यूपी के संजय कपूर बने अध्यक्ष, चौहान सचिव

शतरंज महासंघ चुनाव नई दिल्ली। भरत सिंह चौहान टीम ने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के चुनावों में बाजी मार ली है। उत्तर प्रदेश के डॉ. संजय कपूर अध्यक्ष बन गए हैं, जबकि चौहान फिर से सचिव चुने गए हैं। भारतीय शतरंज में चल रहे गतिरोध का तमिलनाडु उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन चुनाव होने के साथ अंत हो गया। मौजूदा सचिव चौहान और उनकी टीम ने पीआरवी राजा की अध्यक्षता वाले गुट पर भारी जीत दर्ज की। यह हार राजा के लिए एक बड़ा झटका रही ज.......

टोक्यो ओलम्पिक तक भारतीय मेंस हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच होंगे ग्रेग क्लार्क

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को टोक्यो ओलम्पिक खेलों तक भारतीय मेंस हॉकी टीम का नया एनालिटिकल कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। क्लार्क इस महीने नैशनल कैंप में टीम से जुड़ेंगे। वह इससे पहले 2013-14 में भारतीय जूनियर मेंस टीम के कोच रह चुके हैं। तब भारतीय टीम ने सुल्तान जोहोर कप जीता था और नई दिल्ली में 2013 में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। वह 2017 से 2020 तक कनाडा की.......

बजरंग पूनिया के अमेरिका शिविर की समय सीमा एक महीने बढ़ी

नई दिल्ली। ओलम्पिक की तैयारियों में लगे पहलवान बजरंग पूनिया का अमेरिका में प्रैक्टिस के समय को एक महीने बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है और अब उनका प्रैक्टिस शिविर फरवरी के पहले सप्ताह तक चलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर रखा है। वह मिशीगन के क्लिफ कीन कुश्ती क्लब में चार दिसंबर से प्रैक्टिस कर रहे हैं। साइ ने कहा कि एक महीने के अतिरिक्त प्.......

राजस्थान सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना

पदक विजेताओं की इनामी रकम चार गुना बढ़ाई खेलपथ प्रतिनिधि जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि को चार गुना बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक राज्य सरकार ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वालों के लिए इनामी राशि में चार गुना तक का इजाफा किया है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ओलम्प.......

डोपिंग के नए नियमों ने खेलनहारों की उड़ाई नींद

चार लिफ्टर डोप में फंसे तो ओलम्पिक और राष्ट्रमंडल खेलों से छुट्टी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के नए नियम ने भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ के साथ खेल मंत्रालय और साई की नींद उड़ा दी है। गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले खेलों में पुरुष वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी भारत के नाम है। यह वर्चस्व तभी कायम रहेगा जब भारतीय लिफ्टर एक जनवरी 2021 से 14 फरवरी 2022 तक अपने को डोप में फंसने से बचा पाएंगे। क्या कहता है नया नियम: अगर किसी .......

रग्बी में चाय बागान की मजदूर बेटियों का कमाल

समाज का नज़रिया बदलना जरूरी खेलपथ प्रतिनिधि कोलकाता। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि सुदूर और पिछड़े चाय बागान इलाक़े में पैदा होकर एक खेल के सहारे मैं अपने गांव, परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करूंगी। यह सब एक सपने जैसा लगता है। खेल-खेल में खेले जाने वाले खेल से मेरी ही नहीं, इलाक़े की कई लड़कियों की क़िस्मत बदल रही है। इस खेल ने हमारे सपनों को पंख दिए हैं। जी हां रग्बी जैसे खेल में चाय बागान के मजदूरों की बेटियां देश-दुनिया में धमाल.......

भारतीय उम्मीदों का बोझ ढोती खिलाड़ी बेटियां

टोक्यो ओलम्पिक में बेटियों से बढ़ी उम्मीद श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। आज बेटियां हर क्षेत्र में मादरेवतन का मान बढ़ा रही हैं। पिछले ओलम्पिक को ही लें जब हमारे पुरुष खिलाड़ी देश को लजा रहे थे ऐसे मुश्किल समय में शटलर पी.वी. सिन्धू और पहलवान साक्षी मलिक ने अपने दमदार खेल से न केवल मेडल जीते बल्कि हिन्दुस्तान की कटती नाक को भी बचा लिया। कोरोना संक्रमण के बाद एक-एक कर खेल गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं ऐसे में हर भारतीय खेलप्रेमी के मन .......

खिलाड़ियों को किराए में नहीं मिलेगी छूट!

किराए में 75 प्रतिशत तक मिलती थी छूट  खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। एक तरफ खेल मंत्रालय खेलों के आगाज का मन बना रहा है तो दूसरी तरफ सरकार के दूसरे मंत्रालय खिलाड़ियों की सुविधाओं पर डाका डालने की नापाक कोशिश कर रहे हैं। खेल मंत्रालय की ओर से देश में खेल आयोजनों को शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तो जारी कर दी गई है, लेकिन इनकी शुरूआत पर रेल मंत्रालय ने तलवार लटका दी है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अलावा अखिल भारतीय .......

डॉक्टर ने बताया-अस्पताल से कब डिस्चार्ज हो सकते हैं सौरव गांगुली

हाल-चाल लेने पहुंचे बीसीसीआई सचिव जय शाह नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट के पावरफुल क्रिकेट बोर्ड में से एक बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से मंगलवार को डिस्चार्ज हो सकते हैं। इस बात की सूचना अस्पताल की सीईओ रुपाली बासु ने सोमवार को रिपोटर्स से बात करते हुए दी। गांगुली को कोलकाता में अपने घर पर शनिवार की सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे, जहां अचानक सीने में दर्द की शिकाय.......

सिडनी में किसकी जगह लेंगे रोहित शर्मा?

नाथन लायन बोले-यह देखना मजेदार होगा नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा मैच सिडनी में सात जनवरी से शुरू होने वाला है। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां भारत की तरफ से रोहित शर्मा कोरोना काल में पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर के इस मैच में खेलने की पूरी उम्मीद है।  रोहित के खेलने पर सलामी बल्ले.......