कोच और निशानेबाजों के चयन में निष्पक्षता जरूरीः जसपाल राणा

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जसपाल राणा का मानना है कि अगर कोच और खिलाड़ियों के चयन में निष्पक्षता नहीं होगी, जवाबदेही तय नहीं की जाएगी और अनुशासन नहीं होगा तो भारतीय निशानेबाजी जल्द ही ऐसे बिंदु पर पहुंच जाएगी जहां से वापस लौटना सम्भव नहीं होगा। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच राणा ने साथ ही कहा कि राष्ट्रीय महासंघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष रानिंदर सिंह के अलावा ‘कोई भी नहीं’ चाहता कि वह भारतीय निशानेबाजी कोचिंग ढांचे का हिस्सा बने.......

54 सदस्यीय भारतीय पैरा खिलाड़ी टोक्यो रवाना

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दीं शुभकामनाएं पैरालम्पिक में भारत नौ खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक की समाप्ति के बाद अब पैरालम्पिक खेलों की बारी है। दुनियाभर के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट) के बीच होने वाले खेलों के महाकुंभ पर अब सबकी नजर रहेगी। 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। भारत की तरफ से इस बार पैरालम्पिक खेलों में 54 खिलाड़ी हि.......

विवेक सागर होंगे मध्यप्रदेश शासन में डीएसपी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया विवेक सागर का सम्मान परिवार को पक्का मकान दिलवाएगी प्रदेश सरकार खेलपथ संवाद भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के परिवार को पक्का मकान दिलवाएगी। विवेक सागर का परिवार जिस नगर या ग्राम में मकान चाहेगा, वहीं उपलब्ध करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विवेक सागर को मध्यप्रदेश शासन में डी.एस.पी. (उप पुलिस अधीक्षक) का पद देने की भी घोषणा .......

अन्य खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं विवेक सागरः यशोधरा राजे

मैं पदक का कलर चेंज करना चाहूंगा-ओलम्पियन विवेक सागर खेलपथ संवाद भोपाल। टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर विश्व में देश का परचम फहराने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्टॉर खिलाड़ी विवेक सागर का भोपाल विमानतल पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विवेक सागर के स्वागत के लिए एयर पोर्ट पहुंचीं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उस वक्त भावुक हो उठीं जब उन्हें विवेक सागर ने टोक्यो ओलम्पिक में जीता मेडल उनके हाथ में सौंपा।  खेल मंत्री न.......

अनुशासन, कठिन परिश्रम और सम्मान हैं सफलता के मूलमंत्रः विवेक सागर

खेलपथ संवाद भोपाल। टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा एवं होनहार खिलाड़ी विवेक सागर ने कहा है कि सिर्फ हॉकी ही नहीं, किसी भी क्षेत्र में सफलता के तीन ही मंत्र हैं, अनुशासन, कठिन परिश्रम और सम्मान। मिन्टो हॉल में आयोजित अपने सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए विवेक सागर ने खिलाड़ियों को यही मंत्र दिए। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि विवेक सा.......

लगातार दूसरे गोल्ड से एक जीत दूर कोमालिका बारी

साक्षी भी फाइनल में पहुंचीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व यूथ चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पोलैंड में चल रही चैम्पियनशिप में कोमालिका बारी और साक्षी चौधरी महिलाओं की स्पर्धा रिकर्व और कम्पाउंड जूनियर की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं। छठी रैंकिंग वाली कोमालिका लगातार दूसरे गोल्ड मेडल से एक जीत दूर हैं। कोमालिका को दो बाई मिले और इसके बाद उन्होंने तीन खिलाड़ियों को मात दी और अंतिम चार में पहु.......

निशी चौधरी ने माना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार

कहा- इससे बढ़ेगा हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का मनोबल श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। कहते हैं कि खिलाड़ी का पसीना सूखने से पहले ही यदि उसको ईनाम मिल जाए तो उसमें नया उत्साह पैदा हो जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में हुए एक गरिमामय समारोह में जिस तरह हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का मान बढ़ाया और उन्हें.......

टीम इंडिया लार्ड्स में इंग्लैंड को देगी मुंहतोड़ जवाब

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स में आज यानी गुरुवार 12 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू होने जा रहा है। इस मैच से पहले मेजबान टीम इंग्लैंड और मेहमान टीम भारत को चोटों से जूझना पड़ा है। ये भी तय हो गया है कि भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों में दूसरे टेस्ट मैच के लिए बदलाव होंगे। ऐसे में जान लीजिए कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में कौन सी टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। भारत को जहां तेज गेंदबाज शार्दुल ठा.......

15 अगस्त को मोदी के साथ आइसक्रीम खाएंगी पीवी सिंधु

मुझे मंदिर जाना बहुत पसंद है नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू इन दिनों अपने घर पर आराम कर रही हैं। वह ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं और 15 अगस्त को दिल्ली आने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मंदिर जाना पसंद है और जब मौका मिलता है तो मैं ऐसा करती हूं।  विश्व चैम्पियनशिप से पदक लेकर आना, वो भी पांच बार मायने रखता है। एशियन गेम्स में, कामनवेल्थ गेम्स .......

विलियम्स बहनें सिनसिनाटी टूर्नामेंट से हटीं

सिनसिनाटी। सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स और सोफिया केनिन सिनसिनाटी ओपन (वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन) टेनिस टूर्नामेंट से हट गयीं। सेरेना और केनिन चोटिल हैं लेकिन वीनस विलियम्स के हटने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।  इससे पहले पुरुष वर्ग में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ने शनिवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। सेरेना ने दायें पांव में चोट के कारण 29 जून को विम्बलडन में अपने पहले दौर के मैच से हटने के बाद कोई.......