'चल मन वृन्दावन' पुस्तक जीवंत दस्तावेज

मथुरा का जीवंत वर्णन तो असम्भव सा है लेकिन मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी की पुस्तक 'चल मन वृन्दावन' को इस दिशा में एक सार्थक पहल ही नहीं बल्कि एक जीवंत दस्तावेज माना जा सकता है। चल मन वृन्दावन किताब दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में लिखी गई है। 
इस पुस्तक में पूरे बृज क्षेत्र गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा और आसपास के '84 कोस' के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इन इलाकों में कैसे होली खेली जाती है, कैसे रासलीला का आयोजन होता है, पुस्तक में उल्लेखित किया गया है। इस पुस्तक को पढ़ने के बाद एकबारगी लगता है कि हम वृन्दावन पहुंच गए हैं। इस पुस्तक का संपादन डॉ. अशोक बंसल द्वारा किया गया है। सांसद हेमा मालिनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुस्तक 'चल मन वृंदावन' भेंट कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ब्रज के पर्यटन के विकास में काफी महत्वपूर्ण बताया है। इस पुस्तक में 50 लेखों और लगभग 150 चित्रों की मदद से ब्रज के इतिहास, देवालय, प्रमुख स्थल, अनेक व्यक्तित्व और उत्सवों को उल्लेखित किया गया है।

रिलेटेड पोस्ट्स