कुश्ती को बुलंदियां देने वाला सुशील कुमार अर्श से फर्श पर

सुशील की गिरफ्तारी से खेल जगत स्तब्ध कई बोले- कुश्ती ही नहीं खेलों की छवि को नुकसान दो ओलम्पिक पदक जीतने वाला एकमात्र पहलवान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश के महानतम ओलम्पियनों में से एक सुशील कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तारी से खेल जगत निराश और सकते में है। इन घटनाओं से भारतीय खेलप्रेमी स्तब्ध हैं लेकिन सुशील की उपलब्धियों का सम्मान बरकरार है। सुशील कुश्ती में भारत के एकमात्र विश्व चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेलों के तीन ब.......

कोको ने जीता करियर का दूसरा खिताब

चीन की वांग को किया परास्त नई दिल्ली। अमेरिका की 17 वर्षीय टेनिस सनसनी कोको गॉफ ने एमिलिया रोमागना ओपन का खिताब जीत लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको ने फाइनल में चीन की वांग क्यिांग को आसानी से 6-1, 6-3 से पराजित कर करियर का दूसरा खिताब जीता। दोनों में यह पहली भिड़ंत थी जिसमें कोको ने बाजी मारी। कोको सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की कैटरीना सिनिकोवा और वांग अमेरिका की स्लोएने स्टीफंस को शिकस्त देकर पहली बार क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल .......

कार्तिकेयन पांडियन को मिला हॉकी का प्रतिष्ठित अवार्ड

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव हैं भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव और आईएएस वी कार्तिकेयन पांडियन को एफआईएच प्रेसीडेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार एफआईएच की 47वीं कांग्रेस के दौरान मिला। हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हॉकी के विकास और प्रमोशन में कार्तिकेयन का महत्वपूर्ण योगदान दरअसल, ओडिशा में हॉकी के विकास और उसके प्रचार को लेकर पांडियन ने काफी काम किया। बता.......

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता की मदद करेगा खेल मंत्रालय

आर्थिक ​तंगहाली के चलते मजदूरी करने को थी मजबूर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए मजबूर झारखंड की फुटबॉल खिलाड़ी संगीता सोरेन की मदद करेगा। इस बात की जानकारी खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को दी। रिजिजू ने कहा कि संगीता को उनका विभाग जल्द ही वित्तीय मदद मुहैया कराएगा।  रिजिजू ने ट्वीट किया, 'मुझे फुटबॉलर संगीता सोरेन के बारे में सूचित किया गया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं म.......

मुक्केबाजी में भारत के सात पदक पक्के

आज से शुरू हो रही एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 19 भारतीय मुक्केबाज पेश करेंगे चुनौती, जिसमें दस महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं   दुबई। सोमवार यानी आज 24 मई से शुरू होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में छोटे ड्रॉ के कारण भारत के सात पदक पक्के हो गए। महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किलोग्राम), गत चैम्पियन पूजा रानी (75 किलोग्राम), अनुपमा (81 किलोग्राम से अधिक), स्वीटी (81 किलोग.......

चीन मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत

बीजिंग। उत्तर-पश्चिम चीन में बेहद खराब मौसम के कारण 100 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि गांसु प्रांत में एक पर्यटक स्थल ‘येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट’ में दौड़ में भाग लेने वाले लोगों को तेज हवाओं और बर्फीली बारिश का सामना करना पड़ा। पर्वतीय मैराथन में कुल 172 लोगों ने भाग लिया था।  आधिकारिक मीडिया खबर के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़.......

इस साल का एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट अब 2023 में

दुबई। कोविड-19 की स्थिति के कारण क्रिकेट कैलेंडर में लगातार बदलाव के कारण समय उपलब्ध नहीं होने के चलते एशिया कप का 2021 टूर्नामेंट अब 2023 में होगा। इस साल इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट को पाकिस्तान से श्रीलंका में स्थानांतरित किया गया था लेकिन वहां भी मामलों के बढ़ने के कारण इसे रद्द करना पड़ा।  एशिया की चारों बड़ी टीमों का इस साल के अंत तक व्यस्त कार्यक्रम है और ऐसे में इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने इ.......

बत्रा अब 2024 तक एफआईएच अध्यक्ष रहेंगे

एफआईएच के अध्यक्ष चुनाव में दो वोट से जीते नरिंदर बत्रा नयी दिल्ली। भारत के नरिंदर बत्रा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना गया है। हॉकी की वैश्विक संस्था एफआईएच की 47वीं कांग्रेस के दौरान बत्रा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया।  भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के सदस्य बत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बेल्जियम हॉकी महासंघ के प्रमुख मार्क कोड्रोन को क.......

निर्धारित समय पर ही होंगे टोक्यो ओलम्पिकः थॉमस बाक

दुनिया को मजबूत संदेश देना जरूरी जापान में विरोध के बावजूद बोले आईओसी प्रमुख 148 भारतीय खिलाड़ियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज नई दिल्ली। जापान में कोरोना के कारण टोक्यो ओलम्पिक के विरोध के बावजूद अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने कहा कि इन खेलों का आयोजन अपने तय समय पर होगा। आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट के कारण 2020 में एक साल के लिए स्थगित हुए ओलम्पिक के आयोजन से यह संदेश जाएगा कि &.......

तिरंगे का मान बढ़ाती भारतीय खिलाड़ी बेटियां

खेलों में बेटियों की जयकार श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। भारत बदल रहा है। हमारे समाज की सोच के साथ उसके सरोकारों में भी अब बदलाव दिखने लगा है। कल तक जो क्षेत्र सिर्फ और सिर्फ पुरुषों के लिए आबाद थे, उनमें बेटियां न केवल दखल दे रही हैं बल्कि अपनी कामयाबी से मुल्क के गौरव को चार चांद भी लगा रही हैं। भारत के लम्बे ओलम्पिक इतिहास को देखें तो महिला शक्ति का शानदार आगाज 21वीं सदी में ही हुआ ह.......