गांगुली बोले- विराट के बिना एशिया कप जीते

यह हमारी टीम की मजबूती की मिसाल नई दिल्ली। बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है। अब रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज 18 से बातचीत करते हुए दादा ने कहा, 'कुछ साल पहले खेले गए एशिया कप (2018) में रोहित की कप्तानी में ही टीम को जीत मिली थी, उस टीम में विराट कोहली नहीं थे। कोहली के बिना भी टीम को जीत मिली थी, इससे पता चलता है कि रोहित की कप्तानी में हमारी .......

मां ने पहचानी मेरी प्रतिभाः यश ढुल

क्रिकेटर बनाने पिता ने पूरी कमाई उन पर लगाई भारत के नए अंडर-19 कैप्टन की कहानी दादा की पेंशन से चलता था घर नई दिल्ली। यूएई में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के लिए यश ढुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया है। दिल्ली के जनकपुरी के रहने वाले यश ने कहा कि उनके पिता विजय कुमार का सपना था कि वह देश के लिए क्रिकेट खेलें, लेकिन परिवार की आर्थिक समस्याओं की वजह से उनको क्रिकेट छोड़कर जॉब करना पड़ी। अब वो मुझमें अपने सपनों को देखते हैं।.......

पाक हॉकी टीम बिना गोलकीपर के टूर्नामेंट खेलने पहुंची

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी: नहीं मिला वीजा कराची। पाकिस्तान की हॉकी टीम के साथ एक अजीबो-गरीब वाक्या हुआ है। वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण पाकिस्तानी हॉकी टीम बिना किसी गोलकीपर के एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए ढाका रवाना हो गई।  पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के दोनों सीनियर गोलकीपर अमजद अली और मजहर अब्बास को बांग्लादेश के लिए वीजा जारी नहीं किया गया था। बाजवा ने कहा, ‘इस.......

अनुभवी श्रीजेश की जगह भरना मुश्किल

भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा का विचार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पीआर श्रीजेश को विश्राम दिए जाने के कारण एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (एसीटी) के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुने गए गोलकीपर सूरज करकेरा का मानना है कि इस अनुभवी गोलकीपर की जगह भरना मुश्किल होगा। छब्बीस वर्षीय करकेरा भारत की तरफ से आखिरी बार 2019 में टोक्यो ओलम्पिक परीक्षण प्रतियोगिता में खेले थे। करकेरा ने ढाका में होने वाली प्रतियोगिता से पूर्व कहा, ‘मैं लंबे समय के बाद.......

मनोलो संताना का 83 वर्ष की उम्र में निधन

विम्बलडन जीतने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी  नई दिल्ली। स्पेन के पूर्व स्टार खिलाड़ी और टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले मैनुएल मनोलो संताना का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। संताना ग्रैंडस्लैम टाइटल जीतने वाले पहले स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी थे। मेड्रिड ओपन ने अपने सम्मानित अध्यक्ष के मौत की जानकारी दी और इसके पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया। संताना ने अपने करियर में चार मेजर एकल चैम्पियनशिप जीती थीं। इसमें उन्होंने 1961 और 1964 .......

सब्जी बेच बेटी बिंदिया को बनाया विश्व चैम्पियन

मां खुद भूखी रही पर वेटलिफ्टर बेटी की हर जरूरत पूरी की कुंजारानी से प्रभावित हो अपनाई वेटलिफ्टिंग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वेटलिफ्टर बिंदिया ने जब से क्लीन एंड जर्क का विश्व खिताब जीता है उनकी जुबां पर मां इबेमचा लेमा का ही नाम है। हो भी क्यों नहीं यह बिंदिया की मां ही हैं जिन्होंने इंफाल के साथ लगते बाजार में सब्जियां बेचकर बेटी के विश्व चैम्पियन बनने का रास्ता तैयार किया। वह खुद भूखी रहीं लेकिन वेटलिफ्टिंग जैसे खेल के लिए जरूर.......

वेस्टइंडीज के चेज, कोटरेल और मायर्स पॉजिटिव

कराची। बायें हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल और आलराउंडर रोस्टन चेज तथा काइल मायर्स 9 दिसंबर को यहां पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला से बाहर हो गए हैं। इन तीनों के अलावा टीम प्रबंधन का एक गैर कोचिंग सदस्य भी पॉजिटिव पाया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बयान में यह जानकारी दी।  पॉजिटिव पाए गए चारों लोगों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे ह.......

बांग्लादेश की दो महिला क्रिकेटर ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित

ढाका। बांग्लादेश ने हाल ही में जिम्बाब्वे से लौटी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने संवाददाताओं को बताया, ‘दो क्रिकेट खिलाड़ियों को होटल में पृथक रखा गया है। उनकी सेहत ठीक है।' उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को उम्मीद है कि दोनों संक्रमित अगले दो सप्ताह में ठीक हो जाएंगे।  खिलाड़ियों की पहचान जाहिर नहीं करते हुए मलिक ने .......

पीवी सिंधू की निगाह खिताब के बचाव पर

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप ह्यूएलवा (स्पेन)।भारत की दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में खिताब के बचाव के लिये बड़े मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। सिंधू अभी अच्छी फॉर्म में हैं। वह विश्व टूर फाइनल्स में उप विजेता रही थीं और यह इस प्रतियोगिता में उनका दूसरा रजत पदक था।  इससे पहले वह फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। ह.......

एशियाई चैम्पियनशिप में भारत को एक स्वर्ण, तीन रजत

एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप का अंतिम दिन रहा सुखदायी बेन चेंग (थाईलैंड)। सीनियर रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी अरविंद सिंह ने एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को यहां लाइटवेट पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन खिलाड़ी तीन रजत पदक जीतने में सफल रहे। अरविंद सात मिनट 55.942 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहे।  पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट के साथ तोक्यो ओलंपिक में 11वें स्थान पर रहे अरविंद ने.......