बत्रा अब 2024 तक एफआईएच अध्यक्ष रहेंगे

एफआईएच के अध्यक्ष चुनाव में दो वोट से जीते नरिंदर बत्रा
नयी दिल्ली।
भारत के नरिंदर बत्रा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना गया है। हॉकी की वैश्विक संस्था एफआईएच की 47वीं कांग्रेस के दौरान बत्रा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया। 
भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के सदस्य बत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बेल्जियम हॉकी महासंघ के प्रमुख मार्क कोड्रोन को कड़े मुकाबले में दो वोट से हराया। बत्रा अब 2024 तक एफआईएच अध्यक्ष रहेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स