योगासन में रहा हरियाणा का दबदबा

राष्ट्रीय खेलः 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक जीते
खेलपथ संवाद
कुरुक्षेत्र।
जीएमसी एथेलिक स्टेडियम, बम्बोलिम गोवा में 5 नवम्बर से शुरू हुई योगासन खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। योगासन में हरियाणा के कुल 14 खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किये।
अधिकृत प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि हरियाणा के योगासन खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किये। अभिषेक ने ट्रेडिशनल इवेंट में रजत व आर्टिस्टिक सिंगल में कांस्य पदक, आर्टिस्टिक पेअर में कोमल एवं भतेरी ने रजत, रिदमिक पेअर में देवी एवं भतेरी ने स्वर्ण, रिदमिक पेअर में राहुल एवं ऋषभ ने कांस्य, आर्टिस्टिक ग्रुप में रोहित, राहुल, ऋषभ, अर्जुन एवं अमित ने स्वर्ण पदक जीतकर योगासन खेल में हरियाणा का दबदबा मनवाया और पूरे हरियाणा को गौरवान्वित किया।

रिलेटेड पोस्ट्स