रांची की सुजाता भकत ने नीदरलैंड में फहराया तिरंगा

विश्व पुलिस खेलों में जीते दो चांदी के पदक खेलपथ संवाद रांची। अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पदक जीत चुकी झारखण्ड की रांची निवासी पॉवरलिफ्टर सुजाता भकत ने नीदरलैंड के रॉटरडैम में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स में दो चांदी के पदक जीतकर समूचे हिन्दुस्तान को गौरवान्वित किया। सुजाता को इन खेलों में स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल जर.......

महान क्रिकेटर ब्रायन लारा से मिले रवींद्र जडेजा

त्रिनिदाद। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से मुलाकात की। ऑलराउंडर ने पूर्व क्रिकेटर के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा- लीजेंड।  ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए 430 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इनमें 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच शामिल हैं। टेस्ट में लारा के नाम 11,953 रन और वनडे में 10,405 रन हैं। टेस्ट की एक पारी म.......

पाकिस्तान पर श्रीलंका ने कसा शिकंजा

श्रीलंका ने ली 323 रन की बढ़त गाले। रमेश मेंडिस (5 विकेट) और प्रभात जयसूर्या (3 विकेट) ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी को 231 पर ढेर कर दया। तीसरे दिन मंगलवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को पहली पारी में 147 रन की बढ़त मिली थी। उसकी कुल बढ़त 323 रन हो गई है। पांच विकेट हाथ में हैं और दो दिन का खेल बाकी है।  ऐसे में श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में बड़ा स्क.......

टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर

अर्शदीप को मिल सकता है मौका त्रिनिदाद। पहले दो मैचों में रोमांचक जीत के साथ सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार कोहोने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत कर क्लीन स्वीप करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। वेस्टइंडीज का लक्ष्य वनडे में अपनी हार का क्रम तोड़ना होगा क्योंकि इससे पहले उसे बांग्लादेश से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प.......

पेरिस के बाद लंदन पहुंचे विराट कोहली

अनुष्का शर्मा संग भारतीय रेस्त्रां में खाया खाना लंदन। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर हैं। खराब फॉर्म से गुजर कोहली दुनिया के अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। इंग्लैंड से वह छूट्टी मनाने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस गए थे। अब विराट और अनुष्का पेरिस से वापस लंदन लौट आए हैं। लंदन में दोनों के घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो.......

एक और भारतीय महिला क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले चिंताजनक स्थिति मुम्बई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक और सदस्य कोरोना संक्रमित पाई गई है। ऐसे में वह खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बर्मिंघम के लिए रवाना नहीं हो पाई। वह खिलाड़ी भारत में ही क्वारंटीन है। भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि दो दिन बाद यानी 29 जुलाई को भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना है। रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो खिलाड़ियों के बगैर ही बर्मिंघम रवाना हो ग.......

बर्मिंघम में घोषाल और चिनप्पा रचना चाहेंगे इतिहास

स्क्वॉश में एकल में पदक जीतने का मिथक तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सभी वर्गों में पदक जीतने के लक्ष्य के साथ भारतीय स्क्वॉश टीम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बर्मिंघम पहुंच गई है जिसमें सौरभ घोषाल और जोशना चिनप्पा एकल में पदक जीतने का मिथक तोड़ने के लिए अपना आखिरी प्रयास करेंगे। दीपिका पल्लीकल, जोशना और सौरभ की तिकड़ी पिछले 15 वर्षों से भारतीय स्क्वॉश टीम का जिम्मा अपने कंधों पर उठाए हुए हैं। इन तीनों ने इस बार खेलों के ल.......

बर्मिंघम में ज्यादा बाहर नहीं निकलें भारतीय खिलाड़ी

भारतीय ओलम्पिक संघ ने खिलाड़ियों को दी हिदायत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को सलाह दी कि वे अपनी सार्वजनिक उपस्थिति को सीमित रखें और कोविड-19 महामारी के मौजूदा खतरे को देखते हुए बाहर निकलने से बचें। आईओए ने बयान में कहा, ‘भारतीय ओलम्पिक संघ बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल में शामिल खिलाड़ियों से आग्रह करता है कि वे कोविड-19 के खतरे के.......

राष्ट्रमंडल खेलों में डॉक्टरविहीन हुई मुक्केबाजी टीम

लवलीना की कोच के लिए डॉक्टर का कॉर्ड कैंसिल डॉक्टर को हटाने से मुक्केबाज संकट में खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना के ट्वीट के बाद मचे हड़कंप के चलते उनकी कोच संध्या गुरुंग को मान्यता कार्ड जारी कर खेल गांव में प्रवेश तो करा दिया गया लेकिन 12 मुक्केबाजों पर इकलौते टीम डॉक्टर करणजीत सिंह का कार्ड रद्द कर उन्हें होटल भेज दिया गया है।  अब टीम डॉक्टर स्पर्धा के दौरान मुक्केबाजों के साथ .......

मैं कभी वीरेंद्र सहवाग जैसा नहीं बन सकता थाः राहुल द्रविड़

खेल में मानसिक पक्ष को मजबूत करना बेहद जरूरी नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने खेल के दिनों में सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक थे। भारत के पूर्व कप्तान ने 1996 में टेस्ट और वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। टेस्ट में द्रविड़ ने 1,3288 और वनडे में 10,889 रन बनाए थे। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार द्रविड़ को भी कभी दबाव झेलना पड़ा था। हालांकि, हर मौके पर द्रविड़ ने शानदार वापसी की और खूब रन बनाए। ग.......