तैराकी में कायली मैककेन ने रचा इतिहास

महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा एडीलेड। ऑस्ट्रेलियाई तैराक कायली मैककेन ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।  19 साल की मैककेन ने ऑस्ट्रेलियन ओलंपिक ट्रायल्स के फाइनल में 57.45 सेकंड का समय निकाला। मैककेन से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की रेगन स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 2019 में 57.57 सेकंड का समय लिया था। .......

बारबोरा क्रेजकिकोवा बनीं फ्रेंच ओपन की एकल चैम्पियन

फाइनल में अनास्तासिया को हराया पेरिस। दुनिया की 85वीं नंबर की खिलाड़ी चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजकिकोवा ने फ्रेंच ओपन में इतिहास रच दिया। उन्होंने विश्व की 31वें नंबर की महिला खिलाड़ी रूस की अनास्तासिया पावलिउचेंकोवा को खिताबी मुकाबले में 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम टाइटल पर कब्जा किया।  फ्रेंच ओपन के महिला वर्ग में लगातार छठे साल नई खिलाड़ी ने खिताब जीता। दोनों खिलाड़ियों के बीच का यह मुकाबला 1 घंटे 58 मिनट तक .......

नहीं रहे स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट सूरत सिंह माथुर

कोरोना संक्रमण से निधन नई दिल्ली। भारत के लिए 1951 एशियाई खेलों के मैराथन कांस्य पदक जीतने वाले और 1952 के ओलम्पिक में भाग लेने वाले सूरत सिंह माथुर का यहां कोविड-19 महामारी के चपेट में आने से निधन हो गया। वह 90 साल के थे। उनके भतीजे अनिल माथुर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'मेरे चाचा का कोविड-19 के कारण निधन हो गया। वह एक ओलंपियन थे और पहले एशियाई खेलों के पदक विजेता भी थे।'  भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ट्वीट.......

भारतीय दल की हौसलाअफजाई करेंगे पीएम मोदी

टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों को देंगे आधिकारिक विदाई  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 10 से 15 जुलाई के बीच आधिकारिक विदाई देंगे। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय दल आधिकारिक विदाई समारोह के एक दिन बाद रवाना होगा। एक सूत्र ने बताया, 'प्रधानमंत्री ओलम्पिक जाने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें आधिकारिक विदाई द.......

बारबोरा क्रेजकिकोवा ने जीते दो खिताब

ऐसा करने वाली बनीं पहली महिला खिलाड़ी  पेरिस। फ्रेंच ओपन में अपना पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के एक दिन बाद बारबोरा क्रेजकिकोवा ने रविवार को युगल स्पर्धा की ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसी के साथ वह 2000 में मैरी पीयर्स के बाद रोलां गैरां में एकल और युगल खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। चेक गणराज्य की क्रेजकिकोवा ने हमवतन कैटरीना सिनियाकोवा के साथ मिलकर महिला युगल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक और अमेरिका की बेथानी.......

फ्रेंच ओपन जीत जोकोविच ने रचा इतिहास

सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब पेरिस। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया के पांचवें वरीयता प्राप्त ग्रीक खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को हरा दिया। रविवार को पेरिस में खेले गए पुरुष एकल के फाइनल में उन्होंने सितसिपास को 6-7(6-8), 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर इतिहास रच दिया।  दोनों खिलाड़ियों के बीच का यह मुकाबला करीब सवा चार घंटे से ज्यादा चला। इस जीत के साथ ही जोकोविच.......

आठ-नौ घंटे अभ्यास कर रहे हैं भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा

क्रोएशिया से जाएंगे टोक्यो नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा पिस्टल के बिना खुद को अधूरा सा समझते हैं। वह दिन-रात लक्ष्य पर निशाना लगाने के लिए अभ्यास करते हैं। फिलहाल वह क्रोएशिया में रोजाना आठ से नौ घंटे अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से ओलंपिक में हिस्सा लेने टोक्यो जाएंगे।  अभिषेक के पिता अशोक वर्मा ज्यूडिशिरी में हैं, इसलिए अलग-अलग जिलों में उनकी पोस्टिंग रही। इसके चलते अभिषेक हरियाणा के अधिकतर जिलों में रहे हैं। 2014 में.......

नडाल को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच

खिताब जीते तो बनाएंगे अनोखा रिकॉर्ड पेरिस। सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के चार से ज्यादा घंटे तक चले सेमीफाइनल में लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल को शिकस्त दी। अब रविवार को फाइनल में उनका सामना ग्रीस के 22 वर्षीय स्टेफानोस सितसिपास से होगा।  रोलां गैरां में दोनों के बीच यह मुकाबला शानदार रहा, जिसमें जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और नडाल की 14वें फ्रेंच ओपन और रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम .......

22 वर्षीय सितसिपास ने रचा इतिहास

ज्वेरेव को हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे पेरिस। ग्रीस के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। पांचवें वरीय सितसिपास ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से हरा दिया। सितसिपास ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच का यह मुकाबला तीन घंटे 35 मिनट तक चला। अब खिताबी मुकाबले में सितसिपास का सामना नोवाक जोकोविच और र.......

विदेशी कोच टेमो कजाराशविली को किया बर्खास्त

कोई भी ग्रीको रोमन पहलवान टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका  नयी दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने घोषणा की कि उसने जार्जिया के कुश्ती कोच टेमो कजाराशविली को प्रदर्शन नहीं दिखाने के लिये कार्यमुक्त कर दिया है क्योंकि कोई भी ग्रीको रोमन पहलवान टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका। सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर में देश के ग्रीको रोमन पहलवानों को ट्रेनिंग देने के लिये फरवरी 2019 में टेमो को ओलम्पिक तक नियुक्त किया था।&.......