क्यों करोड़ों में बिकते हैं ग्लेन मैक्सवेल

गौतम गंभीर ने समझाया- उसमें एक्स फैक्टर नजर आता है  नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने ग्लेन मैक्सवेल पर करोड़ रुपये खर्चे हैं। इस साल के आईपीएल के लिए हुए ऑक्शन में मैक्सवेल 14.25 करोड़ रुपये में बिके, वह भी तक जबकि उनका पिछला सीजन काफी खराब रहा था। पिछले सीजन में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेले थे और अपनी बल्लेबाजी से बहुत निराश किया था। टीम इंडि.......

आईपीएल में डेविड वॉर्नर का रहा जलवा

किसी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं जीती है दो बार ओरेंज कैप नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होना है। अभी तक खेले गए 13 सीजन में कोई भी भारतीय बल्लेबाज एक से ज्यादा बार ओरेंज कैप पर कब्जा नहीं जमा पाया है। ओवरऑल बात करें तो डेविड वॉर्नर इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार ओरेंज कैप अपने नाम की है, जबकि क्रिस गेल दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।&nbs.......

महिला हॉकी टीम ने लिया मानसिक अभ्यास कार्यशाला में हिस्सा

भारतीय खेल प्राधिकरण ने करवाया आयोजन नई दिल्ली। ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को ऑनलाइन मानसिक अभ्यास कार्यशाला में हिस्सा लिया। इसका संचालन प्रसिद्ध खेल मनोचिकित्सक मुग्धा बावरे तो कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने किया। इस कार्यशाला का आयोजन टारगेट ओलम्पिक पोडियम के तहत किया गया। यह टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए जाने वाले सत्रों की श्रृंखला का हिस्सा था।.......

मीराबाई चानू की टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने की उम्मीद बढ़ी

उत्तर कोरिया के ओलम्पिक से हटने का मिल सकता है फायदा खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के टोक्यो ओलम्पिक खेलों से हटने से भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। पूर्व विश्व चैम्पियन चानू (49 किलोग्राम) की टोक्यो खेलों की क्वालीफाइंग रैंकिंग में 3869.8038 रोबी अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। रोबी अंक अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की अंकों की गणना करने की आधिकारिक प्रणाली है।  चानू की .......

पोलैंड में होगी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

हिमा और दुती 4×100 मीटर रिले टीम में खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। हिमा दास और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक दुती चंद को पोलैंड के सिलेसिया में एक और दो मई को होने वाली ओलम्पिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स रिले के लिए भारतीय महिला 4×100 मीटर टीम में चुना गया है। पिछले महीने फेडरेशन कप में महिलाओं के 100 मीटर फाइनल में दुती को हराने वाली एस. धनलक्ष्मी भी टीम में हैं। पुरुष 4×400 और महिला 4×400 मीटर रिले टीमें .......

भारतीय शीर्ष एथलीट तुर्की में करेंगे तैयारी

देश की रिले टीमें भी 40 सदस्यीय दल का होंगी हिस्सा खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और फर्राटा धावक हिमा दास सहित भारत के चोटी के ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी इस महीने के आखिर में तुर्की में अभ्यास करेंगे। इस दौरान वह कुछ प्रतियोगिताओं में भी चुनौती पेश करेंगे। नीरज के अलावा ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह, देश की रिले टीमें (दोनों 4×100 मीटर और 4×400 मीटर रिले रेस के एथलीट) भी 40.......

ऋषभ पंत आईपीएल में छोड़ेंगे सचिन, द्रविड़ को पीछे

रनों के मामले में सहवाग-युवराज का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर कप्तान खेलेंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई है। पंत के पास सबसे ज्यादा रन के मामले में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस के साथ वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ने का मौका है वहीं, विकेटकीपिंग में पंत पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एडम गिलक्रिस्ट को भी पीछे छोड़ सकते हैं।.......

आईपीएल पर कोरोना संक्रमण

तीन खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के कंसलटेंट किरण मोरे हो चुके पॉजिटिव वानखेड़े में चार टीमों के 10 मैच होंगे मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होना है। इससे पहले ही टूर्नामेंट पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। मुंबई इंडियंस टीम के विकेटकीपिंग कंसलटेंट किरण मोरे, वानखेड़े स्टेडियम के दो ग्राउंड स्टाफ और एक प्लम्बर संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले स्टेडियम के 10 स्टाफ सदस्य और 6 इवेंट मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव.......

उत्तर कोरिया नहीं लेगा टोक्यो ओलम्पिक में भाग

कोरोना महामारी की वजह से किया फैसला नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर उत्तरी कोरिया ने टोक्यो ओलम्पिक में भाग न लेने का फैसला लिया है। देश के खेल मंत्री ने आज इसकी जानकारी दी। 1988 में हुए शीत युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा जब खेलों के महाकुंभ से कोरिया बाहर होगा।  23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच टोक्यो में होने वाले इन ओलम्पिक खेलों का आयोजन बीते साल 2020 में ही होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते द्वितीय विश्व युद्ध के बाद .......

नेशनल सेल्फ डिफेंस फेडरेशन के महासचिव बने मास्टर सईद आलम

50 हजार से अधिक बेटियों और महिलाओं को दे चुके हैं आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण खेलपथ प्रतिनिधि इन्दौर। बालिकाओं एवं महिलाओं को 36 साल से सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दे रहे मास्टर सईद आलम को नेशनल सेल्फ डिफेंस फेडरेशन का महासचिव बनाया गया है। ब्लैक बेल्ट की आठवीं डान प्राप्त सईद आलम को पीकेए वर्ल्ड वाइड की लाइफ टाइम मेम्बरशिप पहले ही मिल चुकी है।  अब तक 50 हजार से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने .......