पढ़ें स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह की संघर्षगाथा

घर छोड़ा, मजदूरी की, साल भर नहीं मिला दोपहर का खाना खेलपथ संवाद मुम्बई। संघर्ष ही सफलता की राह तय करने में मददगार होती है। स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह की संघर्षगाथा उन लोगों के लिए नसीहत है जो जरा सी परेशानी आने पर अपने इरादे बदल देते हैं। बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह को सफलता यूं ही नहीं मिली। आईपीएल तक पहुंचने के लिए उन्होंने मजदूरी की, भूखे पेट सोए और एक साल तक लंच भी नहीं किया। इस मेहनत का नतीजा भी उन्हें मिला और आईपीए.......

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे विश्वनाथन आनंद

चेन्नई में लगेगा 11 दिन का शिविर, बोरिस गेलफेंड भी रहेंगे साथ खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के साथ दिग्गज शतरंज खिलाडियों में शुमार रहे इस्राइल के बोरिस गेलफेंड भारतीय शतरंज टीम को चेस ओलम्पियाड के लिए तैयार करेंगे। भारतीय खिलाड़ियों का शिविर चेन्नई में सात से 17 मई तक लगेगा, जिसके लिए भारतीय शतरंज महासंघ ने गेलफेंड को कोच नियुक्त किया है।  चेन्नई में 28 जुलाई से होने वाले चेस ओलम्पियाड .......

तुर्की में अभ्यास कर रहे नीरज चोपड़ा

ट्रेनिंग के लिए सरकार देगी 5.5 लाख रुपये खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना (टॉप्स) ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के तुर्की में अभ्यास शिविर में अधिक समय तक रहने के लिए 5.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के साथ संयुक्त प्रस्ताव दिया था। वह इस समय तुर्की के अंताल्या में अभ्यास कर रहे हैं।&nbs.......

अचांता शरथ कमल की दरियादिली को सलाम

पैडलर विश्वा के अनाथ माता-पिता की करेंगे मदद  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टेबल टेनिस स्टॉर अचांता शरथ कमल ने 10वां राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद 2.75 लाख की ईनामी राशि दिवंगत विश्वा के परिवार को दान कर दी है। एक महीने पहले सड़क हादसे में 18 साल के पैडलर विश्वा की मौत हो गई थी। वो 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में खेलने जा रहे थे। इसके बाद शरथ ने अपनी जीत विश्वा को समर्पित की थी। अब शरथ ने अपनी ईनामी राशि भी विश्वा के माता-पित.......

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के बाद दिए जाएंगे खेल पुरस्कार

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर नहीं होगा आयोजन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड समेत अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों पर फैसला राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के बाद होगा। इन दोनों खेल आयोजनों को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की आवेदन प्रक्रिया को टाल दिया है। अब इस प्रक्रिया को जून माह में बहाल किया जाएगा।  इसके साथ ही यह तय हो गया है कि इस बार भी राष.......

19वें एशियन गेम्स अगले आदेश तक स्थगित

चीन में 10 सितम्बर से होना था आयोजन नई दिल्ली। एशियन गेम्स के 19वें संस्करण को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना महामारी के चलते यह फैसला लिया गया है। एशियन गेम्स स्थगित होने से खिलाड़ियों में निराशा व्याप्त हो गई है। आने वाले समय में एशियन गेम्स के आयोजन के लिए नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। एशियन गेम्स का 19वां संस्करण चीन के ग्वांगझू में 10 सितम्बर से 25 सितम्बर के बीच आयोजित होना थ.......

तरुण और ज्योति ने जीते स्वर्ण पदक

ब्राजील से लौटने पर जोरदार स्वागत खेलपथ संवाद बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी स्थित शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने ब्राजील अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। तरुण ढिल्लों ने पुरूष कैटेगरी और ज्योति वर्मा ने महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। रैंकिंग में दूसरे नम्बर के खिलाड़ी तरुण ढिल्लो 2013 से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।  तरु.......

चोट से उबरे नडाल ने मैड्रिड ओपन में किया जीत से आगाज

सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने के लिए अधिक से अधिक मुकाबले जरूरी मैड्रिड। स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने चोट के बाद वापसी करते हुए अच्छी शुरूआत की और मैड्रिड ओपन में मियोमीर केसमानोविच को सीधे सेट में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने बुधवार को यहां घरेलू सरजमीं पर 6-1, 7-6 की जीत से शुरुआत की। जीत के बाद नडाल रियाल मैड्रिड का चैम्पिंयस लीग फुटबॉल मैच देखने पहुंचे।  नडाल ने कहा, ‘चोट से वापसी के बाद मैं हमेशा काफी .......

संतरा देवी और सुरेंद्र डबास का खेलों में कमाल

स्टेडियम के अभाव में पार्क में करते हैं अभ्यास खेलपथ संवाद चरखी दादरी। इंसान में अगर जज्बा और हौसला हो तो वह बढ़ती उम्र में भी कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। यह एक बुजुर्ग दम्पति ने यह साबित कर दिखाया है। 70 वर्ष की उम्र में दादा-दादी की फिटनेस देखकर नौजवानों के भी पसीने छूट जाते हैं। इस दम्पति ने बुजुर्गों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वर्ण सहित पांच मेडल जीते हैं। अब इनके लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेडल जीतना बच्चों के खेल जैसा ब.......

दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी मुंबई इंडियंस

गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला मुम्बई। आईपीएल के 15वें सीजन का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार (छह मई) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज गुजरात प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी।  गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में पंजाब किंग्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी पांच मैचों की जीत की लय .......