20 किलोमीटर पैदल चाल में इटली के मासिनो को स्वर्ण

जापान के कोकि इकेदा को रजत संदीप, इरफान और राहुल ने किया निराश सापोरो (जापान)। भारत के संदीप कुमार अच्छी शुरुआत के बाद पिछड़ने के कारण टोक्यो ओलम्पिक की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहे जबकि अनुभवी केटी इरफान और राहुल ने भी निराश करते हुए क्रमश: 47वां और 51वां हासिल किया।  संदीप अच्छी शुरुआत करते हुए शुरुआती आठ किलोमीटर के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद वह लगातार पिछड़ते चले गए। संदीप 10 कि.......

गोल्फर अदिति पदक की दौड़ में बरकरार

टोक्यो। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक बृहस्पतिवार को यहां दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ टोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक ओलम्पिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। 23 साल की भारतीय खिलाड़ी ने कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में दूसरे दौर में पांच बर्डी की और नौ अंडर 133 के कुल स्कोर से डेनमार्क की नेना कोर्स्ट्ज मैडसन (64) और एमिली क्रिस्टीन पेडरसन (63) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिति अपने दूसरे ओलम्प.......

पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की घोषणा खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। पंजाब सरकार ने घोषणा की कि वे टोक्यो ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की।  सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय हॉकी के लिए इ.......

चीन की 14 साल की गोताखोर ‘स्वर्ण’ परी

चीन के खिलाड़ियों से सीख लेने की जरूरत टोक्यो। चीन की 14 साल की कुआन होंगचान ने ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की 10 मीटर गोताखोरी (डाइविंग) प्लेटफॉर्म स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस सात दौर की प्रतियोगिता के दूसरे और चौथे दौर में सभी सातों जजों ने उन्हें पूरे 10 अंक दिये। उसने कुल 466.20 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि रजत पदक चीन की ही 15 वर्षीय चेन युशी (425.40) के नाम रहा।  चेन 2019 की विश्व चैम्पियन है और व.......

रवि दहिया ने कहा मैं रजत पदक से संतुष्ट नहीं

टोक्यो में पहलवान ने जीता चांदी का पदक खेलपथ संवाद चीबा (जापान)। टोक्यो ओलम्पिक में कुश्ती का चांदी का पदक जीतने वाले रवि कुमार दहिया ने दूरभाष पर कहा- ‘मैं रजत पदक के लिये नहीं आया था। इससे मुझे संतुष्टि नहीं मिलेगी। शायद इस बार मैं रजत पदक का ही हकदार था क्योंकि युवुगेव आज बेहतर पहलवान था। मैं जो चाहता था, वह हासिल नहीं कर पाया।'  दो बार के मौजूदा एशियाई चैम्पियन ने कहा, ‘उसकी (विश्व चैम्पियन युवुगेव की).......

सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में मुस्कान बढ़ाएंगी एमपी का मान

जबलपुर की तीरंदाज यूएसए में करेगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद भोपाल। यूएसए के यांगटन में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक होने जा रही सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी, जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय टीम में मुस्कान के चयन होने पर खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुस्कान किरार को बधाई दी है। .......

भारतीय गेंदबाजों ने किया अपना काम पूरा

अब बारी बल्लेबाजों की नई दिल्ली। भारत व इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम, ट्रेंटब्रिज में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जो रूट का ये फैसला टीम के हक में नहीं रहा और भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रन पर धराशाई हो गई। गेंदबाजों ने तो अपना काम कर दिया है अब भारतीय बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा।  पहले दिन का खेल खत्म .......

भारतीय टूटती उम्मीदों को चार खिलाड़ियों ने किया जिन्दा

सिमरनजीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह रहे हीरो खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलम्पिक में देश के पदक के सूखे को खत्म किया। इस हाईप्रोफाइल मैच में जर्मनी शुरू से ही फेवरेट थी। उन्होंने शुरुआत में ही गोल कर अपने इरादे भी साफ कर दिए। इसके बावजूद टीम इंडिया दबाव में नहीं आई और जर्मनी के हर वार का करारा जवाब दि.......

दुनिया की नंबर एक पहलवान विनेश क्वार्टर फाइनल में हारीं

लगातार दूसरे ओलम्पिक में मिली निराशा नई दिल्ली। भारत को रेसलिंग में बहुत बड़ा झटका लगा है। दुनिया की नंबर एक पहलवान भारत की विनेश फोगाट महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। विनेश को बेलारूस की पहलवान वैनेसा कलाडजिंस्काया ने शिकस्त दी। इस हार के बाद भी विनेश पदक जीतने की रेस में बनी हुई हैं। अब उन्हें रेपचेज मुकाबले का इंतजार करना होगा। लेकिन विनेश का हारना भारत के लिए बहुत निराशाजनक है।  भारत की तरफ से .......

इंग्लैंड की पहली पारी 183 रन पर सिमटी

भारत ने बनाए बिना विकेट खोए 21 रन नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत की धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी इंग्लिश टीम पहली पारी में महज 183 रन पर ही सिमट गई। पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त भारत ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और केएल राहुल 9-9 रन बन.......