मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें छात्र-छात्राएं

के.डी. डेंटल कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुन लिया मतदान का संकल्प मथुरा। के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं को मताधिकार के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू .......

सपना बिटिया ने जूडो में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

पिता वेल्डर तो मां हैं हाउस वाइफ खेलपथ संवाद चेन्नई। बचपन में पदकों के प्रति जुनून ने चंडीगढ़ की सपना को खेलों की ओर आकर्षित किया और अब वह तमिलनाडु के चेन्नई में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में जूडो खिलाड़ी के रूप में उस सपने को पूरा कर रही है। सपना का सफर योग से शुरू हुआ और पांच साल पहले कुछ दोस्तों ने उन्हें जूडो में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सपना के नाम अब 12 मेडल हैं, जिसमें दूसरा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का स्वर्ण भी है.......

सिया सावंत और मोहम्मद बाशा बने सबसे तेज धावक

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः 100 मीटर इवेंट में जीते गोल्ड खेलपथ संवाद चेन्नई। महाराष्ट्र की सिया सावंत और ओडिशा के मोहम्मद बाशा छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सबसे तेज एथलीट बन गए, जबकि बिहार की दुर्गा सिंह और उत्तराखंड के राहुल सरनालिया ने एथलेटिक्स इवेंट्स के दूसरे दिन लड़कियों और लड़कों के 1500 मीटर के मीट रिकॉर्ड में सुधार किया। इन चारों ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम अलग तरह की चमक बिखेरी।  स्प्रिंटर सिया ने शुर.......

इंडोनेशिया मास्टर्स में लक्ष्य सेन का जीत से आगाज

किरण भी दूसरे दौर में, प्रणय और श्रीकांत बाहर खेलपथ संवाद जकार्ता। भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज ने बुधवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं, स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गए। दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने चीन के वेंग होंग यांग से मलयेशिया ओपन के पहले दौर में मिली हार का बदला चुकता किया। उन्होंने चीन के खिलाड़.......

भारत ने महिला विश्व कप में पोलैंड को हराया

हॉकी खिलाड़ी मुमताज और दीपिका ने किए गोल खेलपथ संवाद मस्कट। दीपिका सोरेंग और मुमताज खान के दो-दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी-5 महिला विश्व कप में बुधवार को पूल-सी के पहले मैच में पोलैंड को 5-4 से हराया। मुमताज ने चौथे और 23वें मिनट में गोल किया जबकि दीपिका ने छठे और 29वें मिनट में गोल किया।  मरियाना कुजूर ने 33वें मिनट में गोल दागा। पोलैंड के लिए जूलिया के (आठवां), कप्तान मारलेना रिबाचा (10वां), पाउ.......

बिहार की दुर्गा ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

उत्तराखंड के राहुल ने भी दिखाया दम, बना रिकॉर्ड खेलपथ संवाद चेन्नई। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार की दुर्गा सिंह और उत्तराखंड के राहुल सरनालिया ने 1500 मीटर दौड़ का स्वर्ण मीट रिकॉर्ड के साथ जीता। महाराष्ट्र की सिया सावंत (12.10) और ओडिशा के मोहम्मद बाशा (10.81 सेकंड) ने 100 मीटर में श्रेष्ठता दर्ज की। दुर्गा ने 4.29.32 मिनट और राहुल ने 3.51.12 मिनट का समय निकाला।  हरियाणा ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मुक्केबाजी .......

फ्रांस ने अंतिम क्षणों में गोल कर भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

चार देशीय हॉकी टूर्नामेंटः मंदीप और अमित ने दागे गोल खेलपथ संवाद केपटाउन। भारत को चार देशीय हॉकी टूर्नामेंट में फ्रांस ने अंतिम क्षणों में गोल कर 2-2 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। पहले मैच में भारत ने फ्रांस को 4-0 से पराजित किया था।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही और उसे फ्रांस से 2-2 से ड्रॉ से अंक बांटने पड़े। भारत के लिए मंदीप सिंह ने आठवें.......

प्रगनाननंदा ने महिला विश्व चैम्पियन वेन जुन को हराया

भारतीय शातिर ने अपने नाम की खास उपलब्धि खेलपथ संवाद नीदरलैंड। आर. प्रगनाननंदा ने चार बार की महिला विश्व चैम्पियन चीन की वेन जुन को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से बढ़त बना ली है। वह नौ दौर के बाद 5.5 अंकों के साथ नीदरलैंड के अनीश गिरी, भारत के डी गुकेश, उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव के साथ बढ़त पर हैं। गुकेश ने साथी खिलाड़ी विदित गुजराती के साथ ड्रॉ खेला। गुजराती के पांच अंक हैं। प्रगनानन.......

मुक्केबाज मैरीकॉम का संन्यास से इनकार

कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की महान मुक्केबाज मैरीकॉम ने बुधवार को संन्यास की बात करके तहलका मचा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि इस ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज ने संन्यास ले लिया है। इसको लेकर सब हैरान थे, लेकिन अब मैरीकॉम ने एक और बयान देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके संन्यास वाले बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया है। उन्हों.......

इन्द्री के तीन होनहार खिलाड़ियों ने बढ़ाया हिन्दुस्तान का गौरव

साउथ एशियाई फ्रेंच किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक  खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती इसे सही साबित किया है शहीद उधम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन होनहार छात्रों ने साउथ एशियाई फ्रेंच किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता और इंडिया ओपन इंटरनेशनल फ्रेंच किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर। यह प्रतियोगिता सवाते इंडिया एसोसिएशन द्वारा स्पोर्ट काम्प्लेक्स सेक्टर-56 चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी।.......