जिसके बाद वे अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी और रैकेट तोड़ दिया। प्वाइंट के बीच काफी समय लेने के लिये दर्शकों ने ओसाका की काफी हूटिंग की। वे आखिर में 5-7, 6-7, 6-4 से हार गई।  दुनिया की 73वें नंबर की खिलाड़ी लेलाह पहली बार ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंची हैं। ग्रैंडस्लैम में लगातार 16 मैच और चार खिताब जीतकर आई ओसाका का फ.......

निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट

मामला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की छवि धूमिल करने का खेलपथ संवाद सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले की सांसद-विधायक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की छवि धूमिल करने के मामले में अदालत ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने आयुष मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री से संबंधित फर्जी पत्र प्रसारित करने तथा उनकी छवि धूम.......

पैरालम्पिक ‘सामंजस्यपूर्ण सुर-ताल’, रंगारंग समापन

टोक्यो। जापान की राजधानी को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिलने के लगभग 8 साल बाद टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। जापान को 2013 में मेजबानी मिली थी। पैरालम्पिक खेलों का समापन जापान के सम्राट नारुहितो के भाई क्राउन प्रिंस अकिशिनो की उपस्थिति में नेशनल स्टेडियम में रंगों से भरे, सर्कस जैसे समारोह के साथ हुआ।  13-दिनों के इस आयाेजन के समापन समारोह का शीर्षक ‘सामंजस्यपूर्ण सुर-ताल’ था और इसमें सक्ष.......