भारतीय पहलवानों ने फ्रीस्टाइल में चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीते

अंडर-17 एशियन चैम्पियन का टीम खिताब भारत के नाम
नई दिल्ली।
किरगिस्तान में आयोजित हुई अंडर-17 कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने फ्रीस्टाइल में 4 स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर टीम खिताब जीता। भारत ने दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीते। भारतीय फ्रीस्टाइल टीम 188 अंकों के साथ पहले, 150 अंक लेकर कजाखस्तान दूसरे और 145 अंक के साथ उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।
भारत के लिए बुधवार को निनगप्पा (45 किलोग्राम), शुभम (48 किलोग्राम), वैभव पाटिल (55 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतीक देशमुख (110 किलोग्राम) ने रजत पदक जीता। नरसिंह पाटिल (51 किलोग्राम) और सौरभ (60 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीते। अंडर-23 वर्ग के ग्रीको रोमन स्टाइल के इवेंट गुरुवार से शुरू होंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स