रोहित शर्मा की खेलभावना का कायल हुआ क्रिकेट जगत

98 रन पर खेल रहे शनाका मांकडिंग से हुए थे आउट फिर रोहित ने क्यों वापस ली अपील गुवाहाटी। भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने दासुन शनाका के खिलाफ मांकडिंग की अपील वापस ले ली। इसके बाद से रोहित शर्मा लगाचार चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, रोहित के अपील वापस लेने से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह मांकडिंग के खिलाफ हैं। मैच के बाद भारतीय कप्तान ने बताया.......

हॉकी में विश्व चैम्पियन बनना है तो दबंगता से खेले भारत

1975 विश्व विजेता टीम के सदस्य अशोक ध्‍यानचंद का आकलन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओडि़शा के दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से होने जा रहे हॉकी विश्व कप पर 1975 विश्व विजेता टीम के सदस्य अशोक ध्‍यानचंद का कहना है कि यदि भारत को खिताब जीतना है तो उसे तेज-तर्रार हॉकी खेलनी होगी। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक टीमें हैं जिनके खिलाफ भारतीय टीम को समझबूझ भरी हॉकी खेलनी होगी। भारत में क्षमता है लेकिन उसे मैदान में चरितार्थ क.......

खेल संहिता का पालन करने वालों को ही मिलेगी आर्थिक मदद

साई ने खेल संघों को दैनिक यात्रा भत्ता, किट का पैसा देने से मना किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अब केन्द्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण से उन्हीं खेल संगठनों को आर्थिक मदद मिलेगी जोकि खेल संहिता यानी स्पोर्ट्स कोड का पालन करेंगे। खेल संहिता का पालन न करने वाले खेल संगठनों को एक पाई की भी मदद नहीं म.......

भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया

फॉर्म में लौटे रोहित-विराट, उमरान ने तीन विकेट झटके गुवाहाटी। भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में 67 रन से हरा दिया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 306 रन ही बना पाई। भारत के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। वहीं, कप्तान रोहित ने भी 83 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 108 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला स.......

रणजी ट्रॉफी में पहली बार महिलाओं ने की अम्पायरिंग

जननी नारायणन ने इंजीनियरिंग छोड़ अपनाई अम्पायरिंग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी में मंगलवार (10 जनवरी) को नया इतिहास बना। पहली बार महिलाओं को अम्पायरिंग करने का मौका मिला। पूर्व स्कोरर वृंदा राठी, पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर जननी नारायणन और पूर्व खिलाड़ी गायत्री वेणुगोपलन ने रणजी ट्रॉफी में अम्पायर के रूप में पदार्पण किया।  वेणुगापालन जमशेदपुर में चल रहे झारखंड और छत्तीसगढ़ के मैच में अम्पायर हैं। नारायणन सूरत में रेलवे औ.......

गुरमीत ने 313 किलोग्राम वजन उठाकर जीता कांस्य पदक

गुरमीत का 137 किलो का रिकॉर्ड अब भी कायम खेलपथ संवाद पानीपत। नेशनल जूनियर वेटलिफ्टिंग में पांच बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले नारा गांव के गुरमीत ने तमिलनाडु में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में 313 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है। गुरमीत ने अपने चाचा पहलवान डीसी शर्मा को देखकर 2015 में खेलना शुरू किया था। इसमें पहलवानी के बजाय उन्होंने वेटलिफ्टिंग शुरू की थी। इसके बाद गुरमीत के पिता राम मेहर शर्मा ने उनको खेलने के लिए पूरी मदद की।&nb.......

भारत के विरोध पर छिन गई थी पाकिस्तान से मेजबानी

हॉकी विश्व कप की जानें रोचक कहानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी का पहला विश्व कप अक्टूबर 1971 में पाकिस्तान में होना था। विश्व कप के लिए भारतीय टीम को भी आमंत्रित किया गया। पाकिस्तान के क्रिकेटर अब्दुल हफीज कारदार ने भारतीय टीम को बुलाने पर बड़े स्तर पर विरोध जताया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने पाकिस्तान से विश्व कप की मेजबानी छीनकर स्पेन को दे दी। हॉकी विश्व कप का आयोजन कराने का प्रस्ताव पाकिस्तान के एयर मार्श.......

खेल संहिता का पालन न करने वाले खेल संघों को नहीं मिलेगी आर्थिक मदद

ब्याज पर पैसे लेकर खेलने गई सेपक टकरा टीम  खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण जीते चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण जीतने वाले बरेली के तरुण भी शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय और साई की ओर से राष्ट्रीय खेल संघों की आर्थिक मदद रोक दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के पालन का हवाला दे मंत्रालय, साई ने मदद रोकी है। आर्थिक सहायता बंद होने से खेल संघों में हड़कम्प मचा है। सेपक टकरा की टीम अपने खर्च पर ढाका में हुई दक्षिण .......

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

श्रीलंका के खिलाफ लगाया 45वां वनडे शतक, कुल 73वां इंटरनेशनल शतक गुवाहाटी। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय में शानदार शतक जड़ा। यह श्रीलंका के खिलाफ उनकी नौवीं तो वनडे करियर की 45वीं सेंचुरी है। 80 गेंदों में आए इस शतक के साथ विराट कोहली ने महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल, भारतीय सरजमीं पर मास्टर-ब्लास्टर के नाम 20 शतक थे। अब किंग कोहली भी उनके बराबर आकर खड़े हो गए हैं। सचिन ने घ.......

दोहरा शतक लगाने वाले ईशान को ड्रॉप करने पर भड़के वेंकटेश

कहा- गिल नहीं तो राहुल को रिप्लेस करो गुवाहाटी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को अपने सलामी जोड़ीदार के रूप में चुना। इससे भारत के पूर्व कोच और तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भड़क गए हैं। दरअसल, ईशान ने अपने पिछले वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा था। रोहित के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर काफी बहस छेड़ दी है। इस बहस में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसा.......