अभ्यास मुकाबले में भारतीय दिग्गज फेल

विकेटकीपर श्रीकर भरत का पचासा पहले दिन भारत का स्कोर 246/8 लिसेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पूरी टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। टेस्ट मैच से पहले गुरुवार (23 जून) को भारतीय टीम और लिसेस्टशायर के बीच अभ्यास मैच शुरू हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले दिन आठ विकेट पर 246 रन बनाए। विकेटकीपर श्रीकर भरत को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। रोह.......

विश्व कप के बाद राष्ट्रमंडल टीम से भी रानी बाहर

गोलकीपर सविता पूनिया करेंगी दोनों प्रतियोगिताओं में भारत की कप्तानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार (23 जून) को आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। स्टार स्ट्राइकर और पूर्व कप्तान रानी रामपाल को चोट के बाद पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण नहीं चुना गया। रानी को वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया था। वर्ल्ड कप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चुनी गई टीम की भी कमान गोलकीपर सविता पूनिया को.......

राष्ट्रमंडल टीम में हाई जम्पर तेजस्विन को शामिल करने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने एथलेटिक फेडरेशन से मांगा जवाब खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिए गए ऊंची कूद एथलीट तेजस्विन शंकर को खेलों की टीम में शामिल करने को कहा है। अदालत ने एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया को निर्देश दिए हैं कि तेजस्विन का चयन योग्यता के आधार पर किया जाए। अदालत ने कहा कि सिर्फ इंटर स्टेट चैम्पियनशिप में नहीं खेलना तेजस्विन को टीम से बाहर किए जाने का आधार नहीं होना चाहिए। वह .......

मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश मजबूत स्थिति में

रणजी ट्रॉफी फाइनल: सरफराज ने ठोका शानदार शतक गौरव ने लिए चार विकेट बेंगलूरु। 41 बार की चैम्पियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पहली पारी में 374 रन बनाए हैं। उसकी ओर से सरफराज खान ने शतक जमाया। मध्य प्रदेश ने भी मुम्बई को करारा जवाब देते हुए इतिहास रचने के संकेत दे दिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार सैकड़ा जमाने वाले व.......

स्वीडन से जमकर भिड़ी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

इंजुरी टाइम के छठे मिनट में गोल खाकर हारी अगला मैच 25 जून को अमेरिका से स्टाकहोम। भारतीय महिला फुटबॉल टीम कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम में गोल खाने के कारण तीन देशों के अंडर-23 टूर्नामेंट में स्वीडन से 0-1 से हार गयी। बुधवार की रात को खेले गये मैच स्वीडन की तरफ से एकमात्र गोल मिडफील्डर लिन विकियस ने 96वें मिनट (इंजुरी टाइम के छठे मिनट) में किया। भारत ने शुरू से दबदबा बनाये रखा और गोल करने के कई अवसर बनाये ल.......

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान रुमेली ने लिया संन्यास

2018 में खेली थीं अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान रुमेली धर ने बुधवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। दाएं हाथ की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर फैसले की घोषणा की। रुमेली ने चार महिला टेस्ट में एक अर्धशतक की मदद से 236 रन बनाए।  नई दिल्ली में 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करने वाली 38 साल की धर ने आठ टेस्ट विकेट चटकाए। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट 2006 में इ.......

भारतीय पहलवानों ने फ्रीस्टाइल में चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीते

अंडर-17 एशियन चैम्पियन का टीम खिताब भारत के नाम नई दिल्ली। किरगिस्तान में आयोजित हुई अंडर-17 कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने फ्रीस्टाइल में 4 स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर टीम खिताब जीता। भारत ने दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीते। भारतीय फ्रीस्टाइल टीम 188 अंकों के साथ पहले, 150 अंक लेकर कजाखस्तान दूसरे और 145 अंक के साथ उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। भारत के लिए बुधवार को निनगप्पा (45 किलोग्राम), शुभम (48 किलोग्राम), वैभव पाटिल.......

ऑस्ट्रेलियाई तैराक शायना का हाथ टूटा

अब किसी इवेंट में नहीं होंगी शामिल सिडनी। विश्व चैम्पियनशिप में 100 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट के दौरान बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई तैराक शायना जैक का अभ्यास के दौरान हाथ टूट गया। इसी विश्व चैम्पियनशिप में 4 गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण और 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले मिश्रित में स्वर्ण में रजत पदक जीत चुकीं शायना अब अन्य इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। 23 साल की शायना ने 2017 विश्व चैम्पियनशिप में दो रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। महिला कैटेग.......

इन भारतीयों ने ओलम्पिक में बढ़ाया मादरेवतन का मान

नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, सुशील कुमार, मीराबाई चानू, राज्यवर्धन सिंह राठौर को सलाम नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस है। इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इसी आयोजन से विश्व बंधुत्व की अलख जगती है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेल के जरिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण करना है और लोगों को शांति से एक साथ लाना है। ओलम्पिक में भारत के कई खिलाड़ी कमाल कर चुके हैं और कई पदक जीतकर अलग-अलग समय में देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। यहां हम उन पांच.......

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की खो-खो टीम इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई

खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला खो-खो टीम ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ को 19-03 से हराकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो महिला चैम्पियनशिप सत्र 2021-22 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मैच में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ को 19 के मुकाबले में 3 अंकों से हराकर यूनिवर्सिट.......