लखनऊ में खिलाड़ियों पर पैसे की बरसात

उत्तर प्रदेश सरकार ने किया टोक्यो के जांबाजों को सम्मानित
खेलपथ संवाद
लखनऊ।
टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे पदक विजेता खिलाड़ियों पर गुरुवार को पैसे की बरसात हुई। नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू समेत सभी खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सम्मानित किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि भारत ने ओलम्पिक इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल सात मेडल जीते। इसमें नीरज चोपड़ा ने पहली बार भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाया। 
समारोह के दौरान राज्य सरकार ने नीरज चोपड़ा को 2 करोड़, रवि दहिया को 1.5 करोड़, पीवी सिंधु को एक करोड़, लवलीना बोरगोहेन को एक करोड़, बजरंग पूनिया को एक करोड़ और पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इसके अलावा दीपक पूनिया को 50 लाख और महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

रिलेटेड पोस्ट्स