पैरालम्पिक ‘सामंजस्यपूर्ण सुर-ताल’, रंगारंग समापन

टोक्यो। जापान की राजधानी को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिलने के लगभग 8 साल बाद टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। जापान को 2013 में मेजबानी मिली थी। पैरालम्पिक खेलों का समापन जापान के सम्राट नारुहितो के भाई क्राउन प्रिंस अकिशिनो की उपस्थिति में नेशनल स्टेडियम में रंगों से भरे, सर्कस जैसे समारोह के साथ हुआ। 
13-दिनों के इस आयाेजन के समापन समारोह का शीर्षक ‘सामंजस्यपूर्ण सुर-ताल’ था और इसमें सक्षम और दिव्यांग दोनों तरह के कलाकार शामिल थे। ओलंपिक की तरह, पैरालंपिक खेलों का आयोजन भी तोक्यो में महामारी के कारण लागू आपातकाल की स्थिति के बीच हुआ। इन पैरालंपिक खेलों में रिकार्ड 4,405 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रिलेटेड पोस्ट्स