भारतीय हैंडबॉल टीम में हरियाणा की पांच महिला खिलाड़ी

एशियन महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेंगी खेलपथ संवाद उचाना। हरियाणा की पांच महिला हैंडबॉल खिलाड़ी सोनिका, आशा, प्रियंका, मोनिका, सुषमा भारतीय टीम में चुनी गयी हैं। जुगमिंदर सिंह महासचिव हरियाणा हैंडबॉल वेलफेयर एसोसिएशन ने बताया कि सोनिका ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखा के प्रशिक्षण केंद्र की व आशा सरस्वती स्कूल दनौदा के प्रशिक्षण केंद्र की हैं। प्रियंका जींद के प्रशिक्षण केंद्र की हैं और रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि सुषमा व मोन.......

आज बुमराह की कप्तानी में सीरीज जीतने उतरेगा भारत

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला डबलिन। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की 11 महीने मैदान में शानदार वापसी से उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (20 अगस्त) को आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला खेलने उतरेगी। पहला मैच बारिश की बाधा के बीच भारत ने डकवर्थ लुइस प्रणाली के तहत दो रन से जीता था। दूसरा मैच भी डबलिन के द विलेज (मालाहाइड) में खेला जाएगा। भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है तो तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।&.......

वनडे वर्ल्ड कप के मस्कट का अनावरण

दो विश्व विजेता कप्तानों ने लैंगिक समानता का संदेश दिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में पांच अक्टूबर से 19 नवम्बर के बीच होगा। इस टूर्नामेंट के लिए मस्कट (शुभंकर) का खुलासा हो चुका है। भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले यश ढुल और शेफाली वर्मा ने मस्कट का अनावरण किया। इस विश्व कप के लिए दो मस्कट जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। दो मस्कट का अनावरण करने का उद्देश्य क्रि.......

भारत के लिए पहला मैच खेल भावुक हुए रिंकू

कहा- मां दूसरों से पैसे मांगकर करती थीं प्रबंध खेलपथ संवाद नई दिल्ली। रिंकू सिंह भारत के लिए पहला मैच खेल चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 में सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। हालांकि, बारिश के चलते इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन देश के लिए खेलने का उनका सपना पूरा हो गया। रिंकू ने बताया कि उनकी मां हमेशा यही कहती थीं कि तुम्हें भारत के लिए खेलना है और आज उनका भी यह .......

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना अनोखा रिकॉर्ड

यूएई ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को पहली बार हराया दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की क्रिकेट टीम ने शनिवार (19 अगस्त) को इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड को हराने में सफलता हासिल की। यूएई ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम को सात विकेट से हरा दिया।  दोनों टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 के इतिहास में यह दूसरा मुकाबला था। इससे पहले इसी सीरीज के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड .......

महिला पहलवानों के प्रदर्शन से प्रधानमंत्री मोदी खुश

अंतिम पंघाल का प्रदर्शन तो सबसे यादगार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों की सफलताओं को ऐतिहासिक उपलब्धि और चिर-स्मरणीय विजयोल्लास करार दिया है। भारत ने तीन स्वर्ण सहित सात पदक हासिल कर पहली बार अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में टीम खिताब हासिल किया है। प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि भारतीय महिला पहलवानों के लिए हमेशा याद रखने वाली उपलब्धि है। हमारी .......

महिला फुटबॉल विश्व कप में स्वीडन ने जीता कांस्य पदक

मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया ब्रिसबेन। स्वीडन ने शनिवार को महिला फुटबाल विश्व कप में तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मुकाबले में संयुक्त मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही स्वीडन ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। फ्रिडोलिना रोल्फो और कोसोवरे असलानी ने स्वीडन के लिए गोल दागे। रोल्फो ने पेनाल्टी पर टीम के लिए गोल किया। स्वीडन ने विश्व कप में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैचों में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार.......

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीयों का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय एथलीट अविनाश साबले से उम्मीदें टूटीं झांसी की शैली सिंह ने लम्बी कूद में किया निराशाजनक प्रदर्शन खेलपथ संवाद बुडापेस्ट। भारतीय एथलीट अविनाश साबले शनिवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेस के फाइनल में जगह नहीं बना पाए। साबले से इस चैम्पियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। वह हीट (पहली) रेस में आठ मिनट 22.24 सेकेंड के समय से सातवें स्थान पर रहे। 28 साल के साबले विश्व.......

मुंबई सिटी एफसी ने किया डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

बोडोलैंड एफसी को मिली पहली जीत खेलपथ संवाद कोलकाता। मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को कोलकाता भारतीय नौसेना एफटी पर 4-0 की जीत से डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मुंबई सिटी एफसी के लिए जोर्ज परेरा डायज, ग्रेग स्टेवार्ट, गुरकीरत सिंह और नाथन एशर रोड्रिग्स ने गोल दागे। मुंबई के क्लब ने ग्रुप चरण का समापन तीन मैचों में नौ अंक से किया।  दूसरी ओर, असम के कोकराझार में बोडोलैंड एफसी ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जी.......

मेहुली घोष ने हासिल किया पेरिस ओलम्पिक कोटा

विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीत किया कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। युवा निशानेबाज मेहुली घोष ने विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ अगले साल पेरिस में होने वाले ओलम्पिक के लिए कोटा स्थान हासिल कर लिया। कोलकाता की 22 साल की मेहुली ने फाइनल में 229.8 का स्कोर किया। चीन की जियायू हैन (251.4) और झिलिन वैंग(250.2) ने पहले दो स्थान हासिल किए।  मेहुली ने हमवतन 15 साल की तिलोत्तमा सेन (.......