मनिका एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचीं

मिश्रित युगल में भी साथियान के साथ फाइनल में बुडापेस्ट। भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। मनिका ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन श्रीजा अकुला को हराया। मनिका बत्रा ने मिश्रित युगल के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने गुरुवार को अपने जोड़ीदार जी साथियान के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।  बुडापेस्ट में चल रहे टूर्नामेंट में चौथी वरीय भारत.......

खिलाड़ियों पर भी तालिबानी खौफ

पूर्व अफगानी फुटबॉलर ने की साथी खिलाड़ियों से अपील काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां की स्थिति भयावह और चिंताजनक बनी हुई है। यहां के लोग खासकर महिलाएं खौफ के साये में जी रही हैं। उन्हें तालिबान के क्रूर शासन और आतंक का डर सता रहा है। यही कारण है कि लोग अफगानिस्तान से बाहर निकलना चाहते हैं और अपने परिवार के लिए चिंतित हैं। इसका असर खिलाड़ियों पर भी साफ देखा जा रहा है।  अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम की पूर्व .......

सचिन तेंदुलकर ने की रोहित शर्मा की तारीफ

बोले- इंग्लैंड में वे एक पायदान ऊपर दिखे हैं मुंबई। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित दिखे। सचिन ने कहा कि रोहित अब अपने मिजाज का 'दूसरा पक्ष' दिखाकर और मैच की स्थिति के अनुसार खेलकर आगे बढ़ रहे हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में बतौर ओपनर पहली सीरीज खेल रहे रोहित शर्मा ने दो टेस्ट मैचों में 36, नाबाद 12, 83 और 21 रन का स्कोर बनाया है। सचिन ते.......

पीटी ऊषा के गुरु ओपी नाम्बियार का निधन

2021 में पद्मश्री से हुए थे सम्मानित नई दिल्ली। देश का पहला द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले और दिग्गज धावक पीटी ऊषा के कोच ओपी नाम्बियार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। देश के शीर्ष कोचों में शुमार नाम्बियार ने 89 साल की उम्र में गुरूवार को अंतिम सांस ली। अपने कोच के निधन पर पीटी ऊषा ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि आपकी खाली जगह को कभी भरा नहीं जा सकेगा।  बता दें कि ओपी नाम्बियार की कोचिंग में ही पीटी ऊषा देश की शीर्ष एथलीट बनी.......

लखनऊ में खिलाड़ियों पर पैसे की बरसात

उत्तर प्रदेश सरकार ने किया टोक्यो के जांबाजों को सम्मानित खेलपथ संवाद लखनऊ। टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे पदक विजेता खिलाड़ियों पर गुरुवार को पैसे की बरसात हुई। नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू समेत सभी खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सम्मानित किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। स.......

रियो के भाले को टोक्यो में आजमाएंगे देवेंद्र झाझरिया

पैरालम्पिक में भारत के हैं सबसे बड़े पदक दावेदार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देवेंद्र झाझरिया को पैरालम्पिक चैम्पियन बनाने में उनके माता-पिता का बहुत बड़ा हाथ है। देवेंद्र को याद है जब वह 2004 के एथेंस पैरालम्पिक में खेलने जा रहे थे तो उन्हें विदाई देने वाले अकेले उनके पिता राम सिंह थे। उस वक्त उनके पिता ने देवेंद्र से कहा था यहां से अकेले जा रहे हो लेकिन वहां पदक जीता तो दुनिया पीछे होगी। 2004 और 2016 पैरालम्पिक में विश्व कीर्तिमान.......

मारिया आंद्रेजिक ने टोक्यो ओलम्पिक का रजत पदक किया नीलाम

बीमार बच्चे की कराई सर्जरी वारसा। पोलैंड की एक ओलम्पिक एथलीट ने एक नवजात शिशु के ऑपरेशन के लिए धनराशि एकत्रित करने के लिए टोक्यो ओलम्पिक में जीता गया अपना रजत पदक नीलाम कर दिया था लेकिन उसके खरीददार ने उनसे कहा कि वह यह पदक अपने पास ही रख सकती हैं। हड्डियों के कैंसर से उबरकर इस साल टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाली 25 वर्षीय मारिया आंद्रेजिक ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने एक बच्चे की मदद के लिए अपने इस प.......

सेना में बेटियों को अपने आकाश की तलाश

श्रीप्रकाश शुक्ला हाल के वर्षों में देश की शीर्ष अदालत के कई महत्वपूर्ण फैसले आये हैं, जिनमें सेना में महिलाओं के भविष्य की संभावनाओं को विस्तार दिया गया है। दरअसल, परंपरागत सोच और व्यवस्थागत विसंगतियों की वजह से इस पहल को विस्तार नहीं दिया जा सका। लेकिन धीरे-धीरे सेना में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है और वे अपने आकाश की तलाश को तैयार हैं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने राष्ट्रीय.......

सब्जी बेचने को मजबूर हरियाणा का राष्ट्रीय खिलाड़ी

सरकारी नौकरी न मिलने पर नेशनल खिलाड़ी का छलका दर्द हरियाणा सरकार से आश्वासन तो मिले लेकिन नौकरी नहीं खेलपथ संवाद चरखी-दादरी (हरियाणा)। सरकार कहीं की हो राजनीतिज्ञों की कथनी और करनी में अंतर रहता ही है। हरियाणा के राष्ट्रीय खिलाड़ी का सब्जी बेचकर जीवन बसर करना वहां की सरकार के लिए सोचनीय मुद्दा होना चाहिए। चरखी दादरी के नेशनल खिलाड़ी को सरकारी मदद नहीं मिली तो उसे सब्जियां बेचकर परिवार का पालन-पोषण करना पड़ रहा है।  .......

15 साल में यूएई में एक भी टी-20 नहीं खेली टीम इंडिया

पाकिस्तान ने पिछले पांच साल में यहां सभी 11 मैच जीते नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह हाईवोल्टेज मैच 24 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप में भारत को कभी हरा नहीं सकी है। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन सभी में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। हालांकि, इस बार वर्ल्ड कप UAE में हो रहा है। टीम इंडिया पिछल.......