विंग कमांडर आर.एस. पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जीते 21 मेडल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों द्वारा पहली दिल्ली ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 मेडल जीतने पर विंग कमांडर आर.एस. पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विंग कमांडर पांडेय ने खिलाड़ियों को मेडल और प.......

वुमेंस वर्ल्डकप 2022 के लिए शेड्यूल जारी

भारत पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलेगा वर्ल्‍ड कप 2022 में पहला मुकाबला 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच खेला जाएगा विश्व कप नई दिल्ली। भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम 2022 में न्यूजीलैंड होने वाली वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 6 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय पुरुष टीम ने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ ही की थी। हालांकि इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वुमेंस वर्ल्ड कप अगले साल 4 .......

खेल सबसे ऊपर है, इससे बड़ा कोई नहींः अनुराग ठाकुर

रोहित-विराट विवाद में खेल मंत्री की दोटूक नई दिल्ली। टीम इंडिया में रोहित और विराट के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए कड़ा संदेश दिया है। बुधवार को संसद से बाहर मीडिया ने उनसे इस विवाद पर सवाल किया तो उन्होंने दोटूक कहा, ‘खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सुप्रीम है। खिलाड़ियों के बीच क्या चल रहा है, मैं यह नहीं बता सकता। ये उनसे जुड़े एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी ह.......

तीसरे राउंड में पहुंचीं पीवी सिंधु

मार्टिना रेपिस्का को 24 मिनट में दी शिकस्त हुएलवा (स्पेन)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बीडब्लूएफ विश्व चैम्पियनशिप 2021 के तीसरे राउंड में पहुंच गई हैं। मंगलवार को दूसरे राउंड के मुकाबले में उन्होंने स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को करारी शिकस्त दी। सिंधु इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैम्पियन भी हैं। उन्हें रेपिस्का के खिलाफ मैच जीतने में सिर्फ 24 मिनट का वक्त लगा। सिंधु इस मैच में जबरदस्त फॉर्म में दिखीं और रेपिस्का को.......

उत्तर प्रदेश की सुहानी को ऑल इंडिया टेबल टेनिस में तीसरा स्थान

संदिका भट्टाचार्य को पहला तथा सान्वी रॉय को दूसरा स्थान मिला खेलपथ संवाद देहरादून। देहरादून में सात से 14 दिसम्बर के बीच इंडिया नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। देश के कई क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को हैरानी में डाल दिया। इस टूर्नामेंट के अंडर-15 यूथ गर्ल्स सिंगल्स (युवा लड़की) कैटेगरी में उत्तर प्रदेश की सुहानी महाजन और अवनि त्रिपाठी ने राज्य का नाम रोशन किया है। दोनों संयुक्त रूप से तीसरे स्.......

स्टार वालीबॉल खिलाड़ी अशवल राय, कार्तिक व जिरोम महंगे खिलाड़ी

प्राइम वालीबॉल लीग की नीलामी: 15 लाख रुपये में खरीदा खेलपथ संवाद कोच्चि। स्टार वालीबॉल खिलाड़ियों अशवल राय, कार्तिक ए और जिरोम विनीत को प्राइम वालीबॉल लीग की नीलामी में क्रमश: कोलकाता थंडरबोल्ट्स, कोच्चि ब्ल्यू स्पाइकर्स और कालीकट हीरोज ने सर्वाधिक 15 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा।  कालीकट ने विनीत के अलावा फ्रांस के आरोन , अमेरिका के डेविड  और भारत के अजितलाल  (8.50 लाख), कोच्चि ने कार्तिक के अलावा अमे.......

नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भारतीय खेल पत्रकार महासंघ का चयन खेलपथ संवाद मुम्बई। भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआई) ने प्रतिष्ठित एसजेएफआई पदक महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को देने का फैसला किया। एसजेएफआई ने गुवाहाटी में वार्षिक आम बैठक में यह फैसला किया। टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और रजत विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू को क्रमश: साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया। टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली.......

महाराष्ट्र के ओपनर ऋतुराज ने 5 मैचों में चौथा शतक लगाया

कोहली के 13 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की विजय हजारे ट्रॉफी नई दिल्ली। ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2021 में ओरेंज कप जीतने के बाद गजब के फॉर्म में हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में चौथा शतक जड़ दिया है। ये पांच मैचों में उनका चौथा शतक है। मंगलवार को चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में गायकवाड़ ने 12 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बनाए। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी की शतकीय पारी के दम पर उनकी टीम ने 310 रनों का विशाल लक्ष्य 7 गेंद पहले ही हासिल.......

कोरिया ने भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी  ढाका। गत चैम्पियन और ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारत को मंगलवार को यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में कोरिया ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।  टोक्यो ओलम्पिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक के बाद पहला टूर्नामेंट खेलने वाले भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में ललित उपाध्याय के गोल की बदौलत बढ़त बनाई जिसके बाद 18वें मिनट में उप कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्.......

कोरिया ने भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी  ढाका। गत चैम्पियन और ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारत को मंगलवार को यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में कोरिया ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।  टोक्यो ओलम्पिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक के बाद पहला टूर्नामेंट खेलने वाले भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में ललित उपाध्याय के गोल की बदौलत बढ़त बनाई जिसके बाद 18वें मिनट में उप कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत की बढ़त .......