गोवा राष्ट्रीय खेलों में महाबली साबित हुआ महाराष्ट्र

228 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा  खेलपथ संवाद पणजी।  महाराष्ट्र ने गुरुवार को अंतिम दिन योगासन में तीन और निशानेबाजी में एक स्वर्ण पदक जीतकर 1994 के बाद पहली बार राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र कुल 228 पदक (80 स्वर्ण, 69 रजत और 79 कांस्य) के साथ चैम्पियन बना और राजा भालेंद्र सिंह रोलिंग ट्रॉफी जीती। सेना 66 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जिसका 20.......

'चल मन वृन्दावन' पुस्तक जीवंत दस्तावेज

मथुरा का जीवंत वर्णन तो असम्भव सा है लेकिन मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी की पुस्तक 'चल मन वृन्दावन' को इस दिशा में एक सार्थक पहल ही नहीं बल्कि एक जीवंत दस्तावेज माना जा सकता है। चल मन वृन्दावन किताब दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में लिखी गई है।  इस पुस्तक में पूरे बृज क्षेत्र गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा और आसपास के '84 कोस' के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इन इलाकों में कैसे होली खेली जाती है, कैसे रासलीला का आयोजन होता है, पुस्.......

दादी भगवानी देवी ने फिलीपींस में रचा इतिहास

एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीते तीन स्वर्ण कठिन मुश्किलों का सामना कर हासिल किया मुकाम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इस समय दीपोत्सव के साथ खेलोत्सव भी चल रहा है। खेल मैदानों में खिलाड़ियों का कौशल देश-दुनिया को भा रहा है। सच कहा जाए तो हर उम्र और वय का खिलाड़ी अपने कौशल से देश को गौरवान्वित कर रहा है। दादी भगवानी देवी ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में एक नहीं बल्कि तीन स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा फहराया। व.......

स्वर्णिम मुक्केबाज स्वीटी

खेलपथ संवाद रोहतक। गोवा राष्ट्रीय खेलों में स्वीटी बूरा की स्वर्णिम सफलता से हर तरफ खुशी है। खेलों के जानकार इस जिले के नाम एक और उपलब्धि मानते हैं। रोहतक की बहू व हिसार की बेटी बॉक्सर स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक जीकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस जीत से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। चमारिया निवासी कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने पत्नी बॉक्सर स्वीटी बूरा की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग के 75 किलो भा.......

केवीएस नेशनल्स में हावरंग अकादमी के होनहारों का शानदार प्रदर्शन

गोल्डन बॉय एम. आकाश एसजीएफआई में दिखाएगा कौशल खेलपथ संवाद चेन्नई। हावरंग अकादमी के होनहार छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित 9 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हावरंग अकादमी की जहां तक बात है यहां प्रशिक्षणरत प्रतिभाएं जिस प्रतियोगिता में भी उतरती हैं अपने.......

गोवा राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने जीते रिकॉर्ड मेडल

पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई  खेलपथ संवाद चंडीगढ़। गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खेलों में हरियाणा के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों, कोचों व फेडरेशन के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  मुख्यमंत्री ने .......

गोवा राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

37 स्वर्ण सहित जीते 112 पदक, पदक तालिका में चौथा स्थान श्रीप्रकाश शुक्ला भोपाल। गोवा में सम्पन्न हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 37 स्वर्ण सहित कुल 112 पदक जीतकर नया कीर्तिमान अपने नाम किया। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में पहली दफा 37 स्वर्ण, 36 रजत और 39 कांस्य पदकों के साथ चौथा .......

हैरी केन ने दिलाई बायर्न म्यूनिख को जीत

चैम्पियंस लीग फुटबॉल के नॉकआउट में किया प्रवेश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हैरी केन के दो गोल की मदद से जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने यूईएफए चैम्पियंस लीग के मुकाबले में ग्लातासारे को 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं और स्कोर गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में गोल करने की शुरुआत केन ने की। 80वें मिनट में केन को जोशुआ किमिच से गेंद मिली और उन्होंने हेडर से गोल दागकर टीम का मैच में खाता खोल दिया। हालांक.......

एशियन तीरंदाजी में प्रणीत कौर ने जीते दो स्वर्ण

खेलपथ संवाद चंडीगढ़। पंजाब की तीरंदाज प्रणीत कौर ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए बैंकॉक में चल रही एशियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रणीत कौर ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं।  खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस होनहार तीरंदाज़ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रणीत ने अब एशियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन कि.......

योगासन में रहा हरियाणा का दबदबा

राष्ट्रीय खेलः 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। जीएमसी एथेलिक स्टेडियम, बम्बोलिम गोवा में 5 नवम्बर से शुरू हुई योगासन खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। योगासन में हरियाणा के कुल 14 खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किये। अधिकृत प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि हरियाणा के योगासन खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किये। अभिषेक ने ट्.......